“वेलकम टू इंडिया, माय डियर फ्रेंड”, राष्ट्रपति मैक्रों के आगमन पर पीएम मोदी का खास संदेश…………

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। मंगलवार आधी रात के करीब वे मुंबई पहुंचे। वहीं उनके भारत आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया है। बता दें कि 2017 में कार्यभार संभालने के बाद से मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है। भारत और […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 फरवरी 2026, 06:02 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
“वेलकम टू इंडिया, माय डियर फ्रेंड”, राष्ट्रपति मैक्रों के आगमन पर पीएम मोदी का खास संदेश…………
Photo: UB India News Archive

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। मंगलवार आधी रात के करीब वे मुंबई पहुंचे। वहीं उनके भारत आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया है। बता दें कि 2017 में कार्यभार संभालने के बाद से मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है।

भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से आज बेहद अहम दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच आज मुलाकात होने जा रही है. इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और रक्षा, व्यापार, तकनीक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में नए सहयोग पर चर्चा होगी.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. म्रैकों अपनी पत्नी और फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया. यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा है, जो दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत हो रहे संबंधों को दर्शाता है.

पीएम मोदी ने किया मैक्रों का स्वागत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत यात्रा पर आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए भरोसा जताया कि उनकी बातचीत से सभी सेक्टर में सहयोग और मजबूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी. पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भारत में आपका स्वागत है! भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतज़ार कर रहा है. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग सेक्टर में सहयोग और मज़बूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी. मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त इमैनुएल मैक्रों…’

इससे पहले राष्ट्रपति मैक्रों ने अपनी यात्रा के दौरान विमान की खिड़की से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “भारत के रास्ते में! मुंबई से नई दिल्ली तक हमारी रणनीतिक साझेदारी को और भी आगे ले जाने के लिए तीन दिन।”

एआई (AI) और डिफेंस डील पर मुख्य फोकस

मैक्रों के इस दौरे के दौरान सबसे अधिक चर्चा राफेल लड़ाकू विमानों के संभावित मल्टी-बिलियन डॉलर सौदे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय और रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में 114 नए राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है। लगभग ₹3.60 लाख करोड़ के इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत अधिकांश विमानों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में ही किया जाएगा। वहीं नई दिल्ली में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के मद्देनजर दोनों नेता आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर चर्चा करेंगे। संभावना है कि मैक्रों बुधवार और गुरुवार को इस मेगा इवेंट में शामिल होंगे।

आर्थिक और औद्योगिक सहयोग

राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख व्यापारिक नेता, औद्योगिक दिग्गज और डिजिटल क्षेत्र के एक्सपर्ट शामिल हैं। जनवरी में भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) ने भी इस द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा सहयोग को नई गति प्रदान की है। अगले तीन दिनों में मुंबई और दिल्ली में होने वाली इन मुलाकातों से रक्षा, तकनीक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में भारत-फ्रांस संबंधों को एक नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰