दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ दिल्ली में शुरू , सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, सैम ऑल्टमैन समेत कई हस्तियां होंगी शामिल……….

भारत में आज यानी 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन शाम 5 बजे करेंगे। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 फरवरी 2026, 06:08 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ दिल्ली में शुरू , सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, सैम ऑल्टमैन समेत कई हस्तियां होंगी शामिल……….
Photo: UB India News Archive

भारत में आज यानी 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ शुरू हो गया है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन शाम 5 बजे करेंगे। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है।

ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और फ्रांस के बाद इस साल भारत इस वैश्विक मंच की मेजबानी कर रहा है। इस आयोजन से यह साबित होता है कि वैश्विक बाजार में भारत की अहमियत अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। नई दिल्ली के भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन समेत कई स्थलों में समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा। इस इवेंट में 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी होगी, जिनमें 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।

टेक जगत ही कौन-कौन सी हस्तियां होंगी शामिल?
एआई इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल टेक इंडस्ट्री की कई प्रमुख और प्रभावशाली हस्तियां शामिल होने जा रही है:

  • सुंदर पिचाई – सीईओ, गूगल और अल्फाबेट
  • सैम ऑल्टमैन – सीईओ, ओपनएआई
  • मुकेश डी अंबानी – चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • बिल गेट्स – चेयर, गेट्स फाउंडेशन
  • सर डेमिस हैसबिस – सह-संस्थापक एवं सीईओ, गूगल डीपमाइंड
  • यान लेकुन – प्रोफेसर, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (एनवाईयू) एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, एएमआई लैब्स
  • योशुआ बेंगियो – संस्थापक एवं चेयर, मिला इंस्टीट्यूट
  • डारियो अमोडेई – सीईओ, एंथ्रोपिक
  • क्रिस्टियानो आमोन – सीईओ, क्वालकॉम
  • ब्रैड स्मिथ – प्रेसिडेंट एवं वाइस चेयर, माइक्रोसॉफ्ट
  • जूली स्वीट – चेयर एवं सीईओ, एक्सेंचर
  • जय पुरी – एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, एनवीडिया
  • एन. चंद्रशेखरन – चेयरमैन, टाटा संस
  • के. कृतिवासन – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस)
  • सी. विजयकुमार – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, एचसीएल टेक
  • सलील पारेख – सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, इंफोसिस
  • अरुंधति भट्टाचार्य – चेयरपर्सन एवं सीईओ, सेल्सफोर्स इंडिया
  • नीकेश अरोड़ा – चेयरमैन एवं सीईओ, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स
  • शांतनु नारायण – चेयर एवं सीईओ, एडोबी
  • रॉय जैकोब्स – सीईओ, रॉयल फिलिप्स
  • बोर्ये एकहोम – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, एरिक्सन
  • मार्टिन श्रोएटर – चेयरमैन एवं सीईओ, काइंड्रिल
  • मैथ्यू प्रिंस – सीईओ, क्लाउडफ्लेयर
  • जय चौधरी – सीईओ एवं संस्थापक, ज़ीस्केलर
  • विशाल सिक्का – संस्थापक एवं सीईओ, वियानाई सिस्टम्स
  • रवि कुमार एस – सीईओ, कॉग्निजेंट
  • नंदन नीलेकणि – सह-संस्थापक एवं चेयरमैन, इंफोसिस
  • सुनील भारती मित्तल – संस्थापक एवं चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज
  • टोनी ब्लेयर – एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज
  • एलेक्जेंडर वांग – चीफ एआई ऑफिसर, मेटा
  • आर्थर मेंश – सह-संस्थापक एवं सीईओ, मिस्ट्राल एआई
  • बिपुल सिन्हा – सीईओ एवं सह-संस्थापक, रुब्रिक
  • बोर्ये ब्रेंडे – प्रेसिडेंट एवं सीईओ, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम
  • अमित जावेरी – प्रेसिडेंट एवं सीओओ, सर्विसनाउ
  • एना पाउला असिस – सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं चेयर (एशिया पैसिफिक और ईएमईए), आईबीएम
  • अपर्णा बावा – सीओओ, ज़ूम
  • बीवीआर मोहन रेड्डी – संस्थापक एवं चेयरमैन, साइएंट लिमिटेड

हालांकि, एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग, जिनके आने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने आखिरी समय में कुछ कारणों के वजह से अपना दौरा रद्द कर दिया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में टेक लीडर्स का स्वागत करेंगे। टेक दिग्गजों के अलावा, इवेंट में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होगें, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा शामिल हैं।

क्यों अहम है भारत?
पिछले कुछ वर्षों में मोदी सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि वह भारत को वैश्विक टेक सुपरपावर बनाना चाहती है। सरकार ने 18 अरब डॉलर (16 लाख करोड़ रुपये) से अधिक के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, ताकि देश में चिप निर्माण और सप्लाई चेन मजबूत हो सके। इसी का नतीजा है कि माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए $17.5 अरब (करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये) के निवेश का वादा किया है। वहीं, सरकार डेटा सेंटर्स को 21 साल की टैक्स छूट दे रही है, जिससे एनवीडिया जैसी कंपनियां यहां निवेश के लिए उत्साहित हैं।

हाल ही के कुछ वर्षों में स्टार्टअप्स में वेंचर कैपिटल निवेश बढ़ रहा है और भारतीय शेयर बाजार में IPO की संख्या में उछाल देखा जा रहा है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में अपने संचालन के लिए पूर्व माइक्रोसॉफ्ट इंडिया प्रमुख इरीना घोष को नियुक्त किया है। OpenAI ने भी भारत में अलग सेल्स डिवीजन शुरू किया है। गूगल ने सरकार और फिजिक्स वाला के साथ मिलकर शिक्षा में एआई को बढ़ावा देने की साझेदारी की है।

2 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
यह समिट सिर्फ बंद कमरों की मीटिंग तक सीमित नहीं है। यह समिट में लगने वाला एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर में फैला होगा, जिसमें 30 देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। खास बात यह है कि इस आयोजन में किसानों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी जोड़ा गया है। समिट के लिए अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

आम लोगों के लिए क्या होगा खास?
1. मेगा AI एक्सपो
करीब 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले एक्सपो में 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी। यहां लोग लाइव डेमो के जरिए देख सकेंगे कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है।

2. युवाओं के लिए खास प्रोग्राम
छात्रों और युवाओं के लिए ‘YUVAi’ और ‘AI for ALL’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनसे युवाओं को समझाया जाएगा कि AI टूल्स का उपयोग पढ़ाई और करियर में कैसे किया जा सकता है।

3. रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान
एक्सपो में ऐसे AI मॉडल्स का प्रदर्शन होगा जो फसल की बीमारी पहचानने, अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा देने और भाषा अनुवाद को आसान बनाने में मदद करेंगे।

4. स्टार्टअप्स से सीधी बातचीत
भारतीय और विदेशी स्टार्टअप्स अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश करेंगे। आम लोग इन टेक इनोवेटर्स से सीधे बातचीत कर भविष्य की तकनीक को समझ सकेंगे।

5. एक्सपीरियंस जोन
थीमैटिक पैवेलियन्स में विजिटर्स स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम और AI ट्यूटर जैसे टूल्स का खुद अनुभव ले सकेंगे।

100+ देशों की भागीदारी, दिग्गज सीईओ होंगे शामिल
इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे।

राजनेताओं के साथ टेक दुनिया के बड़े नाम भी इस इवेंट में मौजूद रहेंगे। समिट में सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स जैसी बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय उद्योग जगत से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के एन चंद्रशेखरण, इंफोसिस के नंदन नीलेकणि, भारती एंटरप्राइजेज के सुनिल भारती मित्तल, टीसीएस के सीईओ के. कृतिवासन और एचसीएल टेक की रोशनी नादर मल्होत्रा भी शामिल होंगी।

पांच दिनों का पूरा कार्यक्रम
16 फरवरी: एक्सपर्ट्स और नीति-निर्माताओं के बीच राउंडटेबल चर्चा होगी। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘इंडिया एआई एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे।

17 फरवरी: खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, जेंडर सशक्तिकरण और दिव्यांगों की मदद पर आधारित 6 विशेष रिसर्च बुक्स लॉन्च होंगी।

18 फरवरी: टॉप वैज्ञानिक और रिसर्चर अपनी नई रिसर्च पेश करेंगे। कंपनियां AI टेक्नोलॉजी का लाइव डेमो देंगी।।

19 फरवरी: प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे और 100 से ज्यादा वैश्विक दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे। इसमें AI निवेश और रणनीतिक साझेदारी पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

20 फरवरी: GPAI काउंसिल की बैठक में सदस्य देश AI को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने पर चर्चा करेंगे।

7 चक्र और 3 सूत्रों पर आधारित होगा समिट
समिट की चर्चाएं सात प्रमुख विषयों- ह्यूमन कैपिटल, सोशल एम्पावरमेंट, सुरक्षित और भरोसेमंद AI, इनोवेशन, साइंस, AI रिसोर्सेज का लोकतंत्रीकरण और आर्थिक विकास पर आधारित होंगी।

पूरी रूपरेखा तीन सूत्रों पर टिकी है:

पीपल (लोग): AI को मानव प्रगति और सांस्कृतिक विविधता के सम्मान के साथ जोड़ना।

प्लैनेट (ग्रह): जिम्मेदार इनोवेशन को बढ़ावा देना।

प्रोग्रेस (तरक्की): एआई के जरिए सबको विकास का समान अवसर मिले।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………
खास खबर

इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आईटी से लेकर एजुकेशन सेक्टर तक में AI यूज किया जा रहा है. AI की वजह से काफी नौकरियां भी जा रही हैं. लेकिन, अब Microsoft के संस्थापक Bill Gates ने इसको लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि इंसान आने वाले वर्षों में AI जो बदलाव ला सकता है, […]

UB India News27 अग॰
एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..
टेक्नोलॉजी

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त या बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करा रहा है। दुनिया इन मॉडलों को खूब अपना भी रही है। नतीजतन, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में चीनी एआई मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो […]

UB India News31 जुल॰
बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं
अपराध

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook, X , Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने (टेकडाउन) की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज होगी. इसके लिए […]

UB India News31 जुल॰
क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !
टेक्नोलॉजी

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग किया. इस तकनीक के बूते ही दिल्ली पुलिस ये ट्रेस नहीं कर पाई कि आखिर प्रदर्शनकारियों के बीच क्या बात हो रही है? न ही पुलिस को ये अंदाजा था कि कितनी संख्या […]

UB India News23 जुल॰
वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी
टेक्नोलॉजी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को तीन दिन और बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब कंपनी को 9 जुलाई तक अपना जवाब सौंपना होगा। इससे पहले सरकार ने इस मामले में वॉट्सएप से 6 जुलाई […]

UB India News6 जुल॰
बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………
खास खबर

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के मोबाइल स्क्रालिंग, चैटिंग, रील्स देखने के साथ-साथ रील्स बनाने में मां-बाप की सक्रिय सहभागिता चिंता का विषय बन रही है। इसके कारण 80 प्रतिशत से भी अधिक बच्चों के चित्र अथवा उनके वीडियो इंटरनेट पर […]

UB India News5 जुल॰
एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………
टेक्नोलॉजी

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आ रही रिपोर्टों, स्टोरियों और स्तंभों में एक अलग दुनिया दिख रही है। अमेरिका के कई हिस्सों के लोग तकनीक, बाजार और राज्य की व्यवस्था से परे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन बाजार के खिलाड़ी इस प्रतिरोध को ‘हिलबिली अपराइजिंग’ […]

UB India News3 जुल॰
व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………
खास खबर

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए “यूज़रनेम (Username)” फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद उपयोगकर्ता बिना अपना मोबाइल नंबर बताए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। सरकार ने इस फीचर के भारत में रोलआउट पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और Meta (व्हाट्सएप की मूल कंपनी) से तीन […]

UB India News2 जुल॰
तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए
खास खबर

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों में एक बड़ा अंतर देखा है। एक पक्ष को आगे ‘नौकरियों का खात्मा’ और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी नजर आती है; वहीं दूसरा पक्ष इसे एक बड़ी छलांग के तौर पर देखता है। क्या एआई […]

UB India News27 जून