स्टार्टअप इंडिया पहल को एक दशक पूरा, आज कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर, स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष का उत्सव विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह स्टार्टअप इंडिया पहल के शुभारंभ के एक दशक पूर्ण होने का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर, प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे भारत मंडपम, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 16 जनवरी 2026, 07:22 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
स्टार्टअप इंडिया पहल को एक दशक पूरा, आज कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर, स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष का उत्सव विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह स्टार्टअप इंडिया पहल के शुभारंभ के एक दशक पूर्ण होने का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर, प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन लोगों, विशेषकर युवाओं के साहस, नवाचार की भावना और उद्यमशीलता के उत्साह का महोत्‍सव मनाने का दिन है, जिन्होंने वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में भारत के उत्थान को गति प्रदान की है।

स्टार्टअप्स की परिवर्तनकारी भूमिका पर बल देते हुए श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि स्टार्टअप्स परिर्वतन के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं। वे हमारी पृथ्‍वी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों का समाधान करने और साथ ही लोगों के लिए अवसरों का सृजन करने में असाधारण कार्य कर रहे हैं। मुझे उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया, पारंपरिक मानदंडों को चुनौती दी, जोखिम उठाए और अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से परिवर्तनकारी प्रभाव उत्‍पन्‍न किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा शुभारंभ की गई त्‍वरित रिफॉर्म पहल ने स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष और रक्षा जैसे क्षेत्रों में भी कदम रखने का अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जो पहले अकल्पनीय थे। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि स्टार्टअप्स आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उन्‍होंने जोखिम उठाने एवं समस्याओं का समाधान करने के इच्छुक युवाओं को समर्थन देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

श्री मोदी ने स्टार्टअप्स को सहयोग देने वाले मेंटर्स, इनक्यूबेटर्स, निवेशकों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सभी व्यापक प्रणालियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और अंतर्दृष्टिकोण युवा नवोन्मेषकों को प्रोत्साहित करने और भारत की विकास गाथा में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रधानमंत्री ने नवाचार, अनुकूल वातावरण और राष्ट्रीय प्रगति के संचालक के रूप में भारत के स्टार्टअप्स में अपने विश्वास को दोहराया।

श्री मोदी ने संस्कृत के एक श्लोक का उद्धहरण देते हुए भारत के युवा उद्यमियों के दृढ़ संकल्प और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयास स्टार्टअप जगत में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्‍साह ही विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार करने में सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होंगे।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्‍ट की एक श्रृंखला में लिखा:

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज का दिन विशेष है क्योंकि स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत को एक दशक पूर्ण हो चुका है। यह दिन हमारे लोगों, विशेषकर युवाओं के साहस, नवाचार की भावना और उद्यमशीलता के उत्साह का उत्‍सव मनाने का दिन है, जिन्होंने वैश्विक स्टार्टअप जगत में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

“स्टार्टअप परिवर्तन के ऐसे इंजन हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था और समाज के भविष्य को आकार दे रहे हैं। वे हमारी पृथ्‍वी के समक्ष आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और साथ ही लोगों के लिए अवसरों का सृजन करने की दिशा में असाधारण कार्य कर रहे हैं। मुझे उन सभी लोगों पर गर्व है जिन्होंने बड़े सपने देखने का साहस किया, पारंपरिक मानदंडों को चुनौती दी, जोखिम उठाए और अपने स्टार्टअप के माध्यम से परिवर्तनकारी प्रभाव जगाया।”

#10YearsOfStartupIndia

भारत सरकार भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। भारत द्वारा शुभारंभ की गई सुधार पहल ने स्टार्टअप्स के लिए अंतरिक्ष, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी कदम रखने के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है, जो पहले अकल्पनीय थे। मुझे गर्व है कि हमारे स्टार्टअप आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हम जोखिम उठाने और समस्या का समाधान करने वाले युवाओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

#10YearsOfStartupIndia

“यह दिन उन सभी मार्गदर्शकों, इन्क्यूबेटरों, निवेशकों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संस्थाओं के पारिस्थितिकी तंत्र को भी सम्मानित करने का दिन है जो स्टार्टअप्स का समर्थन करते हैं। उनका समर्थन और अंतर्दृष्टिकोण हमारे युवाओं को नवाचार करने और विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

आज कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री भारत के जीवंत स्टार्टअप इकोसिस्टम के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। कुछ चुने हुए स्टार्टअप प्रतिनिधि अपनी उद्यमी यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

स्टार्टअप इंडिया को 16 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री द्वारा एक बदलाव लाने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत को नौकरी मांगने वालों के बजाय नौकरी देने वालों का देश बनाने के साथ, नवाचार को बढ़ावा देना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और निवेश से होने वाले विकास को सक्षम बनाना था।

पिछले एक दशक में, स्टार्टअप इंडिया भारत के आर्थिक और नवाचार ढांचे का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसने संस्थागत व्यवस्था को मजबूत किया है, पूंजी और मेंटरशिप तक पहुंच बढ़ाई है, और स्टार्टअप्स को सभी क्षेत्रों और जगहों पर बढ़ने और विस्तार करने के लिए एक अच्छा माहौल बनाया है। इस दौरान भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें देश भर में 2,00,000 से ज़्यादा स्टार्टअप्स को मान्यता मिली है। ये उद्यम रोजगार पैदा करने, नवाचार से होने वाले आर्थिक विकास और अलग-अलग क्षेत्रों में घरेलू वैल्यू चेन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰