भाजपा का भविष्य: बदलाव दिख रहा है और चुनौतियों से निपटने की तैयारी भी……………..

नितिन नवीन सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के बारहवें अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल ली है, जिन्हें निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा से एक ऐसी पार्टी विरासत में मिल रही है, जिसने विगत वर्षों में अभूतपूर्व तरीके से विस्तार किया है। 45 वर्षीय नितिन नवीन के पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 21 जनवरी 2026, 05:35 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भाजपा का भविष्य: बदलाव दिख रहा है और चुनौतियों से निपटने की तैयारी भी……………..
Photo: UB India News Archive

नितिन नवीन सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के बारहवें अध्यक्ष के रूप में कमान संभाल ली है, जिन्हें निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा से एक ऐसी पार्टी विरासत में मिल रही है, जिसने विगत वर्षों में अभूतपूर्व तरीके से विस्तार किया है। 45 वर्षीय नितिन नवीन के पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने को एक व्यापक संगठनात्मक बदलाव के संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है, जिसका उद्देश्य नेताओं की एक नई पीढ़ी को बढ़ावा देना है।

नितिन बिहार से पांच बार के विधायक और पूर्व मंत्री रहे हैं, जिन्हें अब से पहले बिहार से बाहर बहुत कम जाना जाता था। यही वजह थी कि जब पिछले महीने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति हुई, तो इसे एक चौंकाने वाले निर्णय के रूप में देखा गया। प्रधानमंत्री मोदी सहित यदि भाजपा के तमाम नेता यह दावा करते हैं कि उनकी पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने काम और समर्पण के दम पर शिखर तक पहुंच सकता है, तो नितिन नवीन उसकी मिसाल हैं। नितिन दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता नबल किशोर सिन्हा के पुत्र हैं।

उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की और फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार अध्यक्ष भी रहे। वह सिक्किम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में संगठन प्रभारी भी रहे। ऐसे समय, जब तमाम राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र को लेकर सवाल उठते हैं, विभिन्न पार्टियों के लिए नितिन नबीन की ताजपोशी एक मिसाल हो सकती है। इससे यह संकेत भी मिलता है कि पिछले एक दशक से अधिक समय से सरकार चला रही भाजपा अब भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर रही है। नितिन नवीन की उम्र और पृष्ठभूमि पार्टी को युवा पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बन सकती है। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि वह एक ऐसी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, जो जेन-जी मतदाताओं के बीच काम कर रही है, लेकिन जिसकी संरचना जेन-एक्स जैसी है।

ऐसे में, भाजपा के पदाधिकारियों के चयन में युवा व अनुभवी नेताओं का सही संतुलन बनाए रखना भी उनके लिए चुनौती है। उन्होंने ऐसे समय में पार्टी की कमान संभाली है, जब इस वर्ष पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनमें से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में भाजपा आज तक जीत हासिल नहीं कर सकी है। इसके अतिरिक्त संसद में महिला आरक्षण, 2027 में प्रस्तावित जाति जनगणना, प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी वन नेशन, वन इलेक्शन योजना की शुरुआत के अलावा 2029 के चुनावों की तैयारियों की चुनौती भी होगी, क्योंकि तब तक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी होगी। लिहाजा उनकी रणनीतिक और सांगठनिक क्षमता की जल्द ही परीक्षा होगी।

नवीन के युवा कंधों पर होगा जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ, आगामी चुनाव परीक्षा की घड़ी

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की जिम्मेदारी अब नितिन नवीन के रूप में अब तक के सबसे युवा कंधों पर है। पार्टी में पीढ़ी परिवर्तन के संदेश के साथ आए नितिन नवीन को संगठनात्मक, वैचारिक, पीढ़ीगत और रणनीतिक चुनौतियों का सामना करना होगा।

इनमें हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की छत्रछाया में पुरानी मगर मजबूत लकीर को कायम रखने केसाथ समय के अनुरूप ऐसी नई लकीर खींचने की होगी, जिसमें भाजपा की पुरानी पहचान ही न बचे बल्कि विस्तार की संभावना भी मूर्त रूप ले। मतलब उन्हें हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की छाया में सामाजिक न्याय की सियासत का समीकरण साधते हुए भाजपा को आगे बढ़ाना होगा।

कार्यभार ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने वाजपेयी, आडवाणी, जोशी से लेकर निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना कर नितिन के लिए एक लाइन खींच दी है। पीएम के भाषण का लब्बोलुवाब यह था कि वाजपेयी-आडवाणी युग में मजबूत नींव से शुरू हुआ भाजपा का सफर नड्डा के कार्यकाल में पंचायत से संसद तक विजय पताका के रूप में लहरा रहा है। अब ऐसे में नितिन को भाजपा को हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की विचारधारा के दायरे में नया रूप देना होगा।

मोदी का ब्लू प्रिंट
पीएम मोदी का आज का भाषण भाजपा की भावी राजनीति का ब्लू प्रिंट है। इसमें उन्हें घुसपैठ, अर्बन नक्सल और परिवारवाद के खिलाफ जंग को हथियार बनाने का निर्देश दिया है।

आगामी चुनाव परीक्षा की घड़ी
चंद महीने बाद पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में चुनाव होने हैं। असम में पार्टी सत्ता में है, जबकि पूरब के सबसे अहम राज्य पश्चिम बंगाल में पार्टी की दशकों पुरानी सत्ता में आने की इच्छा पूरी नहीं हो रही। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में सियासत का मुख्य खिलाड़ी बनने के लिए भाजपा दशकों से संघर्ष कर रही है। जाहिर तौर पर इन राज्यों के चुनाव परिणाम नितिन के भविष्य के लिए बेहद अहम साबित होंगे।

नए क्षेत्रों में पार्टी का विस्तार भी चुनौती
राष्ट्रीय राजनीति में मोदी युग की शुरुआत के बाद से अब तक करीब एक दशक के सफर में भाजपा का उत्तर, पूरब, पूर्वोत्तर और गैर हिंदी भाषी क्षेत्रों में खासा विस्तार हुआ है। ऐसे में नवीन के सामने चुनौती पुराने आधार को और सशक्त करने के साथ पार्टी के नए विस्तार की होगी।

सामाजिक न्याय की सियासत
हिंदुत्व की छत्रछाया में सामाजिक न्याय की राजनीति से पार पाना है। केंद्र की सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने हिंदुत्व और सामाजिक न्याय की सियासत में संतुलन बैठाने का पार्टी को अहम और सफल मॉडल दिया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰