अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत-अमेरिका टैरिफ पर अब कितना होगा असर……………

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर अपनी बड़ी ड्यूटी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली चीजों पर नई ग्लोबल लेवी लगाने का ऐलान किया है, जिसके बाद भारत पर अब 25 परसेंट से कम 10 परसेंट का रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा। ट्रंप के ऐलान के मुताबिक, 10 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 21 फरवरी 2026, 10:48 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत-अमेरिका टैरिफ पर अब कितना होगा असर……………
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर अपनी बड़ी ड्यूटी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली चीजों पर नई ग्लोबल लेवी लगाने का ऐलान किया है, जिसके बाद भारत पर अब 25 परसेंट से कम 10 परसेंट का रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा। ट्रंप के ऐलान के मुताबिक, 10 परसेंट का टेम्पररी इंपोर्ट सरचार्ज 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए है। व्हाइट हाउस ने 20 फरवरी को एक ऐलान जारी किया था। यह अमेरिका द्वारा लागू किया जाने वाला अतिरिक्त आयात शुल्क है। इसका उद्देश्य अमेरिकी निर्यातकों को समान प्रतिस्पर्धा का लाभ देना है। अगर कोई देश अमेरिकी वस्तुओं पर X% शुल्क लगाता है, तो अमेरिका उसी देश की वस्तुओं पर समान दर से शुल्क लगाएगा। यह MFN यानी सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र दरों के अतिरिक्त लागू होता है।

भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ का इतिहास

  • 2 अप्रैल, 2025: भारत पर 26% रेसिप्रोकल टैरिफ लागू।
  • जुलाई 2025: दर 25% निर्धारित।
  • अगस्त 2025: रूस से क्रूड ऑयल खरीदने पर अतिरिक्त 25% शुल्क, कुल रेसिप्रोकल टैरिफ 50%।
  • फरवरी 2026: अंतरिम व्यापार समझौते के तहत रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18% और अतिरिक्त पेनल्टी हटाई गई।
  • 24 फरवरी, 2026: अस्थायी 10% शुल्क लागू होगा, 150 दिनों तक प्रभावी।

उदाहरण: अगर कोई उत्पाद अमेरिका में 5% मोस्ट फेवर्ड नेशन ड्यूटी के तहत आता है, तो कुल प्रभावी शुल्क अब 15% होगा (पहले 5 + 25%)।

अस्थायी शुल्क से छूट वाली वस्तुएं

कुछ जरूरी वस्तुएं अस्थायी आयात शुल्क से मुक्त रहेंगी:

  • महत्वपूर्ण खनिज और धातु
  • ऊर्जा और ऊर्जा उत्पाद
  • प्राकृतिक संसाधन और उर्वरक
  • कृषि उत्पाद जैसे बीफ, टमाटर, संतरा
  • फार्मास्यूटिकल्स और घटक
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वाहन और विमान पार्ट्स

क्षेत्रीय (सेक्टोरल) शुल्क

कुछ वस्तुओं पर क्षेत्रीय शुल्क लागू रहेगा:

स्टील, एल्यूमिनियम, तांबा – 50%
कुछ ऑटो पार्ट्स – 25%

अमेरिका क्यों लागू कर रहा है टैरिफ

अमेरिका का दावा है कि भारत उच्च आयात शुल्क लगाकर अमेरिकी वस्तुओं के निर्यात को रोकता है, जिससे अमेरिका को व्यापार घाटा उठाना पड़ता है।

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार

2024-25 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था।

  • कुल द्विपक्षीय व्यापार: USD 186 बिलियन
  • भारत का निर्यात: USD 86.5 बिलियन
  • आयात: USD 45.3 बिलियन
  • व्यापारिक अधिशेष: USD 41 बिलियन
  • सेवाओं में अधिशेष: USD 3.2 बिलियन
  • कुल व्यापारिक अधिशेष: USD 44.4 बिलियन

प्रमुख निर्यात: दवाएं (USD 8.1B), टेलीकॉम उपकरण (USD 6.5B), रत्न (USD 5.3B), पेट्रोलियम उत्पाद (USD 4.1B), वाहन और ऑटो पार्ट्स (USD 2.8B), सोना और आभूषण (USD 3.2B)
प्रमुख आयात: क्रूड ऑयल (USD 4.5B), पेट्रोलियम उत्पाद (USD 3.6B), कोयला/कोक (USD 3.4B), डायमंड (USD 2.6B), इलेक्ट्रिक मशीनरी (USD 1.4B), विमान और पार्ट्स (USD 1.3B), सोना (USD 1.3B)
सेवाओं में व्यापार: कंप्यूटर/आईटी सेवाएं (USD 16.7B), व्यवसाय प्रबंधन/कंसल्टिंग (USD 7.5B)

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

भारतीय टीम 23 फरवरी, 2026 से अमेरिका में द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के कानूनी दस्तावेजों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेगी। पीयूष गोयल के अनुसार, समझौते पर अगले महीने हस्ताक्षर की संभावना है और इसे अप्रैल में लागू किया जा सकता है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इंस्टीट्यूट के संस्थापक अजय श्रीवास्तव का कहना है कि अमेरिकी RT घटने के बाद भारत को व्यापार समझौते की स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए। अमेरिका ने सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 10% कर दिया है। इसलिए भारत के लिए इस समझौते के लाभों का नया आकलन जरूरी है।

क्या है पूरा मामला और अदालत का फैसला
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को असंवैधानिक ठहराया. अदालत ने कहा कि 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) का उपयोग इतने बड़े पैमाने पर व्यापार शुल्क लगाने के लिए नहीं किया जा सकता. यह कानून आपातकालीन आर्थिक शक्तियों के लिए बना था, न कि व्यापक टैरिफ लागू करने के लिए. इस फैसले से वैश्विक व्यापार जगत में नई अनिश्चितता पैदा हो गई है.
सरकार करेगी गहन समीक्षा, फिर आएगा जवाब
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कहा है कि भारत इस फैसले की विस्तृत समीक्षा करेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि वाणिज्य मंत्रालय या विदेश मंत्रालय कानूनी पहलुओं को समझने के बाद आधिकारिक प्रतिक्रिया देगा. फिलहाल सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. यह संकेत है कि भारत अपने व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलित रणनीति अपनाएगा.
ट्रंप का दावा, रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर
फैसले के बावजूद ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समीकरण में कोई बदलाव नहीं होगा. उनका दावा है कि टैरिफ संतुलन के लिए लगाए गए थे और अमेरिका को अब नुकसान नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने उनके अनुरोध पर रूस से तेल खरीद में कमी की. हालांकि भारत ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है. नई दिल्ली का हमेशा से कहना रहा है कि उसकी ऊर्जा नीति राष्ट्रीय हित और बाजार परिस्थितियों पर आधारित है.
आने वाले हफ्तों में स्थिति साफ होगी
अदालत के फैसले ने भले ही IEEPA के तहत लगाए गए टैरिफ को निरस्त कर दिया हो, लेकिन इससे सभी व्यापारिक शुल्क अपने आप खत्म नहीं हुए हैं. संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिकी प्रशासन अन्य कानूनी प्रावधानों का सहारा लेकर टैरिफ नीति को जारी रख सकता है. ऐसे में भारत और अमेरिका दोनों फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में स्थिति और साफ होगी, तब तक सरकार और उद्योग जगत दोनों ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति पर आगे बढ़ेंगे.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰