भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को हुए सनसनीखेज नगर परिषद शूटआउट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस जघन्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड और नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधीन यादव बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस उसे वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 29 अप्रैल 2026, 06:16 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब, मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव…….
Photo: UB India News Archive

बिहार के भागलपुर में मंगलवार को हुए सनसनीखेज नगर परिषद शूटआउट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस जघन्य हत्याकांड का मास्टरमाइंड और नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधीन यादव बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस उसे वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए ले गई थी। वहां छिपे अपराधियों और रामधीन ने पुलिस टीम को देखते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी ढेर हो गया। इस खूनी मुठभेड़ में तीन पुलिस पदाधिकारी भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भागलपुर ऑफिस शूटआउट का हिसाब
एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के अनुसार पुलिस की एक विशेष टीम मुख्य रामधीन यादव को लेकर उन ठिकानों पर पहुंची थी, जहां उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार और दूसरे सामान छिपाई थी। इसी दौरान, वहां पहले से घात लगाए कुछ अज्ञात अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। रामधीन ने भी भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर हमला किया। जवाबी फायरिंग में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अन्य फरार हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।

अफसर के चैंबर कर दी गई हत्या
मंगलवार शाम सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुई इस वारदात ने पूरे बिहार को हिला दिया था। लुंगी में आए अपराधियों ने झोले से हथियार निकालकर चैंबर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

‘हमारा ही वर्चस्व रहेगा’ चिल्लाते हुए ईओ को मारी थी गोली
दर्सल, भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद में मंगलवार शाम करीब चार बजे बदमाशों ने खूनी तांडव मचाया। सभापति के चैंबर में विकास योजनाओं की फाइलों पर हस्ताक्षर चल रहे थे, तभी झोले में हथियार छिपाए तीन नकाबपोश अपराधी दाखिल हुए। चश्मदीद पार्षद संजय चौधरी के अनुसार, हमलावर चिल्ला रहे थे कि ‘नगर परिषद में सिर्फ हमारा वर्चस्व रहेगा।’ अपराधियों ने सभापति राजकुमार गुड्डू को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। उन्हें बचाने दौड़े जांबाज ईओ कृष्ण भूषण कुमार के सिर में बदमाशों ने तीन गोलियां उतार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सभापति को पटना रेफर किया गया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

कौन था रामधनी यादव?
रामधनी यादव इलाके के लिए महज एक नाम नहीं, बल्कि दहशत का दूसरा नाम था. वह सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी का पति था, लेकिन उसकी पहचान उसके जघन्य अपराधों से ज्यादा थी. रामधनी के खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार वह एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर सीधे थाने पहुंच गया था. इस घटना के बाद से ही उसका नाम पूरे भागलपुर और आसपास के जिलों में गूंजने लगा था. वर्चस्व की लड़ाई और आपराधिक वारदातों में संलिप्तता के कारण उस पर कई मुकदमे दर्ज थे.

पुलिस ने रात 2:30 बजे किया ढेर
हत्याकांड के बाद भागलपुर पुलिस की साख दांव पर थी. एसपी प्रमोद यादव के नेतृत्व में बनी टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तुरंत रामधनी की पहचान की और उसे दबोच लिया. पुलिस उसे लेकर देर रात करीब 2:30 बजे हथियार बरामदगी के लिए जा रही थी, तभी रामधनी के साथियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर रामधनी ने भी भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली रामधनी के पेट में लगी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस मुठभेड़ में डीएसपी नवीन और दो इंस्पेक्टर भी जख्मी हुए हैं.

टेंडर का टशन और खूनी रंजिश
आखिर रामधनी ने इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया? पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सारा विवाद नगर परिषद के टेंडर को लेकर था. रामधनी चाहता था कि मलाईदार टेंडर उसके हिसाब से बांटे जाएं, लेकिन सभापति राजकुमार साह उसका विरोध कर रहे थे. इसी रंजिश में रामधनी ने उन्हें खत्म करने की प्लानिंग की थी. इस वारदात में शहीद हुए ईओ कृष्णा भूषण का कोई कसूर नहीं था, उन्होंने बस अपना फर्ज निभाया और अपराधियों के सामने झुकने से इनकार कर दिया. बता दें कि कृष्णा भूषण की पत्नी उत्तर प्रदेश में एडीएम (ADM) के पद पर तैनात हैं.
5 लाख की सुपारी: रामधनी के सीने में मारी थी गोली
रामधनी और राजकुमार साह के बीच दुश्मनी की जड़ें काफी गहरी थीं. फरवरी 2023 में रामधनी पर भी जानलेवा हमला हुआ था. तब दो शूटरों ने उसके घर के पास उसे सीने में गोली मार दी थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था. उस समय पकड़े गए शूटरों ने खुलासा किया था कि रामधनी को मारने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. उस वक्त की मीडिया रिपोर्ट्स में इस हमले के पीछे सभापति राजकुमार साह का नाम भी उछला था. माना जा रहा है कि उसी पुरानी दुश्मनी और ताजा टेंडर विवाद ने इस बड़े हत्याकांड और फिर एनकाउंटर की पटकथा लिख दी.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰