बंगाल भाजपा की सियासी बिसात पर दिलीप घोष की वापसी…………………

पश्चिम बंगाल भाजपा की राजनीति में एक बार फिर दिलीप घोष का नाम चर्चा के केंद्र में है। कोलकाता के ईको पार्क की सुबह की सैर, न्यू टाउन स्थित उनके आवास पर बढ़ती भीड़ और लगातार बजते फोन इस बात के संकेत हैं कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सियासी प्रासंगिकता एक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 4 जनवरी 2026, 10:07 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल भाजपा की सियासी बिसात पर दिलीप घोष की वापसी…………………
Photo: UB India News Archive

पश्चिम बंगाल भाजपा की राजनीति में एक बार फिर दिलीप घोष का नाम चर्चा के केंद्र में है। कोलकाता के ईको पार्क की सुबह की सैर, न्यू टाउन स्थित उनके आवास पर बढ़ती भीड़ और लगातार बजते फोन इस बात के संकेत हैं कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की सियासी प्रासंगिकता एक बार फिर लौट आई है। इसी के साथ पार्टी के अंदरखाने में अब यह आकलन तेज हो गया है कि दिलीप घोष केवल औपचारिक वापसी नहीं कर रहे, बल्कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले वह एक परिपक्व और लंबी राजनीतिक पारी खेलने की तैयारी में हैं।

राजनीतिक ‘वनवास’ से सक्रिय राजनीति तक
बीते कुछ वर्षों तक दिलीप घोष एक अजीब सियासी स्थिति में रहे। वह पार्टी में थे, लेकिन सक्रिय नहीं दिखते थे। उन्हें भाजपा की गाड़ी, ड्राइवर और केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा मिली रही, मगर प्रधानमंत्री की बंगाल रैलियों से लेकर बड़े संगठनात्मक कार्यक्रमों तक वे नजर नहीं आए। यहां तक राज्य इकाई की कार्ययोजना में भी उन्हें लगभग दरकिनार ही कर दिया गया था। पार्टी नेताओं का जवाब भी हमेशा गोलमोल रहा, ‘दिलीप घोष केंद्रीय नेता हैं, उनके बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।” वहीं घोष खुद कहते रहे कि ‘मैं पार्टी में हूं, कहीं गया नहीं हूं।’

अमित शाह की बैठक से बदला सियासी समीकरण
31 दिसंबर को यह तस्वीर पूरी तरह बदल गई, जब दिलीप घोष केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार अमित शाह की बैठक में शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्हें यह न्योता केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल के जरिए मिला। बीजेपी के जमीनी संगठन को खड़ा करने वाले इस अनुभवी नेता के लिए यह साफ संदेश था-इंतजार खत्म हुआ। इसका असर तेजी से फैला। जो फोन पहले शांत पड़े थे, वे फिर से बजने लगे। जो समर्थन निष्क्रिय हो गए थे, वे फिर से सक्रिय हो गए। आगंतुक पहले धीरे-धीरे, फिर भारी संख्या में लौटने लगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
भाजपा के एक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष के मुताबिक, ‘2016 से 2021 के बीच बंगाल भाजपा में जो जोश था, वह दिलीप घोष की वजह से था। 2021 की हिंसा और उनके हटने के बाद कई कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया था। अब उनकी वापसी से वही तबका फिर सक्रिय हो रहा है।’ दिलीप घोष को बंगाल बीजेपी का सबसे सफल प्रदेश अध्यक्ष माना जाता है। उनके कार्यकाल में पार्टी 2016 में 3 सीटों से बढ़कर 2021 में 77 विधानसभा सीटों तक पहुंची और 2019 लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतीं।

बिना पद के भी मजबूत पकड़
फिलहाल दिलीप घोष के पास कोई औपचारिक संगठनात्मक पद नहीं है, फिर भी वह रोज कई घंटे भाजपा दफ्तर में बिता रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अब मिलने वालों को उनके घर से भाजपा के बिधाननगर कार्यालय भेजा जा रहा है, जहां प्रदेश अध्यक्ष के कमरे के सामने एक अलग कक्ष उनके लिए तय किया गया है।

2026 की तैयारी या नेतृत्व संतुलन?
पार्टी के भीतर उनके रोल को लेकर कयास तेज हैं। एक धड़ा मानता है कि उन्हें 2026 विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत उम्मीदवार के तौर पर आगे लाया जा रहा है। दूसरा मानता है कि यह रणनीतिक कदम है, जिससे विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के इर्द-गिर्द बनी ‘एक-नेता’ छवि को संतुलित किया जा सके। दोनों ही नेता जनाधार वाले हैं और वोट खींचने की क्षमता रखते हैं।

पहले से ज्यादा परिपक्व दिलीप घोष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य के अनुसार अब तक वे ब्लूप्रिंट तैयार कर रहे थे, अब पूरे मैदान में खेलेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक यह पहले वाला दिलीप नहीं है। अब वे ज्यादा परिपक्व हैं और लंबी रणनीति के साथ सोच रहे हैं।

चुनावी साल में अहम भूमिका
2021 की हार और संगठनात्मक थकान से जूझ रही पार्टी के लिए दिलीप घोष की वापसी को बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने साफ कहा कि जब दिलीप घोष हाशिए पर थे, तब कार्यकर्ता निराश थे। उनकी वापसी से संगठन फिर सक्रिय होगा। वहीं औपचारिक भूमिका मिले या न मिले, फिलहाल संकेत साफ हैं कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दिलीप घोष की वापसी सिर्फ यादों की राजनीति नहीं, बल्कि सियासी रणनीति का अहम हिस्सा है और इस बार वे सिर्फ मैदान में मौजूद रहने नहीं, बल्कि लंबी पारी खेलने उतरे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰