पगड़ी, परंपरा और पहचान: 2015 से 2026 तक……………..

गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक हर साल सुर्खियों में रहता है क्योंकि उनके पहनावे में सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, परंपरा और राजनीतिक संकेतों का अनोखा मिश्रण दिखता है. चाहे बात पगड़ी की हो, साफे की हो या खास टोपी की पीएम मोदी का रिपब्लिक डे स्टाइल हमेशा चर्चा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 26 जनवरी 2026, 06:46 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पगड़ी, परंपरा और पहचान: 2015 से 2026 तक……………..
Photo: UB India News Archive
गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक हर साल सुर्खियों में रहता है क्योंकि उनके पहनावे में सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, परंपरा और राजनीतिक संकेतों का अनोखा मिश्रण दिखता है. चाहे बात पगड़ी की हो, साफे की हो या खास टोपी की पीएम मोदी का रिपब्लिक डे स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है. हर साल उनकी पगड़ी सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं होती, वह किसी क्षेत्र, समुदाय या पारंपरिक शिल्प को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाने का माध्यम भी बन जाती है.  राजस्थान से लेकर उत्तराखंड और गुजरात तक प्रधानमंत्री मोदी का पहनावा भारत की सांस्कृतिक पहचान का चलता‑फिरता कैनवास बन जाता है. आइए जानते हैं पिछले 12 साल में पीएम मोदी ने कब कैसा साफा पहना है.

Latest and Breaking News on NDTV

2026: पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस 2026 में मरून कलर की पगड़ी पहनी है. इस पगड़ी पर सुनहरे कलर की पट्टी दिख रही है. पीएम मोदी ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना है. पीएम मोदी जब नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनकी अगवानी की.

Latest and Breaking News on NDTV

2025: 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी सफेद कुर्ता‑पायजामा और भूरे रंग की बंदगला जैकेट में नजर आए थे. इस साल उनकी मरून टोन की पगड़ी चर्चा का केंद्र बनी थी. पगड़ी में केसरिया रंग का प्रमुख इस्तेमाल भगवान राम के प्रिय रंग से जुड़ी प्रतीकात्मकता को दिखाता था. त्याग, साहस और बलिदान का संदेश उनकी पूरी उपस्थिति में झलक रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

2024: गणतंत्र दिवस 2024 में पीएम मोदी पारंपरिक केसरिया ‘बांधनी’ पगड़ी में दिखाई दिए. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस समारोह में उनके साथ मुख्य अतिथि थे. उनकी पगड़ी का शेड सांस्कृतिक गहराई और पारंपरिक सौंदर्य का बेजोड़ मेल था. समारोह में उनका यह लुक सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड हुआ.

2023: 2023 में 74वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी में नजर आए थे. सफेद कुर्ता, ब्लैक कोट और पैंट के साथ उनका पहनावा बेहद संतुलित और आकर्षक लगा. कंधे पर सफेद स्टोल ने पूरे परिधान को अतिरिक्त गरिमा दी थी. उस वर्ष उनकी पगड़ी को सबसे चर्चित रिपब्लिक डे लुक्स में शामिल किया गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

2022: इस वर्ष पीएम मोदी ने उत्तराखंडी टोपी पहनी थी, जिस पर ब्रह्मकमलराज्य का राजकीय फूल विशेषता के रूप में सजा था. सफेद कुर्ता और हल्की जैकेट के साथ उन्होंने मणिपुरी स्टोल भी धारण किया. उनका यह पहनावा देश की विविध सांस्कृतिक विरासत का खूबसूरत मिश्रण था. पारंपरिक और आधुनिकता दोनों का संगम उनके लुक में देखने को मिला.

Latest and Breaking News on NDTV

2021: 2021 में प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के जामनगर की खास पगड़ी में दिखाई दिए, जो उन्हें शाही परिवार द्वारा भेंट की गई थी. सफेद कुर्ता‑जैकेट के साथ पगड़ी का लाल‑गुलाबी संयोजन विशेष रूप से आकर्षक था. यह वह वर्ष भी था जब पहली बार बांग्लादेश की सेना ने परेड में हिस्सा लिया.

Latest and Breaking News on NDTV

2020: 71वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने सफेद कुर्ता‑चूड़ीदार पायजामा के साथ रंगीन सदरी पहनी थी. सिर पर केसरिया पगड़ी ने पूरे पहनावे को त्योहार जैसा रूप दिया. इस समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो मुख्य अतिथि थे. उनकी पारंपरिक पगड़ी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही.

Latest and Breaking News on NDTV

2019: 70वें गणतंत्र दिवस में प्रधानमंत्री मोदी रंग-बिरंगी पगड़ी पहनकर समारोह में पहुंचे थे. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा इस समारोह के मुख्य अतिथि थे. पगड़ी के मल्टीकलर पैटर्न ने उनके पारंपरिक पहनावे में एक अनोखी ऊर्जा जोड़ी. उनका यह लुक लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

2018 : 2018 का गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक रहा क्योंकि पहली बार 10 आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ मुख्य अतिथि बने. इस विशेष अवसर पर पीएम मोदी ने आकर्षक पारंपरिक साफा पहना. पगड़ी के लाल‑पीले रंगों का मिश्रण उनके व्यक्तित्व से मेल खा रहा था. यह वर्ष भारत की कूटनीतिक प्रस्तुति और सांस्कृतिक चमक दोनों के लिए यादगार बना.

Latest and Breaking News on NDTV

2017: 68वें गणतंत्र दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुलाबी रंग की पगड़ी में नज़र आए. समारोह में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान मुख्य अतिथि थे. पगड़ी का गुलाबी शेड उनके संपूर्ण पहनावे को सौम्यता प्रदान कर रहा था. उनका यह लुक परेड के दौरान खूब सराहा गया.

Latest and Breaking News on NDTV

2016: 2016 में पीएम मोदी ने जोधपुरी स्टाइल की परिधान चुना था. जिसमें पीले रंग की पगड़ी मुख्य आकर्षण रही. समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि थे. परेड खास इसलिए भी थी क्योंकि पहली बार विदेशी सैन्य दल ने इसमें हिस्सा लिया था.

Latest and Breaking News on NDTV

2015: 2015 प्रधानमंत्री मोदी का पहला गणतंत्र दिवस समारोह था. उन्होंने राजस्थानी बंधनी पगड़ी पहनकर अपनी उपस्थिति को खास बनाया था. इस वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि थे, जिससे समारोह को वैश्विक महत्व मिला. उनकी पगड़ी का रंग और डिजाइन पूरे देश में सुर्खियों में छा गया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…
खास खबर

नेपाल बाढ़- मौतों का आंकड़ा 903 पहुंचा, टनल में फंसी जानों को बचाने के लिए ऑपरेशन जिंदगी जारी…

पाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 804 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

UB India News31 अग॰
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰