लोकसभा में आज इकोनॉमिक सर्वे होगा पेश, पीएम मोदी बोले मदर ऑफ ऑल डील बहुत महत्वपूर्ण……….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बजट सत्र के दूसरे दिन संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कई महत्वपूर्ण संदेश दिए थे. उम्मीद है कि बजट सत्र के दौरान सभी सांसद उनके इस संदेश पर अमल करेंगे. उन्होंने कहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 29 जनवरी 2026, 05:46 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लोकसभा में आज इकोनॉमिक सर्वे होगा पेश, पीएम मोदी बोले मदर ऑफ ऑल डील बहुत महत्वपूर्ण……….
Photo: UB India News Archive
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बजट सत्र के दूसरे दिन संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कई महत्वपूर्ण संदेश दिए थे. उम्मीद है कि बजट सत्र के दौरान सभी सांसद उनके इस संदेश पर अमल करेंगे. उन्होंने कहा कि भारत ने 21वीं का एक चौथाई हिस्सा पूरा कर लिया है. यह बजट सत्र बहुत अहम होने वाला है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नौवीं बार बटज पेश करेंगी.
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार लॉन्ग टर्म सॉल्युशन देने की ओर सरकार बढ़ रही है. हमारे हर निर्णय में राष्ट्र की प्रगति का उद्देश्य छिपा रहता है. हमारी योजनाएं ह्यूमन सेंट्रिक है. हम टेक्नोलॉजी को स्वीकार करेंगे और उसको बढ़ावा भी देंगे लिए मानव श्रम को कमतर नहीं होने देंगे. पीएम मोदी ने हाल में यूरोपीय संघ के साथ हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का जिक्र किया और कहा कि अब देश के निर्यातकों को क्वालिटी पर ध्यान देकर यूरोपीय संघ के सभी 27 देशों में भारत के प्रोडक्ट की पहचान बनानी होगी.

आर्थिक सर्वे पेश होने से पहले PM मोदी ने कहा कि हमें विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना है। मदर ऑफ ऑल डील इसमें बहुत महत्वपूर्ण है। बाजार खुल गए हैं और अब हमें उत्तम से उत्तम क्वालिटी का सामान बनाना है। आत्मविश्वास से भरा भारत, दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि निर्मला जी पहली ऐसी महिला वित्त मंत्री है जो लगातार 9वीं बार बजट पेश करने जा रही है. ये अपने आप में गौरव का पल है जो संसद के इतिहास में दर्ज होने जा रहा है. आत्मविश्वास भरा हिंदुस्तान आज विश्व के लिए आशा का किरण भी बना है और आकर्षण का केंद्र भी बना है.

पीएम मोदी ने कहा कि सत्र और 2026 के प्रारंभ में आदरणीय राष्ट्रपति ने जो सांसदों से आकांक्षाएं रखी है मुझे पूरा विश्वास है सभी सांसदों ने उसे गंभीरता से लिया होगा. ये महत्वपूर्ण सत्र होता है क्योंकि ये बजट सत्र है. 21वीं सदी के पहला एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है, 2047 विकसित भारत का कदम बढ़ रहा है. पीएम ने कहा कि उनकी सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर फोकस करती है और इस दिशा में लगातार काम हो रहा है.
PM मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। अब दूसरे चौथाई हिस्से की शुरुआत हो रही है। विकसित भारत 2047 के टारगेट पाने के लिए इन 25 साल का अहम चरण शुरू हो चुका है। सदी के इस दूसरे चौथाई हिस्से का पहला बजट पेश होने वाला है। हम नेक्स्ट जेनेरेशन रिफॉर्म की तरफ आगे बढ़े। समय व्यवधान का नहीं समाधान का है। अब योजना सिर्फ फाइल तक नहीं लाइफ तक पहुंचती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले 25 साल बेहद अहम हैं। 27 देशों में भारत के लिए बाजार खुल गए हैं, इसीलिए मदर ऑफ ऑल डील बहुत अहम है। आत्मनिर्भर भारत के लिए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जरूरी है। इस डील से युवाओं को बेहतर मौके मिलेंगे। लॉन्ग टर्म पेंडिंग प्रॉब्लम अब पुरानी बात है। हमारी सरकार के फैसले जनहित में हैं।

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट भी होगी पेश

सदन में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की 13वीं रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। कार्यसूची के मुताबिक, यह रिपोर्ट किरेन रिजिजू और कोडिकुन्निल सुरेश की तरफ से पेश होगी। इसके अलावा, लोकसभा नियम 377 के तहत आने वाले मामलों पर भी विचार करेगी, जो संसद सदस्यों को सार्वजनिक महत्व के जरूरी मुद्दों को उठाने की इजाजत देता है।

AERA से संबंधित दस्तावेज भी सदन में होगा पेश

इसके अलावा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AERA से संबंधित दस्तावेज सदन में पेश करेंगे। इसके साथ ही, साल 2024-25 के लिए AERA के कामकाज की समीक्षा करने वाला एक बयान भी लोकसभा में देंगे।

दो चरणों में होगा बजट सेशन

जान लें कि 28 जनवरी को शुरू हुआ बजट सेशन 2 चरणों पूरा होगा. सेशन का पहला चरण 13 फरवरी तक रहेगा. इसके बाद सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा. व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार आज संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी।

पहले दिन हुआ राष्ट्रपति का संबोधन

बजट सत्र के पहले दिन यानी बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित किया। उन्होंने वर्ष 2026 को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण साल बताया। उन्होंने समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और विकसित भारत के लिए सरकार के दृष्टिकोण की रूपरेखा पेश की।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰