मुझसे पीएम मोदी खुश नहीं………….

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों पर बात की है. ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच संबंध अच्छे हैं, लेकिन रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ से पीएम मोदी खुश नहीं हैं. हाउस जीओपी मेंबर रिट्रीट के दौरान ट्रंप ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 जनवरी 2026, 08:50 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुझसे पीएम मोदी खुश नहीं………….
Photo: UB India News Archive

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों पर बात की है. ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच संबंध अच्छे हैं, लेकिन रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ से पीएम मोदी खुश नहीं हैं.

हाउस जीओपी मेंबर रिट्रीट के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के रिश्ते अब भी दोस्ताना हैं, लेकिन टैरिफ का मुद्दा तनाव पैदा कर रहा है. उन्होंने रक्षा सौदों और टैरिफ को लेकर पीएम मोदी से हुई चर्चाओं की भी बात की.

ट्रंप ने कही ये बात 

ट्रंप ने कहा, ‘मेरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है, लेकिन वह मुझसे खुश नहीं हैं, क्योंकि भारत को ज्यादा टैरिफ देना पड़ रहा है. हालांकि अब उन्होंने रूस से तेल खरीद को काफी हद तक कम कर दिया है.’ अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाए हैं, जिनमें 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदने के कारण लगाए गए हैं. अमेरिका का मानना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत अप्रत्यक्ष रूप से रूस की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है, जबकि रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर भारत रूस से तेल आयात को लेकर अमेरिकी चिंताओं को दूर नहीं करता, तो भारतीय सामानों पर टैरिफ और बढ़ाया जा सकता है.

‘मोदी जानते थे कि मैं खुश नहीं हूं’

ट्रंप ने कहा, ‘मोदी जानते थे कि मैं खुश नहीं हूं. वह मुझे खुश करना चाहते थे. मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं.’ अपने भाषण में ट्रंप ने टैरिफ नीति का बचाव भी किया और कहा कि इससे अमेरिका को आर्थिक फायदा हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ का इस्तेमाल अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए कर रहा है.

हाल के दिनों में ट्रंप लगातार भारत पर रूस से तेल खरीद को लेकर दबाव बना रहे हैं. उनका आरोप है कि सस्ता रूसी तेल खरीदकर भारत रूस को आर्थिक मदद दे रहा है. इसी वजह से भारतीय उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाया गया है.

भारत ने खारिज किया था ट्रंप का दावा 

हालांकि, भारत पहले ही ट्रंप के उस दावे को खारिज कर चुका है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने रूस से तेल खरीद बंद करने का भरोसा दिया है. भारत ने साफ किया है कि ऐसी कोई बातचीत या वादा नहीं हुआ है. इस बीच ट्रंप खुद को रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थ के रूप में भी पेश कर रहे हैं. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की है, हालांकि अब तक किसी ठोस नतीजे की घोषणा नहीं हुई है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰