प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच व्यापार, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में वार्ता ………………

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर हैं। सोमवार को उनकी मुलाकात दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। राष्ट्रीय राजधानी के हैदराबाद हाउस में दोनों नेता मिले। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाते हुए फोटो खिंचवाई और फिर उनके बीच द्विपक्षीय मीटिंग शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 मार्च 2026, 06:35 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री मोदी और कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच व्यापार, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में वार्ता ………………
Photo: UB India News Archive

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर हैं। सोमवार को उनकी मुलाकात दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। राष्ट्रीय राजधानी के हैदराबाद हाउस में दोनों नेता मिले। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाते हुए फोटो खिंचवाई और फिर उनके बीच द्विपक्षीय मीटिंग शुरू हुई। प्रधानमंत्री मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच व्यापार, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में वार्ता का अनुमान है। इसके साथ ही भारत-कनाडा संबंधों को और गहरा करने के लिए भी एक व्यापक रूपरेखा पर चर्चा की उम्मीद है।

द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई दिशा
माना जा रहा कि इस बैठक में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच एक ‘ठोस एजेंडे’ के तहत व्यापक वार्ता हुई। ये मुलाकात दोनों पक्षों की ओर से द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयासों को और मजबूत करेगी। 2023 में एक खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर हुए राजनयिक विवाद के बाद भारत-कनाडा के संबंधों में गतिरोध पैदा हो गया था। दोनों देशों में रिश्ते बिगड़ने लगे थे। हालांकि, अब स्थिति अलग है।

ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को लेकर बात

वैसे जनवरी, 2026 में गोवा में इंडिया इनर्जी वीक के दौरान भारत व कनाडा ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को लेकर फिर से बात की है। दोनों देशों के बीच सितंबर 2016 में ऊर्जा वार्ता की शुरुआत हुई थी, जिसे वर्ष 2018 में तत्कालीन पीएम जस्टिन ट्रूडो की भारत यात्रा के दौरान विस्तारित किया गया था। लेकिन, बाद में यह भी द्विपक्षीय संबंधों में तनाव की भेंट चढ़ गई।

मुंबई के बाद अब दिल्ली में कनाडाई पीएम
कनाडा पीएम कार्नी मुंबई में दो दिन बिताने के बाद रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। मुंबई में उन्होंने कई उद्योगपतियों से मुलाकात की। पीएम मोदी और कार्नी की सोमवार को हुई मुलाकात इजराइल और अमेरिका के ईरान पर किए गए हमले की पृष्ठभूमि में हो रही। ऐसे में दोनों नेताओं से पश्चिम एशिया की समग्र स्थिति पर भी बातचीत के आसार हैं। इस संबंध में भी विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद जताई जा रही है।

पीएम मोदी के साथ इन मुद्दों पर होगी बात
माना जा रहा है कि भारत और कनाडा के बीच असैन्य परमाणु सहयोग की दिशा में कुछ प्रगति हो सकती है। भारत प्रस्तावित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक है, जिससे उसे कनाडा से यूरेनियम आयात करने की अनुमति मिल सकेगी। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ पीएम मोदी ने ये मुलाकात की है।

दोनों देशों के बीच नए सिरे से बातचीत होगी

सूत्रों ने बताया है कि परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच नए सिरे से बातचीत शुरू होने जा रही है। वैसे जून 2010 में हस्ताक्षरित और सितंबर 2013 से लागू परमाणु सहयोग समझौते (एनसीए) के तहत शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा उपयोग में सहयोग के लिए संयुक्त समिति गठित की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी की अप्रैल 2015 की कनाडा यात्रा के दौरान भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग और कनाडा की कामेको कारपोरेशन के बीच 2015 – 2020 के लिए यूरेनियम आपूर्ति समझौता हुआ था।

10 वर्षीय नए अनुबंध को अंतिम रूप देने के करीब दोनों देश

सूत्रों के अनुसार अब दोनों पक्ष 10 वर्षीय नए अनुबंध को अंतिम रूप देने के करीब हैं, जिससे भारत की दीर्घकालिक परमाणु ईंधन सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। प्रौद्योगिकी, दुर्लभ खनिज और अंतरिक्ष तीन ऐसे सेक्टर हैं जहां भारत व कनाडा के बीच सहयोग की नई संभावनाएं देखी जा रही हैं।

इस बार वार्ता को निश्चित समय सीमा और चरणबद्ध लक्ष्य के साथ आगे बढ़ाने की योजना है, ताकि व्यापार और निवेश प्रवाह में ठहराव को दूर किया जा सके। दोनों देशों के बीच पहले भी इस बारे में बातचीत होती रही है, जो वर्ष 2023 के बाद बाधित है।

ट्रूडो के कार्यकाल में खराब हुए रिश्ते

वर्ष 2023 में तत्कालीन पीएम जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि भारत सरकार उसके नागरिकों की हत्या कराने की साजिश रच रही है। यह आरोप खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संदर्भ में लगाया गया था। भारत ने आरोप को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया था। कार्नी ने मार्च, 2025 में सत्ता संभाली और तब से लगातार संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिश जारी है।

कनाडा पीएम के भारत दौरे की बड़ी बातें
कनाडाई पीएम कार्नी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ 27 फरवरी से 2 मार्च तक भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचे हैं।
मुंबई में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे।
राष्ट्रीय राजधानी के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से कनाडा पीएम कार्नी की मुलाकात हुई।
पीएम कार्नी हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डेलीगेशन-लेवल की बातचीत।
दोनों नेता के बीच नई दिल्ली में भारत-कनाडा सीईओ फोरम में शामिल होने के अलावा क्षेत्रीय और ग्लोबल डेवलपमेंट पर भी बात

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰