दिग्गजों के भारत आगमन का सिलसिला जारी, फिनलैंड के प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल , गूगल सीईओ सुंदर पिचाई पीएम मोदी से की मुलाकात

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो भारत दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। इस समिट में भाग लेने के लिए उनके आगमन पर कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 18 फरवरी 2026, 11:28 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिग्गजों के भारत आगमन का सिलसिला जारी, फिनलैंड के प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल , गूगल सीईओ सुंदर पिचाई पीएम मोदी से की मुलाकात
Photo: UB India News Archive

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो भारत दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। इस समिट में भाग लेने के लिए उनके आगमन पर कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने बताया कि यह दौरा भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करेगा, खासतौर पर डिजिटल, एआई, सतत विकास और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है, जिसमें दुनियाभर के नेता, नीति-निर्माता और टेक उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

PM मोदी की मौजूदगी के चलते एआई इम्पैक्ट समिट में प्रवेश सीमित

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान वीआईपी मूवमेंट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के चलते प्रतिनिधियों के लिए प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होने वाले डेलिगेट्स को शाम 4:30 बजे तक कन्वेंशन एरिया खाली करना होगा, क्योंकि शाम 6 बजे के बाद प्रधानमंत्री राज्य अतिथियों और उद्योग जगत के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधियों में भारी उत्साह को देखते हुए एआई एक्सपो क्षेत्र 18 फरवरी से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। वहीं, आयोजकों का कहना है कि सुरक्षा और वीआईपी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए समय और प्रवेश से जुड़ी व्यवस्थाएं पहले से तय की गई हैं, ताकि सम्मेलन सुचारू रूप से संचालित हो सके।भारत पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, पीएम मोदी से की मुलाकात 

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बुधवार को ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पिचाई 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण (कीनोट एड्रेस) देंगे। भारत पहुंचने के बाद पिचाई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए फिर से भारत आकर अच्छा लगा। हमेशा की तरह बेहद गर्मजोशी से स्वागत हुआ और अखबार भी शानदार लगे।

इस बीच, प्रधानमंत्री ने एएनआई की टेक्स्ट सेवा को दिए एक विशेष साक्षात्कार में आईटी उद्योग पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव और सरकार की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत का आईटी सेक्टर सेवाओं के निर्यात की रीढ़ रहा है और आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन बना हुआ है।

युवाओं का जोश देख उत्साहित हुए अश्विनी वैष्णव, बोले-एआई से सुलझेंगे असली समस्याएं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को एआई इम्पैक्ट समिट में युवाओं के उत्साह और बड़ी संख्या में उनकी भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति युवाओं का सकारात्मक नजरिया देश और दुनिया के लिए एक नए भविष्य की उम्मीद जगाता है।

रिसर्च सिम्पोजियम के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए वैष्णव ने बताया कि समिट में भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति देखने को मिली। उन्होंने कहा कि करीब 2.5 लाख लोगों ने भाग लिया और युवाओं का आशावाद बेहद प्रेरणादायक रहा। उनके अनुसार, युवाओं की ऊर्जा और एआई को लेकर उनकी सोच यह संकेत देती है कि आने वाले समय में भारत तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत एआई का इस्तेमाल वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए कर रहा है। वैष्णव ने कहा कि देश का दृष्टिकोण समावेशी है और एआई को विभिन्न क्षेत्रों में लागू किया जा रहा है, जैसे एंटरप्राइज उत्पादकता बढ़ाने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, कृषि क्षेत्र में सुधार लाने और जनसंख्या स्तर की चुनौतियों का समाधान करने में।

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने भारत पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे। उनके आगमन पर जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने उनका स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनके दौरे की जानकारी साझा करते हुए भारत और मॉरीशस के बीच घनिष्ठ साझेदारी को रेखांकित किया। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अपने करीबी मित्र और समुद्री पड़ोसी का स्वागत किया है, जो एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। MEA के अनुसार, भारत और मॉरीशस के बीच बेहतर रणनीतिक साझेदारी में डिजिटल सहयोग एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है, जो दोनों देशों के गहरे ऐतिहासिक और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है।

AI Impact Summit 2026 Tech World personalities Bharat Mandapam Finland Prime Minister and others know updates
स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज पेरेज-कास्तेखोन और पीएम मोदी – फोटो : ANI

पीएम मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज का किया स्वागत, एआई इम्पैक्ट समिट के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मिला बल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में स्पेन के राष्ट्रपति पेद्रो सांचेज पेरेज-कास्तेखोन का स्वागत किया। यह मुलाकात भारत में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुई, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

राष्ट्रपति सांचेज़ समिट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। उनके आगमन पर कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस दौरे के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि स्पेन के राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत-स्पेन के ‘ड्यूल ईयर ऑफ कल्चर, टूरिज्म एंड एआई’ के चल रहे समारोहों को और गति देगी।

AI Impact Summit 2026 Tech World personalities Bharat Mandapam Finland Prime Minister and others know updates
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन – फोटो : ANI

स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने समिट में भारत के एआई विजन का किया समर्थन

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत के सुरक्षित, समावेशी और प्रभावी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम के विजन का जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने मानव-केंद्रित, टिकाऊ और समान विकास वाले एआई मॉडल पर भारत के साथ मजबूत सहमति जताई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰