भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत

बिहार के भागलपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना NH-31 पर हुई है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा और पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 25 फरवरी 2026, 08:01 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भागलपुर में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा ,4 की मौत
Photo: UB India News Archive

बिहार के भागलपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना NH-31 पर हुई है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा और पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसा नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र स्थित बगड़ी पुल के पास हुआ। जहां बस और पिकअप में टक्कर हुई, जिसके बाद बस ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग और पिकअप पर सवार शख्स की जान चली गई। पिकअप पर 15 मजदूर सवार थे, जो इस हादसे में जख्मी हुए हैं।

मृतकों की पहचान खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र निवासी अमन निषाद के बेटे कुणाल कुमार (6), कटिहार के पोठिया चमेली निवासी अरविंद मंडल (40), भागलपुर के नवगछिया इस्माइलपुर निवासी पूर्मी देवी (35) और उनके पति सुनील दास (40) के तौर पर हुई है।

इस हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। जबकि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। पिकअप के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह डैमेज हुआ है।

कैसे हुआ हादसा

खगड़िया से नवगछिया की ओर आ रही बस ऑटो को ओवरटेक कर रही थी। तभी सामने से आ रही पिकअप वैन में बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

पिकअप बिहपुर की तरफ जा रही थी। टक्कर मारने के बाद बस ने ऑटो में टक्कर मारी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बस की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा थी। हादसे के बाद बस, पिकअप और टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अब जानिए ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टर ने क्या देखा

हादसे के महज आधे घंटे बाद मौके पर भास्कर रिपोर्टर पहुंचे। जहां सबसे पहले टोटो के ऊपरी हिस्से के पार्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले। पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था।

बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। कुछ लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। हादसे में सुरक्षित बचे लोग घायलों को किसी तरह संभाल रहे थे। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी।

सभी घायलों को आधा दर्जन एंबुलेंस से नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल और भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया। मौके पर सिर्फ क्षतिग्रस्त वाहन, खून के धब्बे, बच्चों की चप्पलें और इलाज से जुड़े कुछ कागजात पड़े थे, जिनसे मृतकों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी।

हादसे की वजह तेज रफ्तार

दरअसल, जिस जगह यह हादसा हुआ वह दयालपुर मोड़ कहलाता है। टर्निंग प्वॉइंट पर यह हादसा हुआ। पिकअप तेज रफ्तार में थी। टोटो में टक्कर मारी, उसी दौरान 70 की रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित बस ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप में सवार 15 मजदूर सड़क पर फेंका गए। इनमें एक की मौत हो गई। सभी मजदूर बगड़ी भट्ठा से काम कर मालिक के दूसरे भट्ठा दयालपुर की ओर जा रहे थे।

हादसे में सुरक्षित बचे मजदूर राजू मंडल ने बताया, ‘हम पिकअप मैजिक पर बैठे थे। इसी बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद हम लोग सड़क पर फेंका गए। गाड़ी में15 से ज्यादा मजदूर थे। सभी को आंशिक रूप से चोटें आई हैं। रिक्शा पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पिकअप पर सवार एक मजदूर की मौत हुई है। घटना के तुरंत बाद लोगों ने एक-दूसरे की मदद की। एंबुलेंस और पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे। तब सभी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।’

पोते की मौत, बेटा-बहू घायल

पुलिस की सूचना पर मृतक मासूम कुणाल के दादा नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भास्कर से बातचीत में कहा, ‘मुझे जानकारी मिली कि सड़क हादसा हुआ है और कुणाल इस हादसे में मारा गया है। उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया है। कुणाल के नाना की मृत्यु हो गई थी, जिन्हें देखने के लिए वे अंबो गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है

DM नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि नवगछिया में बड़ी बस और छोटी गाड़ियों के बीच टक्कर हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है। 2 मृतक भागलपुर, जबकि तीसरा कहिटार और चौथा खगड़िया का रहने वाले था। बाकि, लोगों के पहचान की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। सभी 11 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस जिला नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि झंडापुर थाना को सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट बस और दो छोटी वाहनों में टक्कर हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस समय पर मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। एसडीपीओ और एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। डीएम भी मौके पर आए थे। प्रथम दृष्टया बस की तेज रफ्तार के कारण हादसा प्रतीत होता है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰