आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत-ब्राजील साथ,द्विपक्षीय व्यापार को 2 हजार करोड़ के पार ले जाने पर चर्चा……………

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज (शनिवार को) नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में Brazil के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva के साथ अहम बातचीत की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन चर्चाओं का मकसद बिजनेस, एनर्जी, डिफेंस, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट चेंज, टेक्नोलॉजी, AI, क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर और ग्लोबल साउथ के सहयोग समेत भारत-ब्राजील की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 फरवरी 2026, 11:48 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत-ब्राजील साथ,द्विपक्षीय व्यापार को 2 हजार करोड़ के पार ले जाने पर चर्चा……………
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज (शनिवार को) नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में Brazil के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva के साथ अहम बातचीत की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन चर्चाओं का मकसद बिजनेस, एनर्जी, डिफेंस, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट चेंज, टेक्नोलॉजी, AI, क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर और ग्लोबल साउथ के सहयोग समेत भारत-ब्राजील की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और ज्यादा मजबूत करना रहा। जानें भारत-ब्राजील की द्विपक्षीय वार्ता में क्या-क्या बातें हुईं।

आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत-ब्राजील एक साथ

इस खास बातचीत में PM Modi दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीय और समावेशी विश्व व्यवस्था के दृष्टिकोण को समर्थन जताया। इसके साथ ही, संयुक्त राष्ट्र खासकर सुरक्षा परिषद में तुरंत सुधार का आह्वान किया। इसके साथ ही, आतंक के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए भारत और ब्राजील ने अपनी प्रतिबद्धता जताई।

2 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा द्विपक्षीय व्यापार

इस मीटिंग में क्रिटिकल मिनरल्स, डिजिटल कोऑपरेशन, हेल्थ, जनसंचार और MSME जैसे अहम क्षेत्रों में कुल 10 समझौतों को आखिरी रूप दिया गया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि ब्राजील, साउथ अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों ने अगले 5 साल में अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर के पार ले जाने का टारगेट रखा है, जिसको प्रधानमंत्री मोदी ने आपसी विश्वास का प्रतीक बताया।

टेक्नोलॉजी और डिफेंस में बढ़ेगा सहयोग

भारत और ब्राजील, ब्राजील में ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ के लिए Centre of Excellence स्थापित करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि क्रिटिकल मिनरल्स पर हुई डील सप्लाई चेन को मजबूत करेगी। उन्होंने डिफेंस सेक्टर में बढ़ती साझेदारी को भी सामरिक तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर जोर देते हुए कहा कि जब भारत और ब्राजील एक साथ काम मिलकर करते हैं, तो Global South की आवाज और ज्यादा मजबूत होती है।

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री का प्रेस वक्तव्य

राष्ट्रपति लूला और उनके डेलीगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

जिस आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ आपने पिछले वर्ष ब्राज़ील में मेरा स्वागत किया था, आज उसी भाव के साथ भारत में आपका अभिनंदन करता हूँ। और यह मेरे लिए विशेष संतोष का विषय है। भारत और ब्राजील के संबंधों को राष्ट्रपति लूला की दूरदृष्टि और प्रेरक नेतृत्व का लंबे समय से लाभ मिलता रहा है।

बीते कुछ वर्षों में मुझे इनसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला है। और हर मुलाकात के दौरान मैंने, भारत के प्रति इनकी गहरी मित्रता और विश्वास को महसूस किया है। राष्ट्रपति लूला के इस दौरे ने ऐतिहासिक AI Impact Summit की शोभा भी बढ़ाई, और हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा भी दी है। मैं उनकी मित्रता और दोनों देशों के संबंधों के प्रति कमिटमेंट के लिए राष्ट्रपति जी का आभार व्यक्त करता हूं।

Friends,

आज हमारी जो चर्चाएं हुई हैं, उनमें हमने हर क्षेत्र में shared purpose और shared aspirations से आगे बढ़ने पर विचार-विमर्श किया है।

ब्राज़ील, लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। हम आने वाले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को बीस बिलियन डॉलर के भी आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा व्यापार केवल आंकड़ा नहीं, विश्वास का प्रतिबिंब है। राष्ट्रपति जी के साथ आया बड़ा बिजनेस डेलीगेशन इसी विश्वास को दिखाता है I

भारत-मर्कोसुर ट्रेड समझौते के विस्तार से हमारा आर्थिक सहयोग और सुदृढ़ होगा। टेक्नॉलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ, पूरे ग्लोबल साउथ के लिए महत्व रखता है। मुझे खुशी है कि हम ब्राजील में Digital Public Infrastructure के लिए Centre of Excellence बनाने पर काम कर रहे हैं। Artificial Intelligence, supercomputer, सेमीकंडक्टर्स, और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को भी हम प्राथमिकता दे रहे हैं। हम दोनों देश मानते हैं कि Technology must be inclusive and it must become a bridge for shared progress.

ऊर्जा सहयोग हमारे संबंधों का एक मजबूत स्तम्भ रहा है। हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ हम renewable energy, ethanol blending, sustainable aviation fuel ऐसे अनेक क्षेत्रों में भी सहयोग को और अधिक गति दे रहे हैं।”ग्लोबल बायो-फ्यूल अलायंस” में ब्राज़ील की सक्रिय भागीदारी, Green Future के प्रति हमारे साझा संकल्प को दर्शाती है।

ब्राजील ने Coalition for Disaster Resilient Infrastructure की सह-अध्यक्षता का भी प्रस्ताव रखा है। मैं इस पहल के लिए राष्ट्रपति लूला का अभिनंदन करता हूँ। इस क्षेत्र में ब्राज़ील का व्यापक अनुभव CDRI को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Critical Minerals और rare earths में जो समझौता हुआ है, वो रिज़िल्यन्ट supply chains के निर्माण में एक बड़ा कदम है। डिफेंस के क्षेत्र में भी हमारा सहयोग निरंतर बढ़ रहा है। ये एक-दूसरे के प्रति भरोसे और रणनीतिक तालमेल का बेहतरीन उदाहरण है। हम इस win-win पार्टनर्शिप को आगे भी और मजबूत करते रहेंगे।

हम कृषि और पशु-पालन क्षेत्र में अपनी साझेदारी को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से नए आयाम दे रहे हैं। Climate-resilient agriculture, precision farming और bio-fertilizers जैसे क्षेत्रों में हमारा सहयोग दोनों देशों की फूड सिक्योरिटी को मजबूत करेगा। ब्राजील में Oil Seeds, Pulses और Integrated Farming के लिए Centre of Excellence, इसी दिशा में एक अहम पहल होने वाली है।

हेल्थ और फार्मा के क्षेत्र में भी सहयोग की आपार संभावनाएँ हैं। हम भारत से ब्राजील को affordable और quality medicines की आपूर्ति बढ़ाने पर काम करेंगे। साथ ही, ब्राजील में आयुर्वेद और traditional medicine का भी विस्तार किया जाएगा, ताकि holistic healthcare को बढ़ावा मिले।

Friends,

वैश्विक मंच पर भारत और ब्राज़ील की साझेदारी सशक्त और प्रभावशाली रही है। लोकतान्त्रिक देशों के रूप में हम ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे।

When India and Brazil work together the voice of Global South becomes stronger and more confident.

हमारा मानना है कि हर समस्या का समाधान dialogue और diplomacy के माध्यम से होना चाहिए। भारत और ब्राजील एकमत हैं कि आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु हैं। हम इस बात पर भी सहमत हैं कि वर्तमान समय की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक संस्थानों का रिफॉर्म अत्यंत आवश्यक है। हम इस दिशा में भी मिलकर प्रयास करते रहेंगे।

Excellency,

मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी यह यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को और गहराई देगी और आने वाले वर्षों में सहयोग के नए आयाम स्थापित करेगी।

मैं एक बार फिर आपकी यात्रा और आपकी गहरी मित्रता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰