माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स आज इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में मुख्य भाषण नहीं देंगे. उनके संगठन, गेट्स फाउंडेशन ने आज सुबह यह जानकारी दी. गेट्स फाउंडेशन की ओर से अफ्रीका और भारत कार्यालयों के अध्यक्ष अंकुर वोरा आज बाद में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समिट में भाषण देंगे.
एआई इंपैक्ट समिट में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बुधवार को भी राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों से मुलाकात की थी। पीएम मोदी करीब 10.25 बजे से सम्मेलन में शामिल होने वाले टेक वर्ल्ड के दिग्गजों को संबोधित भी करेंगे।
आज एआई इंपैक्ट समिट का चौथा दिन है। बीते 16 फरवरी के इसका शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम में अवलोकन करने भी पहुंचे थे। इस समिट में फ्रांस, ब्राजील समेत 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। आज प्रधानमंत्री बतौर मेजबान इन राष्ट्राध्यक्षों के साथ भारत मंडपम में मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी करीब 10.25 बजे से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया के दिग्गजों को संबोधित भी करेंगे। गौरतलब है कि दक्षिण एशियाई देश में हो रहे इस अभूतपूर्व आयोजन में 100 से अधिक देशों के प्रतिभागी शरीक हो रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन में भारत के स्टार्टअप्स समेत दुनियाभर के टेक वर्ल्ड दिग्गज अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारत मंडपम में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट में कौन राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया के टेक दिग्गज शामिल हो रहे हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर कई वैश्विक नेता समिट में शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा 45 से अधिक देशों के मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी समिट में भाग लें रहे हैं। एक नजर मेहमानों की सूची पर
- भूटान – प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे
- बोलीविया – उपराष्ट्रपति एडमंड लारा मोंटानो
- ब्राजील – राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा
- क्रोएशिया – प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच
- एस्टोनिया – राष्ट्रपति अलार कारिस
- फिनलैंड – प्रधानमंत्री पेटेरी ऑर्पो
- फ्रांस – राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- ग्रीस – प्रधानमंत्री क्यरियाकोस मित्सोताकिस
- गयाना – उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव
- कजाखस्तान – प्रधानमंत्री ओलझास बेक्टेनोव
- लिकटेंस्टाइन – वंशानुगत राजकुमार एलोइस
- मॉरीशस – प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम
- सर्बिया – राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच
- स्लोवाकिया – राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी
- स्पेन – प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज
- श्रीलंका – राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका
- सेशेल्स – उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले
- स्विट्जरलैंड – राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन
- नीदरलैंड – प्रधानमंत्री डिक स्कूफ
- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) – अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से बिल गेट्स शामिल नहीं होंगे
भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन में माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख बिल गेट्स के शामिल होने को लेकर कयासबाजी पर विराम लग गया है। गेट्स फाउंडेशन इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बिल गेट्स अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे। फाउंडेशन ने कहा, गहन विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि प्राथमिकताओं पर ही ध्यान केंद्रित रहे, ये सुनिश्चित करने के लिए अफ्रीका और भारत के अध्यक्ष अंकुर वोरा आज शिखर सम्मेलन में गेट्स फाउंडेशन की ओर से भाषण देंगे।








