खामेनेई की मौत के बाद मिडिल-ईस्ट में ईरानी मिसाइलों का तांडव जारी ,आबूधाबी एयरपोर्ट बंद ,बुर्ज खलीफा के पास धमाका

ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की रविवार को मौत की पुष्टि होने के बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में बड़ी जंग छिड़ गई है। ईरानी मिसाइलों ने अब मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य बेस पर और अधिक शक्तिशाली हमले करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि खामेनेई की शनिवार के हमले में ही मौत हो गई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 मार्च 2026, 06:39 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
खामेनेई की मौत के बाद मिडिल-ईस्ट में ईरानी मिसाइलों का तांडव जारी ,आबूधाबी एयरपोर्ट बंद ,बुर्ज खलीफा के पास धमाका
Photo: UB India News Archive

ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की रविवार को मौत की पुष्टि होने के बाद पूरे मिडिल-ईस्ट में बड़ी जंग छिड़ गई है। ईरानी मिसाइलों ने अब मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी सैन्य बेस पर और अधिक शक्तिशाली हमले करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि खामेनेई की शनिवार के हमले में ही मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि आज ईरान की सरकारी मीडिया ने की। ईरान ने दुबई एयरपोर्ट, बुर्ज खलीफा और बहरीन, कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस को रविवार को दोबारा निशाना बनाया। इधर आबूधाबी का इंटरनेशनल एयरपोर्ट सोमवार तक के लिए हमले के बाद बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ ईरान लगातार इजरायल समेत पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमले कर रहा है। दूसरी तरफ ईरान से बगदाद तक लोग खामेनेई की मौत का मातम मनाने सड़कों पर उतर आए हैं।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं।

उन्होंने X पोस्ट में लिखा- यहां हर घंटे हालात और डरावने होते जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर जहां हम ठहरे थे, उसके करीब विस्फोट हुआ। हम वहां से भागे। सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में हैं। उन्होंने X पोस्ट में पीएम मोदी से मदद मांगी है।

एअर इंडिया ने आज 22 और इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कीं। एक दिन पहले 28 उड़ानें रद्द की गई थीं। एविएशन मिनिस्ट्री के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस की 444 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द हो सकती हैं। एयरलाइन इंडिगो ने भी अपनी कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट को 2 नंबर रात 11.59 तक सस्पेंड किया है।

इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर से हजारों यात्री अपनी फ्लाइट के इंतजार में हैं। कईयों ने दिल्ली और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात गुजारी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

लाइव अपडेट्स

भारत में ईरान एम्बेसी बोली- खामेनेई की हत्या की माफी नहीं

भारत में ईरान के दूतावास ने रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत पर दुख जताया। दूतावास ने इसे ‘अक्षम्य अपराध’ करार देते हुए कहा कि दुनिया भर की सरकारों से इसकी निंदा करें।

महाराष्ट्र के पुणे के 84 स्टूडेंट दुबई में फंसे

महाराष्ट्र के पुणे के इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के 84 MBA स्टूडेंट्स दुबई में फंसे हुए हैं। यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. जनार्दन पवार ने कहा- हमारे 84 स्टूडेंट्स वहां फंसे हुए हैं। हर साल हम अपने MBA स्टूडेंट्स को एकेडमिक एक्सपोजर के लिए दुबई ले जाते हैं। हम यह 15 सालों से कर रहे हैं। अभी 42 लड़कियां और 42 लड़के दुबई में हैं। वे अपने होटल में सुरक्षित हैं और हम उनके संपर्क में हैं। हम MEA के संपर्क में भी हैं।

एअर इंडिया की 50 इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द

मिडिल ईस्ट में जारी संकट और कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के चलते एयर इंडिया ने रविवार के लिए 22 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 50 विदेशी उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

नागर विमानन मंत्रालय के मुताबिक मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस प्रतिबंधों के कारण 1 मार्च को भारतीय एयरलाइंस की 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द होने की आशंका है।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से बदलती स्थिति की करीबी निगरानी और आकलन के बाद निर्धारित उड़ानों में और कटौती करने का फैसला लिया गया है।

INDIGO ने कहा है कि मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का उपयोग करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन 2 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे (IST) तक बढ़ा दिया गया है।

आज रद्द की गई एयर इंडिया की उड़ानें

मुंबई–लंदन (AI131 / AI130)

दिल्ली–बर्मिंघम (AI113 / AI118)

दिल्ली–एम्स्टर्डम (AI155 / AI156)

दिल्ली–ज्यूरिख (AI151 / AI152)

दिल्ली–मिलान (AI137 / AI138)

दिल्ली–विएना (AI153 / AI154)

बेंगलुरु–लंदन (हीथ्रो) (AI133 / AI132)

दिल्ली–कोपेनहेगन (AI157 / AI158)

दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) (AI2017 / AI2018)

दिल्ली–लंदन (हीथ्रो) (AI2015 / AI2016)

दिल्ली–फ्रैंकफर्ट (AI2029 / AI2030)

कई देशों का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद

ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं

भारत ने भी घोषणा की है कि लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो के लिए उसकी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

DGCA ने भी एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। यात्रियों को एयरपोर्ट न जाने और अपनी एयरलाइंस से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं।

सिंधु ने लिखा- दुबई में स्थिति भयावह है

पीवी सिंधु ने X पोस्ट में लिखा- यह भयावह स्थिति लगातार बनी हुई है और हालात हर घंटे के साथ और डरावने होते जा रहे हैं। कुछ घंटे पहले एयरपोर्ट पर जहां हम ठहरे हुए थे, उसके करीब एक विस्फोट हुआ। मेरे कोच धुएं और मलबे के सबसे नजदीक थे, इसलिए उन्हें तुरंत वहां से बाहर भागना पड़ा। वह हम सभी के लिए बेहद तनावपूर्ण और डराने वाला पल था। अब हम सभी सुरक्षित हैं और दुबई एयरपोर्ट के स्टाफ तथा दुबई प्रशासन की मदद से हमें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰