PM मोदी आज लॉन्च करेंगे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। यह अत्याधुनिक ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और लंबी दूरी की यात्रा को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी। 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह पूरी तरह एसी ट्रेन लग्जरी बर्थ, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 17 जनवरी 2026, 06:40 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी आज लॉन्च करेंगे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। यह अत्याधुनिक ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और लंबी दूरी की यात्रा को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक बनाएगी। 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह पूरी तरह एसी ट्रेन लग्जरी बर्थ, हाई-स्पीड वाई-फाई, सीसीटीवी, ऑटोमैटिक डोर और फायर सेफ्टी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें केवल कंफर्म टिकट वाले यात्री सफर कर सकेंगे। कम किराए में फ्लाइट जैसा अनुभव देने वाली यह ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान रंगिया, न्यू बोंगईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, मालदा टाउन, न्यू फरक्का, अजीमगंज, कटवा, नबद्वीप धाम, बंदेल जंक्शन पर रुकेगी।

Vande bharat sleeper train

Image Source : MINISTRY OF RAILWAYS
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का स्टॉपेज

हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर का टाइम टेबल

  • ट्रेन नंबर- 27575, हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को छोड़कर रोजाना शाम 06.20 बजे हावड़ा जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08.20 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
  • ट्रेन नंबर- 27576, कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़कर रोजाना शाम 06.15 बजे कामाख्या जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

ट्रेन में होंगे 16 कोच

ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित (AC) कोच होंगे। इनमें 11 कोच 3-टियर AC, 4 कोच 2-टियर AC और 1 कोच फर्स्ट-क्लास AC का होगा। ट्रेन की कुल क्षमता 823 यात्रियों की है, जिससे बड़ी संख्या में लोग सफर कर सकेंगे।

किराया स्ट्रक्टर

रेलवे ने इसका किराया मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किया है। हावड़ा से गुवाहाटी के लिए 3AC का किराया 2300 रुपये, 2AC का 3000 रुपये और 1AC का 3600 रुपये के आसपास रखा गया है। यह हवाई सफर की तुलना में काफी किफायती और आरामदायक ऑप्शन है।

उद्घाटन विशेष ट्रेन का विस्तृत समय और ठहराव का विवरण इस प्रकार है-

स्टेशन आगमन प्रस्थान
मालदा टाउन 01:00 PM
अलुआबाड़ी रोड जंक्शन 03:00 PM 03:05 PM
न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन 03:45 PM 03:55 PM
जलपाईगुड़ी रोड 04:30 PM 04:35 PM
न्यू कूचबिहार 05:45 PM 05:50 PM
न्यू अलीपुरद्वार 06:05 PM 06:10 PM
न्यू बोंगईगांव जंक्शन 07:40 PM 07:45 PM
रंगिया जंक्शन 09:10 PM 09:15 PM
कामाख्या जंक्शन 10:45 PM

दुल्हन की तरह सजी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे के करीब इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। फिलहाल, मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

दुल्हन की तरह सजी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे के करीब इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। फिलहाल, मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

नो वीआईपी कल्चर, नो आरएसी, नो वेटिंग

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसका नो वीआईपी नियम है। ट्रेन में RAC या वेटिंग लिस्ट का कोई प्रावधान नहीं है। केवल उन्हीं यात्रियों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास कंफर्म टिकट होगा। यह यात्रियों को एक प्रीमियम और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए किया गया है।

180 kmph की टॉप स्पीड

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, रूट की सुरक्षा और पटरियों की क्षमता के अनुसार इसे 130-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा, जो इसे इस रूट की सबसे तेज ट्रेन बनाएगा।

ट्रेन का रूट

यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच 970 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह पूर्वी भारत की व्यस्त रूट पर चलेगी, जो पश्चिम बंगाल के सात जिलों और असम के दो जिलों से गुजरेगी। ट्रेन नंबर 27575 हावड़ा से कामाख्या और 27576 कामाख्या से हावड़ा तक चलेगी, जो यात्रा समय को 2.5-3 घंटे कम कर देगी।

ऐतिहासिक दिन: पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

आज 17 जनवरी, 2026 का दिन भारतीय रेलवे के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰