पश्चिम एशिया संघर्ष : भारत की बेहद परिपक्व कूटनीति का परिचय …………….

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग में दुनिया में काफी कुछ बदल दिया है. इस जंग के कारण सड़कों पर खून का दरिया बह रहा है. हजारों की संख्या में लोग मारे जा चुके हैं. पूरी दुनिया में तेल संकट पैदा हो गया है. भारत भी इसके असर से अछूता नहीं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 13 मार्च 2026, 09:28 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पश्चिम एशिया संघर्ष : भारत की बेहद परिपक्व कूटनीति का परिचय …………….
Photo: UB India News Archive
पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग में दुनिया में काफी कुछ बदल दिया है. इस जंग के कारण सड़कों पर खून का दरिया बह रहा है. हजारों की संख्या में लोग मारे जा चुके हैं. पूरी दुनिया में तेल संकट पैदा हो गया है. भारत भी इसके असर से अछूता नहीं है. देश में तमाम जगहों पर एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी देखी जा रही है. हालांकि, हमारे पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान और बांग्लादेश की हालत बदतर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है. इससे बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लिए चुनौती बढ़ गई है. लेकिन, इन सभी चुनौतियों के बीच एक दूसरे के खून के प्यासे देश भारत को सलाम कर रहे हैं. यह बात आपको थोड़ी अतिशयोक्ति लग सकती है. लेकिन, इस लेख को पढ़कर आप खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कूटनीति को सलाम करने लगेंगे.
दरअसल, भारत सरकार और उसके विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पश्चिम एशिया संकट में सीधे तौर पर किसी के साथ खड़ा नहीं है. उसने अपनी कूटनीति से अमेरिका, चीन, रूस, ईरान और इजरायल पांचों ताकतों को साधने की कोशिश की है. ये कोई हवा हवाई बात नहीं है. बल्कि आप बीते कुछ दिनों के कूटनीतिक डेवलपमेंट को देखेंगे तो स्पष्ट तौर पर पता चल जाएगा कि भारत ने कितना बड़ा गेम किया है.

भारत की रणनीति

दरअसल, जयशंकर और भारत सरकार के इस पूरे गेम प्लान को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया में 12 मार्च 2026 को एक खूबसूरत लेख छपा. इसे एक जाने-माने इंवेस्टमेंट एक्सपर्ट सोमनाथ मुखर्जी ने लिखा है. मुखर्जी लिखते हैं- इतिहास गवाह है कि भू-राजनीतिक उथल-पुथल हमेशा से कुछ को हरा हुआ तो कुछ को विजेता बताती है. सेकेंड वर्ल्ड वार ने अमेरिका को महामंदी से निकाला और वह दुनिया का सबसे बड़ा पावर बन गया. उस जंग में तबाही के बावजूद सोवियत संघ ने तेजी से विकास किया और अमेरिका को टक्कर देने लगा. इसके बाद शीत युद्ध ने पूर्वी एशिया को आर्थिक ताकत बनाया और चीन को अमेरिका का प्रतिद्वंद्वी बनाया.
आज दुनिया फिर उसी तरह जल रही है. सड़कों पर खून का दरिया बह रहा है. भारत के सामने कई चुनौतियां है. लेकिन, इस संकट में भी भारत के लिए मौके हैं. भारत इस नए ग्रेट गेम को समझ रहा है और बड़ी चालाकी से खेल रहा है. वह पांचों ताकतों को साधने में लगा है.
ट्रेड डील पर सहमति के बाद भारत और अमेरिका के रिश्ते फिर बेहतर होने की राह पर लौट आए हैं. फोटो- रायटर

अमेरिका के साथ डील

चीन को साधने की कोशिश

बीते करीब दो सालों में भारत और चीन के बीच रिश्ते लगातार बेहतर हुए हैं. भारत ने पिछले दिनों चीन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया. भारत सरकार ने एक बड़े नीतिगत फैसले में चीन सहित भारत के सभी पड़ोसी देशों से आने वाले निवेश की शर्तों में कई अहम ढील की घोषणा की. 15-16 जून 2020 को हुई गलवान की घटना से दोनों देशों के रिश्तों में बड़ी खाई पैदा कर दी. इस घटना में भारत के करीब 20 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद चार साल से अधिक समय तक दोनों के बीच तनाव चरम पर था. फिर 2024 में रूस के कजान में पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई और फिर रिश्ते पटरी पर आने लगे. बीते करीब दो सालों में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान और मनसरोवर यात्रा शुरू हो चुकी है. दोनों के बीच व्यापार रिकॉर्ड स्तर पर है. ऐसे में चीन से एफडीआई को लेकर शर्तों में ढील एक बहुत बड़ा कदम है. चीन के साथ रिश्ते में इसके दूरगामी असर पड़ेंगे.
भारत और रूस की दोस्ती काफी पुरानी और भरोसे वाली है. फोटो- रायटर

रूस से तेल आयात

अमेरिका, भारत के साथ अपने रिश्तों में हमेशा रूस को लेकर आता है. रूस भारत का एक बहुत पुराना और भरोसेमंद दोस्त है. बीते कुछ सालों से भारत रूस के बड़ी मात्रा में कच्चे तेल की खरीदता रहा है. इसको लेकर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आपत्ति जताते हैं. उन्होंने भारत पर पेनाल्टी भी लगा दी थी. लेकिन, पश्चिम एशिया संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने के बाद अब खुद अमेरिका भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए कह रहा है. यह भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत है.

पीएम मोदी का इजरायल दौरा

बीते कुछ सालों में इजारायल भारत का एक अहम सहयोगी बनकर उभरा है. भारत इस वक्त बड़ी मात्रा में इजरायल से हथियार खरीद रहा है. दोनों देशों के बीच कई साझा प्रोजेक्ट चल रहे हैं. इसी क्रम में इसी 25 फरवरी को पीएम मोदी ने इजरायल का दौरा किया. दोनों देशों के बीच कई सैन्य डील हुई.

ईरान के साथ रिश्ते

इस पूरी कूटनीतिक चक्रव्यूह मेंभारत ने ईरान के साथ अपने संबंध खत्म नहीं किए हैं. पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में ईरान के उप विदेश मंत्री भारत आए. फिर भारत ने हिंद महासागर में फंसे तीन ईरानी नौसैनिक जहाजों को सहायता दी. फिर जंग के बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के ईरानी विदेश मंत्री से बात की. उसके बाद स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से भारत आने वाले कार्गो जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिला. इसके बाद गुरुवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान से बात की. इसके बाद ईरान ने भी इस पूरे बवाल में भारत के रूख की तारीफ की और उसे संतुलित बताया.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰