ईरान का दावा सच निकला तो युद्ध पर ट्रंप का सबसे बड़ा झूठ खुल जाएगा !………………….

क्या ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नाजायज जंग चला रखी है? आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्यों पूछा जा रहा. यह समझने के लिए जंग शुरू करने के लिए ट्रंप की ओर से दिए गए तर्क और ईरान के अबतक के सबसे बड़े दावे, दोनों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 13 मार्च 2026, 08:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान का दावा सच निकला तो युद्ध पर ट्रंप का सबसे बड़ा झूठ खुल जाएगा !………………….
Photo: UB India News Archive

क्या ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नाजायज जंग चला रखी है? आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्यों पूछा जा रहा. यह समझने के लिए जंग शुरू करने के लिए ट्रंप की ओर से दिए गए तर्क और ईरान के अबतक के सबसे बड़े दावे, दोनों को समझना होगा. अमेरिका और ईरान के बीच इस जंग की पहली चिंगारी दशकों पहले ही लग गई थी जब अमेरिका ने यह कहना शुरू किया कि ईरान परमाणु हथियार बना रहा है. जवाब में ईरान ने हर बार कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम नागरिक उद्देश्यों के लिए है, परमाणु बम बनाने की उसकी कोई मंशा नहीं है. पहले शांति आई क्योंकि दोनों में परमाणु समझौता हो गया. लेकिन ट्रंप ने पहले कार्यकाल में उस समझौते को खत्म किया और दूसरे में जंग शुरू कर दी.

जंग शुरू करने के लिए ट्रंप का दावा

अमेरिका की ओर से 28 फरवरी को जब ईरान के खिलाफ जंग शुरू की गई थी तो ट्रंप ने मुख्य रूप से 4 उद्देश्य बताए थे- ईरान की मिसाइल क्षमता को खत्म करना, उसकी नौसेना को कमजोर करना, उसे परमाणु हथियार हासिल करने से हमेशा के लिए रोकना और ईरानी समर्थित समूहों के हमलों को रोकना. सबसे ज्यादा जोर कथित तौर पर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश को लेकर ही थी. इसी बात पर समझौता नहीं हुआ था और तीसरे दौर की वार्ता के बाद जंग शुरू कर दी गई. ट्रंप की टीम ने दावा किया था कि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब है.

परमाणु समझौते पर ईरान का दावा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दावा किया है कि जब अमेरिका के साथ ओमान की मध्यस्थता में परमाणु समझौते के लिए बातचीत हुई, तब ईरान ने परमाणु हथियार विकसित करने की किसी भी योजना को सीज करने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन अमेरिकी सरकार ने इसे ठुकरा दिया. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके वार्ताकार इससे जुड़े “तकनीकी विवरण समझने” में असमर्थ थे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, सैयद अब्बास अराघची ने कहा, “तथ्यात्मक ज्ञान मायने रखता है. केस 1: कोई परमाणु हथियार नहीं सुनिश्चित करने का ईरान का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया क्योंकि अमेरिकी समकक्षों ने तकनीकी विवरण नहीं समझा. केस 2: तेल की बढ़ती कीमतों और टैरिफ से अमेरिका पैसा नहीं कमाएगा. वह कॉर्पोरेशन को समृद्ध करता है और परिवारों को कुचलता है.”

तेहरान और वाशिंगटन के बीच परमाणु समझौते के लिए तीसरे दौर की वार्ता के बाद, यह बताया गया कि अमेरिका ने ईरान में तीन प्रमुख परमाणु फैसिलिटी (ठिकाने) को नष्ट करने और एनरिच (शुद्ध) किए गए यूरेनियम को सौंपने की मांग की थी. लेकिन तेहरान ने अपने यूरेनियम एनरिचमेंट को शून्य करने से इनकार कर दिया था. हालांकि, ईरानी मीडिया ने बताया कि ईरानी सरकार ने फिर से दोहराया था कि उसकी परमाणु हथियार बनाने की कोई योजना नहीं है और वो सिर्फ न्यूक्लियर प्लांट में बिजली पैदा करने के लिए यूरेनियम को एनरिच कर रहा है.

अगर ईरान का यह दावा सच साबित होता है कि उसने अपने परमाणु हथियार विकसित करने की किसी भी योजना को पूरी तरह सीज करने का प्रस्ताव अमेरिका को दिया था और फिर भी हमला किया गया तो यह सवाल उठाएगा. सवाल यह उठेगा कि ईरान के इस प्रस्ताव के बावजूद उसपर अमेरिका का हमला करना जायज था क्या.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰