साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे PM मोदी और जर्मन चांसलर, पतंग महोत्सव का किया उद्घाटन

भारत और जर्मनी के रिश्तों को आज नई रफ्तार मिलने जा रही है. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ गुजरात के अहमदबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और महात्मा गांधी की विरासत के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मूल्यों पर बातचीत की. साबरमती आश्रम के बाद दोनों नेता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 12 जनवरी 2026, 05:35 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे PM मोदी और जर्मन चांसलर, पतंग महोत्सव का किया उद्घाटन
Photo: UB India News Archive
भारत और जर्मनी के रिश्तों को आज नई रफ्तार मिलने जा रही है. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ गुजरात के अहमदबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और महात्मा गांधी की विरासत के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मूल्यों पर बातचीत की.
साबरमती आश्रम के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने पतंजबाजी में हाथ आजमाएं. इसके बाद दिन में 11:15 बजे महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता शुरू होगी. इन बैठकों में दोनों देश अपने रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्षों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ रविवार रात सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. यह दो दिवसीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. सोमवार को दोनों नेता अहमदाबाद में एक विस्तृत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जो भारत-जर्मनी के गहरे होते रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है.
अधिकारियों के अनुसार, बातचीत का मुख्य फोकस व्यापार और निवेश, उन्नत तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर रहेगा. इसके साथ ही रक्षा और सुरक्षा सहयोग, विज्ञान, नवाचार, अनुसंधान, हरित और सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

वैश्विक मुद्दों पर भी होगी बातचीत?

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते तनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा संभव है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दुनिया के कई हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य उथल-पुथल देखी जा रही है।

पनडुब्बी सौदे पर क्यों टिकी हैं नजरें?

इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है। यह सौदा करीब 52,500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस करार के तहत जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच साझेदारी हो सकती है। यह सौदा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

पनडुब्बी डील से भारत को क्या फायदा होगा?

  • स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
    भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में इजाफा होगा।
  • मेक इन इंडिया को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
  • भारत को उन्नत जर्मन पनडुब्बी तकनीक मिलेगी।
  • हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी।

पीएम मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट के अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती नदी तट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया। इस रंग-बिरंगे और जीवंत उत्सव में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें देश और विदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

एक साथ पहुंचे साबरमती रिवरफ्रंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज एक ही कार में सवार होकर साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। यहां दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

जर्मन चांसलर मर्ज़ पहुंचे साबरमती आश्रम, पीएम मोदी के साथ हुई गांधी की बात

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ सोमवार सुबह गुजरात के अहमदबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया और महात्मा गांधी की विरासत के साथ भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े मूल्यों पर बातचीत की.

जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

सोमवार, 12 जनवरी 2026

  • सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का साबरमती आश्रम दौरा
  • इसके बाद सुबह 10:00 बजे अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में सहभागिता करेंगे।
  • उसके बाद सुबह 11:05 बजे महात्मा मंदिर में भारत-जर्मनी के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।
  • वहीं दोपहर 12:20 बजे महात्मा मंदिर में ही प्रेस को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर के कार्यक्रमों में 2:20 बजे ऐतिहासिक अडालज बावड़ी का दौरा शामिल है।
  • दिन का समापन शाम 5:30 बजे हाउस ऑफ एमजी में आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम के साथ होगा।

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

  • सुबह 8:15 बजे बंगलूरू के लिए प्रस्थान
  • सुबह 10:20 बजे – बंगलूरू आगमन (स्थान: केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा)
  • सुबह 11:20 बजे – बॉश कंपनी का दौरा (स्थान: अयप्पा गार्डन, अडुगोडी कैंपस)
  • दोपहर 1:30 बजे – नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग केंद्र (CeNSE) का दौरा (स्थान: सी. वी. रमन एवेन्यू)
  • दोपहर 3:25 बजे – बंगलूरू से प्रस्थान
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰