श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। यहां के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग काफी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं। यहां बड़ी मात्रा में लोग जमा हुए हैं। ये लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए हैं और ध्वज को लहराकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 26 जनवरी 2026, 07:27 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल
Photo: UB India News Archive

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। यहां के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग काफी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं। यहां बड़ी मात्रा में लोग जमा हुए हैं। ये लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए हैं और ध्वज को लहराकर गणतंत्र दिवस को सेलीब्रेट कर रहे हैं।

भारत माता की जय के लगे नारे

कश्मीर में गणतंत्र दिवस के समारोह में उत्साह की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। देश के अलग-अलग राज्यों से आए पर्यटक और आम लोगों ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक के क्लॉक टावर के पास तिरंगा लहराया और समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर लाल चौक में “भारत माता जय के नारे” भी सुनाई दिए।

कभी लाल चौक पर हिंसा और पत्थरबाजी का रहता था खौफ

एक दौर ऐसा था कि जब लाल चौक पर हिंसा और पत्थरबाजी आम बात हो गई थी। लेकिन आज यहां बिना किसी डर के लोग हाथों में तिरंगा लेकर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस दौरान लोगों में उत्साह दिखाई दिया और लोग खुशी में नाचते दिखाई दिए।

यहां आने वाला हर शख्स इस बात पर गर्व कर रहा था कि उसे लाल चौक पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने का मौका मिला। छोटे-छोटे बच्चे भी इस मौके पर हाथों में तिरंगा लेकर सेलीब्रेट करते हुए दिखे।

कश्मीर के लाल चौक पर ऐसा नजारा 2019 से पहले बेहद कम देखने को मिलता था। ऐसा इसलिए था क्योंकि सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होते थे और लोगों की मूवमेंट पर प्रतिबंध रहता था। हालांकि आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद अब लाल चौक में ऐसे समारोह के दौरान इस तरह के नजारे दिखना ये साफ दिखाता है कि कश्मीर बदल गया है।

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में भी कार्यक्रम

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक के साथ-साथ श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में भी गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। बख्शी स्टेडियम में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। बख्शी स्टेडियम में जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने सलामी ली। परेड में बीएसएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और महिला पुलिस के अलावा कई स्कूली बच्चों ने मार्चपास किया। इसके अलावा एक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..
जम्मू कश्मीर

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि तब से दोनों क्षेत्रों में लोगों के […]

UB India News5 अग॰
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना जो आज बाहरी राज्यों से रोजी-रोटी की तलाश में आने वाले मजदूरों की जिंदगी तबाह कर रहा है। टारगेट किलिंग की घटनाएं 1990 के दशक में आतंकवाद के उभार के साथ शुरू हुईं, जब आतंकियों […]

UB India News1 अग॰
अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..
खास खबर

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग कस्बे में लाल चौक के पास संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि […]

UB India News22 जुल॰
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..
अपराध

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पांच दिनों तक लगातार चले तलाशी और घेराबंदी अभियान के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक शोपियां […]

UB India News8 जुल॰
सुबह-सुबह NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापामारी
खास खबर

सुबह-सुबह NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापामारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी कश्मीर के खिलाफ कश्मीर में बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य और दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में छापामारी की। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को फिर से सक्रिय करने के कथित प्रयासों की जांच के सिलसिले में की गई। एनआईए की टीमें, जम्मू-कश्मीर पुलिस […]

UB India News25 मई
सेना की फाइनल स्ट्राइक में जैश का पूरा खेल खत्म………………
खास खबर

सेना की फाइनल स्ट्राइक में जैश का पूरा खेल खत्म………………

जम्मू-कश्मीर के जम्मू मंडल में पिछले तीन वर्षों से सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक खतरनाक मॉड्यूल को भारतीय सेना ने खुफिया विभाग की पुख्ता जानकारी के आधार पर पूरी तरह खत्म कर दिया. जम्मू के किश्तवाड़ जिले के त्राशी इलाके में भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के जिन तीन आतंकियों को मार गिराया, उनकी पहचान […]

UB India News23 फ़र॰
जम्मू-कश्मीर: NC सांसद रूहुल्लाह से लेकर महबूबा मुफ्ती तक… आखिर क्यों किए गए नजरबंद
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: NC सांसद रूहुल्लाह से लेकर महबूबा मुफ्ती तक… आखिर क्यों किए गए नजरबंद

अधिकारियों ने PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहल्लाह मेहदी सहित कई नेताओं को उनके घर में नजरबंद कर दिया है. जम्मू और कश्मीर में मौजूदा आरक्षण नीति के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से ये फैसला लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि महबूबा […]

UB India News28 दिस॰
दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन जारी………
खास खबर

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन जारी………

दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट मामले की जांच NIA कर रही है। इसी कड़ी में NIA ने जम्मू कश्मीर में मौलवी इरफान, डॉक्टर अदील और मुजम्मिल के घर पर छापेमारी की। NIA ऐसे ठोस सबूत तलाश रही है, जिसके तार “जैश के व्हाइट कॉलर मॉड्यूल” और दिल्ली लाल किला […]

UB India News1 दिस॰
हादसा या हमला… श्रीनगर के थाने में धमाका, 9 मौतें, 32 घायल………
खास खबर

हादसा या हमला… श्रीनगर के थाने में धमाका, 9 मौतें, 32 घायल………

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात करीब 11:22 बजे बड़ा धमाका हुआ। 9 लोगों की मौत हो गई है, 32 लोग घायल हैं। इनका 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त […]

UB India News15 नव॰