वेनेजुएला में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर भारत ने जताई गहरी चिंता ,शांति स्थिरता और संवाद के जरिए समाधान की अपील ……………..

वेनेजुएला में हालिया राजनीतिक और सुरक्षा घटनाक्रम को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारत स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा व भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सभी संबंधित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 4 जनवरी 2026, 09:29 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वेनेजुएला में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर भारत ने जताई गहरी चिंता ,शांति स्थिरता और संवाद के जरिए समाधान की अपील ……………..
Photo: UB India News Archive

वेनेजुएला में हालिया राजनीतिक और सुरक्षा घटनाक्रम को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारत स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा व भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सभी संबंधित पक्षों से अपील करता है कि वे मौजूदा मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के माध्यम से करें, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी तरह की हिंसा या टकराव से हालात और बिगड़ सकते हैं।

वेनेजुएला की स्थिति पर भारत की चिंता, शांति और संवाद की अपील
वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम भारत के लिए चिंता का विषय है। भारत सरकार वहां की बदलती स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत ने वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई के प्रति अपना समर्थन दोहराया है और सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के जरिए करें, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। काराकास स्थित भारतीय दूतावास वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करता रहेगा।
वेनेजुएला को लेकर भारत की ट्रैवल एडवाइजरी
गौरतलब है कि भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों को वेनेजुएला की स्थिति को देखते हुए वहां गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी थी। मंत्रालय ने यह परामर्श वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम के मद्देनजर जारी किया था। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को वहां सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सख्ती से सलाह दी जाती है। बयान में कहा गया, जो भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें अत्यधिक सतर्क रहने, अपनी गतिविधियां सीमित रखने और काराकास स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।चीन ने भी जताई आपत्ति: मादुरो और उनकी पत्नी की तत्काल रिहाई की मांग
चीन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जबरन हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाने को लेकर अमेरिका पर गंभीर चिंता जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों का स्पष्ट उल्लंघन है।

प्रवक्ता ने कहा कि 3 जनवरी को अमेरिकी बलों द्वारा मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने की खबरों पर कई देशों ने आपत्ति जताई है। चीन ने अमेरिका से मांग की कि वह राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करे, उन्हें तुरंत रिहा करे और वेनेजुएला की सरकार को गिराने की कोशिशें बंद करे। चीन ने यह भी कहा कि अमेरिका को सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीतिक वार्ता के जरिए करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।

5 मिनट में काबू, 2 घंटे में देश से बाहर…

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की अंदरूनी कहानी सामने आ रही है. अमेरिका ने इस मिशन को ऑपरेशन एब्सोल्यूट-रिजॉल्व (OAR) नाम दिया था, जिसे बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया. यह ऑपरेशन शुक्रवार रात शुरू हुआ और शनिवार तड़के तक पूरा कर लिया गया. इस पूरे मिशन में अमेरिकी सेना, डेल्टा फोर्स, CIA, नेवी और FBI ने मिलकर काम किया.

रात के अंधेरे में शुरू हुआ ऑपरेशन
स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार रात और शनिवार सुबह करीब 2 बजे के आसपास अमेरिका ने ऑपरेशन शुरू किया. सबसे पहले वेनेजुएला के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए गए, ताकि देश का एयर डिफेंस सिस्टम कमजोर किया जा सके. इसका मकसद यह था कि डेल्टा फोर्स के हेलीकॉप्टर बिना किसी रुकावट के मादुरो तक पहुंच सकें.

Fuerte Tiuna बना ऑपरेशन का केंद्र
काराकास का बड़ा मिलिट्री बेस Fuerte Tiuna इस ऑपरेशन का मुख्य निशाना था. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि निकोलस मादुरो यहीं मौजूद हैं. हवाई हमलों के बाद अमेरिकी स्पेशल फोर्स इस इलाके में दाखिल हुई और मादुरो को उनके परिसर से हिरासत में ले लिया गया.

2 घंटे 28 मिनट में पूरा मिशन
स्थानीय समय के अनुसार सुबह 2:01 बजे अमेरिकी डेल्टा फोर्स मादुरो के ठिकाने तक पहुंच गई थी. इसके बाद महज 2 घंटे 28 मिनट में मादुरो को लेकर समुद्र तट तक पहुंचा गया. सुबह 4:29 बजे डेल्टा फोर्स ने ऑपरेशन पूरा कर इलाके से निकल गई.

USS Iwo Jima से देश से बाहर ले जाए गए मादुरो
वेनेजुएला के तट से करीब 100 मील दूर अमेरिकी युद्धपोत USS Iwo Jima पहले से तैनात था. सुबह करीब 11 बजे मादुरो को इसी वॉरशिप के जरिए वेनेजुएला से बाहर निकाला गया. मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पहले ग्वांतानामो नौसैनिक बेस ले जाया गया. वहां FBI का एक विशेष बोइंग 757 सरकारी विमान पहले से तैयार था. इसी विमान से दोनों को न्यूयॉर्क लाया गया. न्यूयॉर्क के स्टीवर्ट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मादुरो को सीधे DEA हेडक्वार्टर ले जाया गया. इसके बाद हेलीकॉप्टर और फिर कार के जरिए दोनों को Brooklyn Detention Center में शिफ्ट किया गया.

CIA की बड़ी भूमिका, अंदरूनी नेटवर्क तैयार
इस ऑपरेशन में CIA की भूमिका बेहद अहम रही. CIA ने वेनेजुएला सरकार के भीतर और मादुरो के करीबी लोगों में अपने सूत्र तैयार किए थे. इन्हीं सूत्रों के जरिए मादुरो की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी- वे कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं, कहां रुकते हैं और कहां सोते हैं.

मादुरो की सुरक्षा और दिनचर्या पर नजर
CIA ने मादुरो की सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा अध्ययन किया था. किस वक्त कितनी सुरक्षा रहती है, सबसे भरोसेमंद गार्ड कौन हैं और खतरे की स्थिति में मादुरो कहां जाते हैं- इन सभी बातों की जानकारी जुटाई गई. मादुरो की निगरानी के लिए स्टेल्थ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया.

अगस्त से जमीन पर मौजूद थे CIA अधिकारी
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CIA के वरिष्ठ अधिकारी अगस्त महीने से ही वेनेजुएला में मौजूद थे. वे लगातार मादुरो की रोजमर्रा की आदतों और मूवमेंट यानी ‘पैटर्न ऑफ लाइफ पर काम कर रहे थे. सही लोकेशन की पुष्टि होते ही ऑपरेशन को हरी झंडी दी गई.

पांच मिनट में मादुरो काबू में
बताया जा रहा है कि अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने सिर्फ पांच मिनट में मादुरो को अपने कब्जे में ले लिया. मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिकी सैनिकों को देखकर एक सेफ हाउस की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें भागने का मौका नहीं मिला. अमेरिकी मीडिया का दावा है कि डेल्टा फोर्स ने इस मिशन की बाकायदा रिहर्सल एक महीने पहले ही कर ली थी, ताकि ऑपरेशन में कोई चूक न हो.

ट्रंप ने फ्लोरिडा से देखा लाइव ऑपरेशन
जब यह पूरा ऑपरेशन चल रहा था, उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में मौजूद थे. वहां से वे लाइव फीड के जरिए पूरे मिशन पर नजर रखे हुए थे. उनके साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री और CIA निदेशक भी मौजूद थे. यह ऑपरेशन अमेरिका की अब तक की सबसे हाई-प्रोफाइल विदेशी सैन्य कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰