बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इलाके में कुछ कौवे मृत पाए जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया. शुरुआती जांच के लिए मृत कौवों के सैंपल लैब भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी जfला पशुपालन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 फरवरी 2026, 07:20 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी
Photo: UB India News Archive
बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इलाके में कुछ कौवे मृत पाए जाने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया. शुरुआती जांच के लिए मृत कौवों के सैंपल लैब भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसकी जानकारी जfला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा ने दी है.
बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन और पशुपालन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की टीमें इलाके में सक्रिय हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.
अलर्ट रहने की अपील
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी बीमार या मृत पक्षी के संपर्क में न आएं. अगर कहीं पक्षी मरे हुए दिखाई दें तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पशुपालन विभाग को दें. बिना सुरक्षा के मृत पक्षियों को छूने या हटाने से बचने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही नवगछिया और आसपास के इलाकों में पोल्ट्री फार्मों की विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है.
साफ-सफाई पर दें ध्यान
मुर्गी फार्म संचालकों को साफ-सफाई रखने और किसी भी तरह की बीमारी की जानकारी तुरंत देने के निर्देश दिए गए हैं. जरूरत पड़ने पर प्रभावित इलाके में कंटेनमेंट जोन बनाने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि बीमारी को सीमित क्षेत्र में ही रोका जा सके. प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है, बस सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
बर्ड फ्लू क्या है?
बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहा जाता है. ये एक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से पक्षियों को होती है. ये इन्फ्लुएंजा A वायरस से फैलती है. कभी-कभी यह बीमारी इंसानों सहित कुछ जानवरों में भी फैल सकती है.
क्या है इसकी वजह?
बर्ड फ्लू इन्फ्लुएंजा A के H5N1 जैसे वायरस से होता है. यह वायरस जंगली जल पक्षियों और मुर्गी-पालन (पोल्ट्री) में ज्यादा पाया जाता है. यह संक्रमित पक्षियों या जानवरों की लार, बलगम, मल या सांस से निकले कणों के जरिए फैलता है. गंदे वातावरण या सीधे संपर्क से भी संक्रमण हो सकता है.
इंसानों में कैसे फैलता है?
इंसानों को यह बीमारी आमतौर पर बीमार पक्षियों या जानवरों के संपर्क में आने से होती है. वायरस सांस के जरिए या संक्रमित तरल पदार्थ आंख, नाक या मुंह में जाने से शरीर में प्रवेश कर सकता है. संक्रमित मुर्गियों या पशुओं के पास ज्यादा समय बिताने से खतरा बढ़ता है. अच्छी तरह पका हुआ खाना इससे नहीं फैलता.
क्या हैं इसके लक्षण?
संक्रमण के 2 से 7 दिन बाद लक्षण दिखते हैं. इनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, आंखों में जलन, बदन दर्द, सिरदर्द और थकान शामिल हैं. गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस की गंभीर समस्या या दिमाग की सूजन भी हो सकती है.
क्या-क्या रखें सावधानियां?
बीमार या मृत पक्षियों को बिना सुरक्षा छुएं नहीं. मुर्गी और मांस अच्छी तरह पकाकर खाएं, दूध उबालकर या पाश्चराइज करके पिएं. जोखिम वाले काम करने वालों को सुरक्षा उपकरण पहनने चाहिए. कुछ प्रकार के बर्ड फ्लू के लिए वैक्सीन मौजूद हैं, लेकिन इंसानों में उनका आम इस्तेमाल नहीं होता.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना
खास खबर

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. दिल्ली के वसंत कुंज में नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी में फायरिंग करने से […]

UB India News4 जुल॰
पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………
पटना

पूर्व विधायक हैं तो किसी का घर कब्जा करेंगे…………

भागलपुर में पूर्व MLA गोपाल मंडल और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि ज्यादा ‎पैंतरा देते हो। गांजा पीकर आए हैं क्या।‎ हम एमएलए हैं। जिसके बाद दारोगा ने कहा कि आप पूर्व विधायक हैं तो क्या होगा। सरकार हमें वेतन देती है। आप जबरदस्ती किसी के मकान पर […]

UB India News15 जून
35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…
भागलपुर

35 दिन बाद विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ने लगीं गाड़ियां…

बिहार के अंग क्षेत्र, कोसी और सीमांचल के लोगों के लिए रविवार बेहद खास और खुशियों भरा संदेश लेकर आया है. गंगा नदी पर उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले लाइफलाइन विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन एक बार फिर से पूरी तरह बहाल हो गया है. आज सुबह बिहार सरकार के पथ निर्माण […]

UB India News7 जून
बिहारियों  को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट
पटना

बिहारियों को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेवारी : सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 14 करोड़ बिहारियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सरकार की है। यही हमारी प्राथमिकता है। बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। कानून का राज रहेगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा- आज कानून के राज के लिए […]

UB India News1 जून
बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम
भागलपुर

बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम

पूर्वांचल को सीमांचल से जोड़ने वाली लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर रविवार की रात काल बनकर आई. गंगा की लहरों के बीच खड़ा सेतु का पिलर नंबर 133 पहले धीरे-धीरे बैठा और फिर देखते ही देखते जोरदार आवाज के साथ गंगा की कोख में समा गया. घटना रविवार रात 11:55 बजे शुरू हुई, […]

UB India News4 मई
विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?
खास खबर

विक्रमशिला सेतु हादसा: आखिर क्यों ढह गई उत्तर बिहार की लाइफलाइन ?

उत्तर बिहार को सीमांचल से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु एक बार फिर गहरे विवादों में है. रविवार की देर रात (4 मई 2026) की देर रात करीब 1:10 बजे पुल के पिलर नंबर 133 के पास का एक बड़ा स्लैब गंगा नदी में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी […]

UB India News4 मई
भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….
अपराध

भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को हुए सनसनीखेज नगर परिषद शूटआउट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस जघन्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड और नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधीन यादव बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस उसे वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के […]

UB India News29 अप्रैल
भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत
दुर्घटना

भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत

बिहार के भागलपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना NH-31 पर हुई है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा और पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]

UB India News25 फ़र॰
भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के घर-दफ्तर पर एक साथ SVU की पड़ी रेड………
पटना

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के घर-दफ्तर पर एक साथ SVU की पड़ी रेड………

बिहार में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. दरअसल विशेष निगरानी विभाग (SVU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण विभाग के निदेशक (गुणवत्ता) गजाधर मंडल के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. गजाधर मंडल फिलहाल दरभंगा में पदस्थापित हैं. विशेष निगरानी विभाग द्वारा दर्ज FIR संख्या […]

UB India News16 दिस॰