कनीक नहीं, मानव पूंजी तय करेगी भविष्य, समावेशी एआई का भारतीय मॉडल…………

आज विश्व एक गहरे तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अब कोई दूर की अवधारणा नहीं रह गई है। एआई आज अर्थव्यवस्थाओं को नया रूप दे रहा है, उद्योगों को पुनर्परिभाषित कर रहा है और समाजों के संचालन को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, इस तीव्र परिवर्तन के दौर में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 18 फरवरी 2026, 08:21 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कनीक नहीं, मानव पूंजी तय करेगी भविष्य, समावेशी एआई का भारतीय मॉडल…………
Photo: UB India News Archive

आज विश्व एक गहरे तकनीकी परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अब कोई दूर की अवधारणा नहीं रह गई है। एआई आज अर्थव्यवस्थाओं को नया रूप दे रहा है, उद्योगों को पुनर्परिभाषित कर रहा है और समाजों के संचालन को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, इस तीव्र परिवर्तन के दौर में भी यह सत्य स्थिर है कि तकनीक हमारा भविष्य निर्धारित नहीं करती, बल्कि हमारा भविष्य हम लोग ही तय करते हैं। एआई के युग में मानव क्षमता, मूल्य, रचनात्मकता व अनुकूलनशीलता ही यह तय करेंगे कि एआई समावेशी विकास का साधन बनेगा या असमानता को और बढ़ाएगा।

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट-2026 में मानव पूंजी कार्य समूह के सह अध्यक्ष के रूप में, मेरा मानना है कि वैश्विक एआई विमर्श के केंद्र में ‘मनुष्य’ ही होना चाहिए। वे देश जो शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और आजीवन सीखने में निवेश करेंगे, वही भविष्य की आर्थिक उन्नति का नेतृत्व करेंगे। आज हमारे सामने चुनौती केवल तकनीक अपनाने की नहीं है, बल्कि मानवीय तैयारी की है। हमें मानव पूंजी की पारंपरिक परिभाषा से आगे बढ़कर ‘संज्ञानात्मक पूंजी’ का निर्माण करना होगा, यानी वह सामूहिक बौद्धिक क्षमता, जो आलोचनात्मक सोच, जिम्मेदार नवाचार और बुद्धिमान प्रणालियों के साथ सहयोग की योग्यता विकसित कर सके।

आज भारत इस यात्रा के निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। विश्व की सबसे युवा आबादी, मजबूत डिजिटल ढांचा और वैश्विक स्तर पर पहचान हासिल कर चुके संस्थानों के साथ, भारत भविष्य की जरूरत के अनुरूप प्रतिभा का प्रमुख केंद्र बन सकता है। पर, जनसांख्यिकीय लाभ ही अपने आप में पर्याप्त नहीं होगा। हमें अपनी शिक्षा प्रणाली को एआई-उन्मुख, बहु-विषयक और मानवीय मूल्यों पर आधारित बनाना होगा। एसटीईएम (स्टेम) शिक्षा का मजबूत होना जरूरी है, पर इसके साथ सामाजिक विज्ञान व मानविकी की भी उत्तम शिक्षा मिले, ताकि एआई विकास मानव-केंद्रित, समावेशी और जिम्मेदार बन सके। एआई का युग कौशल विकास के एक नए दर्शनशास्त्र की मांग करता है। आज रोजगार बहुत जरूरी है, लेकिन केवल यही पर्याप्त नहीं है; अनुकूलनशीलता सर्वोपरि होनी चाहिए। कृषि, स्वास्थ्य, उत्पादन, शासन आदि क्षेत्रों के पेशेवरों को सिर्फ एआई उपकरणों का उपयोग करना ही नहीं, बल्कि उनके साथ विकसित होना भी सीखना होगा। आजीवन सीखना समाज की संस्कृति बने, केवल नीति का विचार नहीं। जैसे-जैसे जेनरेटिव एआई व एजेंटिक सिस्टम कार्यप्रवाहों में शामिल होंगे, हमारे कार्यबल को मशीनों के साथ सहयोग की ऐसी क्षमता विकसित करनी होगी, जो मानव की निर्णयशीलता व रचनात्मकता को सुरक्षित रखते हुए उत्पादकता बढ़ाए।

नैतिक नेतृत्व का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। एआई प्रणालियां अपने निर्माताओं और उपयोगकर्ताओं की प्राथमिकताओं को प्रतिबिंबित करती हैं। इसलिए, हमारी शिक्षा और नीतियां ऐसे नेतृत्वकर्ता विकसित करें, जो जवाबदेही, पारदर्शिता और निष्पक्षता को समझते हों। संस्थानों में जिम्मेदार नवाचार की संस्कृति विकसित करनी होगी। यह भी ध्यान देना होगा कि एआई का लाभ साझा समृद्धि में दिखे, न कि अवसरों के केंद्रीकरण में।

इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा भारत मंडपम में होने वाले शिखर सम्मेलन के दौरान हो रही है। 17 फरवरी, 2026 को मुझे ‘द फ्यूचर ऑफ वर्क, स्किल्स एंड इनोवेशन इन द एज ऑफ एआई-पोजिशनिंग इंडिया एज द कॉग्निटिव कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ (एआई के युग में काम, कौशल और नवाचार का भविष्य-भारत को दुनिया की संज्ञानात्मक पूंजी के तौर पर स्थापित करना) शीर्षक सत्र की अध्यक्षता करने का अवसर मिला। यह चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि शिक्षा व्यवस्था कैसे विकसित हो, कौशल विकास की अवधारणा कैसे व्यापक बने, और अकादमिक जगत नवाचार, राष्ट्रीय मिशनों और तकनीकी स्वायत्तता के साथ अधिक निकटता से कैसे जुड़ सकें।

इतिहास में हर तकनीकी क्रांति ने उन समाजों को लाभ दिया है, जिन्होंने अपने लोगों में निवेश किया है। औद्योगिक युग में साक्षरता व अभियांत्रिकी महत्वपूर्ण थे, डिजिटल युग में कनेक्टिविटी और प्रोग्रामिंग ने प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एआई के युग में संज्ञानात्मक लचीलापन, बहु-विषयी ज्ञान और नैतिक सोच इस क्षेत्र का नेतृत्व तय करेंगे। भारत का लक्ष्य केवल एआई क्रांति में भाग लेना नहीं, बल्कि इसे जिम्मेदारी और समावेशिता के साथ दिशा देना होना चाहिए।

एआई का भविष्य मशीनों द्वारा मनुष्यों के प्रतिस्थापन का नहीं, बल्कि मनुष्यों द्वारा अपनी भूमिका को नए सिरे से परिभाषित करने का है। यदि हम दूरदृष्टि, समावेशन और ईमानदारी के साथ अपनी संज्ञानात्मक पूंजी का निर्माण करें, तो भारत सिर्फ तकनीकी महाशक्ति ही नहीं, बल्कि विश्व के लिए एक ऐसा आदर्श बन सकता है, जो दुनिया को यह दिखाए कि एआई मानव विकास को किस तरह आगे बढ़ा सकता है। आज लोगों में निवेश करने का समय है, क्योंकि भविष्य एआई का नहीं, लोगों का है। भविष्य का निर्धारण भी लोग ही करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………
खास खबर

इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आईटी से लेकर एजुकेशन सेक्टर तक में AI यूज किया जा रहा है. AI की वजह से काफी नौकरियां भी जा रही हैं. लेकिन, अब Microsoft के संस्थापक Bill Gates ने इसको लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि इंसान आने वाले वर्षों में AI जो बदलाव ला सकता है, […]

UB India News27 अग॰
एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..
टेक्नोलॉजी

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त या बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करा रहा है। दुनिया इन मॉडलों को खूब अपना भी रही है। नतीजतन, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में चीनी एआई मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो […]

UB India News31 जुल॰
बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं
अपराध

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook, X , Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने (टेकडाउन) की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज होगी. इसके लिए […]

UB India News31 जुल॰
क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !
टेक्नोलॉजी

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग किया. इस तकनीक के बूते ही दिल्ली पुलिस ये ट्रेस नहीं कर पाई कि आखिर प्रदर्शनकारियों के बीच क्या बात हो रही है? न ही पुलिस को ये अंदाजा था कि कितनी संख्या […]

UB India News23 जुल॰
वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी
टेक्नोलॉजी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को तीन दिन और बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब कंपनी को 9 जुलाई तक अपना जवाब सौंपना होगा। इससे पहले सरकार ने इस मामले में वॉट्सएप से 6 जुलाई […]

UB India News6 जुल॰
बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………
खास खबर

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के मोबाइल स्क्रालिंग, चैटिंग, रील्स देखने के साथ-साथ रील्स बनाने में मां-बाप की सक्रिय सहभागिता चिंता का विषय बन रही है। इसके कारण 80 प्रतिशत से भी अधिक बच्चों के चित्र अथवा उनके वीडियो इंटरनेट पर […]

UB India News5 जुल॰
एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………
टेक्नोलॉजी

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आ रही रिपोर्टों, स्टोरियों और स्तंभों में एक अलग दुनिया दिख रही है। अमेरिका के कई हिस्सों के लोग तकनीक, बाजार और राज्य की व्यवस्था से परे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन बाजार के खिलाड़ी इस प्रतिरोध को ‘हिलबिली अपराइजिंग’ […]

UB India News3 जुल॰
व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………
खास खबर

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए “यूज़रनेम (Username)” फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद उपयोगकर्ता बिना अपना मोबाइल नंबर बताए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। सरकार ने इस फीचर के भारत में रोलआउट पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और Meta (व्हाट्सएप की मूल कंपनी) से तीन […]

UB India News2 जुल॰
तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए
खास खबर

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों में एक बड़ा अंतर देखा है। एक पक्ष को आगे ‘नौकरियों का खात्मा’ और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी नजर आती है; वहीं दूसरा पक्ष इसे एक बड़ी छलांग के तौर पर देखता है। क्या एआई […]

UB India News27 जून