ट्रंप का टैरिफ वॉर करने लगा बैकफायर!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित ‘अमेरिका फर्स्ट’ पॉलिसी अब उल्टा असर दिखा रही है. ट्रंप ने हुवावे जैसी चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिकी टेक जायंट्स को मजबूत करने की कोशिश की, वहीं अब यूरोपीय देश और अन्य राष्ट्र अपनी डिजिटल संप्रभुता (डिजिटल सॉवरेनिटी) की रक्षा के लिए अमेरिकी कंपनियों पर निर्भरता घटा रहे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 30 जनवरी 2026, 07:41 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रंप का टैरिफ वॉर करने लगा बैकफायर!
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित ‘अमेरिका फर्स्ट’ पॉलिसी अब उल्टा असर दिखा रही है. ट्रंप ने हुवावे जैसी चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर अमेरिकी टेक जायंट्स को मजबूत करने की कोशिश की, वहीं अब यूरोपीय देश और अन्य राष्ट्र अपनी डिजिटल संप्रभुता (डिजिटल सॉवरेनिटी) की रक्षा के लिए अमेरिकी कंपनियों पर निर्भरता घटा रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण फ्रांस का हालिया ऐलान है. वहां सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (Microsoft Teams) और ज़ूम (Zoom) जैसे अमेरिकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म्स को सरकारी विभागों से हटाने का फैसला किया है. इन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा. इनकी जगह अपने घरेलू विजियो (Visio) प्लेटफॉर्म को अपनाया जाएगा. यह कदम न केवल सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं से प्रेरित है, बल्कि ट्रंप की भू-राजनीतिक अस्थिरता वाली नीतियों का सीधा जवाब भी है. कुल मिलाकर अमेरिकी टेक कंपनियों की परेशानी बढ़ रही है.

फ्रांस की सरकार ने 27 जनवरी 2026 को घोषणा की कि 2027 तक सभी सरकारी विभागों में अमेरिकी प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा. विजियो को मुख्य टूल बनाया जाएगा, जिसे इंटरमिनिस्ट्रियल डिजिटल डायरेक्टोरेट (DINUM) द्वारा विकसित किया गया है. यह प्लेटफॉर्म पहले से ही पायलट परीक्षण किया जा चुका है और फिलहाल 40,000 यूजर्स को सपोर्ट करता है. फ्रांस के मुताबिक, यह बदलाव सुरक्षा और गोपनीयता की रक्षा करेगा, क्योंकि अमेरिकी प्लेटफॉर्म्स पर डेटा अमेरिकी कानूनों के अधीन रहता है, जो विदेशी सरकारों के लिए खतरा बन सकता है.

ट्रंप प्रशासन ने किया मजबूर?

इसके अलावा, आर्थिक फायदे भी हैं. फ्रांस का अनुमान है कि हर 100,000 यूजर्स के लिए लाइसेंस फीस में सालाना 1 मिलियन यूरो की बचत होगी. विजियो में एआई ट्रांसक्रिप्शन और स्पीकर को पहचानने जैसे फीचर्स फ्रेंच स्टार्टअप पियानोट द्वारा संचालित हैं, जो लोकल इनोवेशन को बढ़ावा देगा. यह कदम यूरोपीय संघ (EU) की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जहां ट्रंप की नीतियों ने यूरोप को अमेरिकी तकनीक पर निर्भरता कम करने के लिए मजबूर किया है. ट्रंप ने EU के डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) और डिजिटल सर्विसेज एक्ट (DSA) को ‘सेंसरशिप’ करार देकर धमकी दी है कि अगर ये नियम अमेरिकी कंपनियों पर लागू हुए तो 25% टैरिफ लगाए जाएंगे. लेकिन EU ने इसे अपनी संप्रभुता का मामला बताकर ट्रंप की धमकियों का विरोध किया है.
ट्रंप की नीतियां, जैसे कि विदेशी देशों पर डिजिटल टैक्स लगाने पर टैरिफ की धमकी, ने यूरोप को अपनी क्लाउड कंप्यूटिंग और AI विकसित करने के लिए प्रेरित किया. फ्रांस का विजियो इसी दिशा में एक कदम है, जो माइक्रोसॉफ्ट और ज़ूम के लिए हानि का कारण बनेगा. वैश्विक स्तर पर 320 मिलियन से ज्यादा यूजर्स वाला माइक्रोसॉफ्ट टीम्स अब यूरोपीय सरकारी सेक्टर से बाहर हो सकता है, जिससे उसके रेवेन्यू में गिरावट आ सकती है. इसी तरह ज़ूम, जो कोविड के दौरान लोकप्रिय हुआ था, अब सुरक्षा चिंताओं के कारण चुनौती का सामना कर रहा है.

अलग-थलग पड़ रहीं US की टेक कंपनियां

ट्रंप की ‘ट्रेड वॉर’ नीतियां ने अमेरिकी टेक को मजबूत बनाने का दावा किया, लेकिन अब ये कंपनियां वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ रही हैं. ट्रंप ने फरवरी 2025 में एक मेमोरेंडम जारी किया, जिसमें विदेशी देशों को अमेरिकी कंपनियों पर ‘अनुचित जुर्माने’ लगाने पर टैरिफ की धमकी दी गई. लेकिन इससे उल्टा, देश अपनी तकनीक विकसित करने लगे हैं. EU की ‘ओपन डिजिटल इकोसिस्टम स्ट्रैटजी’ जैसे पहल अमेरिकी क्लाउड प्रोवाइडर्स पर निर्भरता कम कर रही हैं.

अमेरिकी टेक कंपनियों को कहां-कहां मिल रही चुनौती

  • फ्रांस और अन्य EU कंट्रीज़: फ्रांस के अलावा, जर्मनी और नीदरलैंड्स जैसे देश Gaia-X प्रोजेक्ट के तहत यूरोपीय क्लाउड विकसित कर रहे हैं. इटली, स्पेन, ऑस्ट्रिया ने डिजिटल सर्विसेज टैक्स (DST) लगाया है, जो गूगल, ऐपल, मेटा पर लागू होता है. EU का यह टैक्स ऐपल और गूगल को 4.3 बिलियन यूरो का बोझ डालने वाला है.
  • यूनाइटेड किंगडम: ब्रेक्जिट के बाद भी UK ने DST लागू किया है, जो अमेरिकी टेक पर टैक्स लगाता है. ट्रंप ने इसे ‘भेदभावपूर्ण’ बताकर टैरिफ की धमकी दी है.
  • कनाडा: इसी डिजिटल सर्विसेज टैक्स के कारण ट्रंप ने कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी है. साथ ही, फेंटानिल स्मगलिंग के बहाने ट्रेड पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं.
  • तुर्की: DST और डेटा लोकलाइजेशन नियमों से अमेरिकी कंपनियां प्रभावित हैं. ट्रंप ने इसे ‘अमेरिकी संप्रभुता का उल्लंघन’ बताया है.
  • चीन: ट्रंप की ट्रेड वॉर से चीनी कंपनियां अमेरिकी टेक पर निर्भरता कम कर रही हैं. हुवावे जैसे मामलों ने चीन को अपनी 5G और AI विकसित करने के लिए मजबूर किया.
  • दक्षिण कोरिया: टेक रेगुलेशंस से गूगल और ऐपल पर जुर्माने लगे हैं, जिस पर ट्रंप ने विरोध जताया है.
  • रूस: अमेरिकी सैंक्शंस के जवाब में रूस ने अमेरिकी टेक पर प्रतिबंध लगाए हैं, जैसे गूगल और फेसबुक को ब्लॉक करना.
ये हालात ट्रंप की प्रोटेक्शनिस्ट नीतियों का परिणाम हैं, जो वैश्विक स्तर पर ‘डिजिटल राष्ट्रवाद’ को बढ़ावा दे रही हैं. ट्रंप की नीतियां अमेरिकी टेक कंपनियों को मजबूत बनाने की बजाय कमजोर कर रही हैं, क्योंकि कई देश अब स्थानीय विकल्प चुन रहे हैं. फ्रांस का ऐलान इसका प्रतीक है, जो माइक्रोसॉफ्ट और ज़ूम के लिए अलार्म है. अगर ट्रंप टैरिफ वॉर जारी रखते हैं, तो अमेरिकी कंपनियां और ज्यादा बाजार खो सकती हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰