PM इब्राहिम संग द्विपक्षीय वार्ता में बोेले PM मोदी ‘मलेशिया से संबंध नई ऊंचाई पर…’,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलेशिया पहुंचे हैं. अगस्त 2024 में दोनों देशों के रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिसे द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है. कुआलालंपुर पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत मलेशिया के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 8 फरवरी 2026, 05:09 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM इब्राहिम संग द्विपक्षीय वार्ता में बोेले PM मोदी ‘मलेशिया से संबंध नई ऊंचाई पर…’,
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलेशिया पहुंचे हैं. अगस्त 2024 में दोनों देशों के रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिसे द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है. कुआलालंपुर पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने खुद एयरपोर्ट पर किया. पीएम मोदी ने यहां भारतीय नागरिकों से भी मुलाकात की.

– प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशियाई पीएम इब्राहिम संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की. वैश्विक अस्थिरता के इस माहौल में भारत और मलेशिया की बढ़ती दोस्ती दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हम दोनों मानते हैं कि आज की चुनौतियों का समाधान वैश्विक संस्थाओं में सुधार के जरिए ही संभव है. हम शांति के लिए हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे. आतंकवाद पर हमारा संदेश साफ है – कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं.”

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया. यह कदम दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हमारा सहयोग कृषि और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर स्वच्छ ऊर्जा और सेमीकंडक्टर तक हर क्षेत्र में गहरा हो रहा है. हम कौशल विकास और क्षमता निर्माण में भी महत्वपूर्ण साझेदार हैं. हमारा रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है. मैं आपको आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए एक बार फिर बधाई देता हूं. हमें विश्वास है कि मलेशिया के सहयोग से आसियान के साथ हमारे संबंध और गहरे तथा व्यापक होंगे. हमारे रिश्तों की असली ताकत लोगों के बीच के संबंधों में है. भारतीय मूल के लगभग 30 लाख मलेशियाई नागरिक हमारे दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु हैं.”

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल (शनिवार को) मुझे आपके साथ प्रवासी भारतीयों के सदस्यों से मिलने का अवसर भी मिला. यह मेरे लिए बहुत विशेष अनुभव था, और मैंने देखा कि प्रवासी समुदाय के बीच आपके प्रति व्यक्तिगत सम्मान और स्नेह कितना गहरा है, जो कल साफ दिखाई दिया. मुझे गर्व की अनुभूति हुई. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है. हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत और मलेशिया की समृद्धि आपस में जुड़ी हुई है. वैश्विक अस्थिरता के इस माहौल में, समुद्री पड़ोसी होने के नाते भारत और मलेशिया के लिए हमारे संबंधों की पूरी क्षमता का उपयोग करना आवश्यक है. आज मेरी यात्रा का मुख्य संदेश बिल्कुल स्पष्ट है – भारत मलेशिया के साथ मिलकर हमारे संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है और हर संभव क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करना चाहता है.”

– मलेशिया में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं (मलेशिया पीएम इब्राहिम) आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. आपने जिस तरह मेरा और मेरे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और इन कुछ घंटों में परंपरागत रीति-रिवाजों से आगे बढ़कर जिस खूबसूरती से मलेशियाई जीवन की झलक दिखाई, और जिस उत्कृष्ट तरीके से आपने हर व्यवस्था की – वह हमेशा हमारी यादों में रहेगा. इसके लिए मैं आपका सच्चे दिल से और विशेष धन्यवाद करता हूं.”

– मलेशिया के कुआलालंपुर में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट संबंध स्थापित हुए हैं. उन्होंने बताया कि कुछ मुद्दों पर टीमों को काम करने की जरूरत है और सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई. उन्होंने PM मोदी के इस दौरे को व्यक्तिगत रूप से भी महत्वपूर्ण बताया.

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान अपना संबोधन दिया.

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के पुत्राजाया स्थित पेरदाना पुत्रा में औपचारिक स्वागत की झलक साझा करते हुए कहा कि भारत और मलेशिया के बीच भरोसे, दोस्ती और साझा आकांक्षाओं पर आधारित साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. दोनों देशों के संबंधों को और गहराई देने पर जोर दिया गया.

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को यहां परदाना पुत्र बिल्डिंग में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर हुआ. यह मलेशिया के उनके दो दिन के ऑफिशियल दौरे का हिस्सा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰