अमेरिका के खौफ से दुबक गए दुनिया के 5 राष्ट्रपति……………

वेनेजुएला में निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन से दुनिया के 5 राष्ट्रपति बुरी तरह डरे हुए हैं. इनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और तालिबान के हिबतुल्लाह अखुनजादा का नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं. किसी भी तरह के अमेरिकी ऑपरेशन से बचने के लिए अखुनजादा तो कंधार में अंडरग्राउंड हो गए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 6 जनवरी 2026, 10:23 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिका के खौफ से दुबक गए दुनिया के 5 राष्ट्रपति……………
Photo: UB India News Archive

वेनेजुएला में निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन से दुनिया के 5 राष्ट्रपति बुरी तरह डरे हुए हैं. इनमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और तालिबान के हिबतुल्लाह अखुनजादा का नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं. किसी भी तरह के अमेरिकी ऑपरेशन से बचने के लिए अखुनजादा तो कंधार में अंडरग्राउंड हो गए हैं. वहीं मेक्सिको की राष्ट्रपति ने पहले कवर के रूप में 10 महिला सुरक्षाकर्मियों को अपने साथ रख लिया है.

कोलंबिया के राष्ट्रपति ने अलल-ऐलान किया है कि वे अमेरिकी ऑपरेशन के खिलाफ गोरिल्ला तरीके से लड़ाई लड़ेंगे. किसी भी अनहोनी से बचने के लिए खुद के पास भी हथियार रखेंगे. ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने प्लान-बी भी तैयार कर लिया है. अमेरिका से बचने के लिए अयातुल्लाह अली खामेनेई मॉस्को भाग सकते हैं.

अमेरिकी खौफ से घबराए 5 राष्ट्रपति

1. तालिबान के सुप्रीम लीडर अखुनजादा भी अमेरिकी रडार पर हैं. अमेरिका ने अखुनजादा को टेररिस्ट घोषित कर रखा है. अफगानिस्तान स्थित बगराम एयरबेस को लेकर अमेरिका लगातार तालिबान पर दबाव बना रहा है. तालिबान किसी भी कीमत पर उसे देने के लिए तैयार नहीं है. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद तालिबान के अखुनजदा अंडरग्राउंड हो गए हैं.

अफगानिस्तान इंटरनेशनल के मुताबिक जिनेवा में तालिबान के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा है कि हमारे यहां अमेरिकी ड्रोन लगातार उड़ रहे हैं. ये ड्रोन हमारे नेता अखुनजादा की रेकी के लिए लगाए गए हैं. हमारे नेता इस ड्रोन की वजह से छिप गए हैं.

तालिबान के नेता अखुनजदा कंधार में रहते हैं. उनकी सुरक्षा तालिबान सीक्रेट फोर्स के लड़ाकों के हाथों में है. साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल के मुताबिक अखुनजदा सुरक्षित कंपाउंड में रहते हैं. यह पहाड़ पर बंकर शेप में बना है. अखुनजदा की सुरक्षा में 1000 लोगों को लगाया गया है, जो शिफ्ट में काम करते हैं.

2. अमेरिका के निशाने पर मेक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम भी हैं. अमेरिका का कहना है कि मेक्सिको के जरिए उनके यहां ड्रग्स की तस्करी की जा रही है. मेक्सिको की राष्ट्रपति की पर्सनल सुरक्षा में 10 महिला जवानों की एक टीम लगी है. इसके अलावा सेकंड कवर में 10 पुरुष जवान लगे हैं. मेक्सिको ने अमेरिका के प्रभाव को रोकने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को हाल ही में पास कराया है. इसके तहत सभी सैन्य बलों को एक किया गया है.

3. कोलंबिया पर भी अमेरिकी ऑपरेशन का खतरा मंडरा रहा है. वेनेजुएला की तरह ही कोलंबिया को अमेरिकी राष्ट्रपति धमकी दे चुके हैं. उधर कोलंबिया के राष्ट्रपति गेस्तोवा पेट्रो का कहना है कि वे अमेरिका से गोरिल्ला तरीके से युद्ध लड़ेंगे. पेट्रो का कहना है कि वे खुद हथियार उठाएंगे. कोलंबिया ने अमेरिका को रोकने के लिए वेनेजुएला सीमा पर रडार सिस्टम एक्टिव किया है.

4. वेनेजुएला में अमेरिकी ऑपरेशन के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई भी चौकन्ने हो गए हैं. खामेनेई की सुरक्षा यूनिट-1 करती है. इस यूनिट का नाम वली-ए-अम्र फोर्स है. यह ईरान की कुख्यात इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की सबसे खास और रहस्यमयी यूनिट है. इस यूनिट की स्थापना 1980 के दशक के मध्य में हुई थी और आज इसमें करीब 12,000 चुनिंदा, अत्याधुनिक ट्रेनिंग पाए जवान शामिल हैं.

एक चर्चा यह है कि अगर अमेरिका ऑपरेशन शुरू करता है, तो खामेनेई रूस भाग सकते हैं. द टाइम्स मैगजीन के मुताबिक खामेनेई के मॉस्को जाने की चर्चा है. हालांकि, ईरान ने कोई आधिकारिक पुष्टि इसको लेकर नहीं की है.

5. मादुरो के खिलाफ ऑपरेशन से सबसे ज्यादा टेंशन क्यूबा के राष्ट्रपति की बढ़ गई है, क्योंकि मादुरो की सुरक्षा क्यूबा की सिक्योरिटी टीम ही कर रही थी. आधिकारिक बयान के मुताबिक मादुरो को बचाने में क्यूबा के 32 सैनिक मारे गए. क्यूबा के राष्ट्रपति डियाज़-कैनल की सुरक्षा भी वही टीम कर रही है. क्यूबा के राष्ट्रपति के साथ पहले कवर में हमेशा 8 सुरक्षाकर्मी रहते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰