होर्मुज को दोबारा बंद किए जाने से वैश्विक बाजार में फिर हड़कंप , तेल-LPG की सप्लाई होगी ठप !

कल तक लग रहा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से पूरी तरह खुल जाएगा, लेकिन महज 24 घंटे में सब बदल गया, ईरान ने आज फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. शनिवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुला […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 19 अप्रैल 2026, 07:39 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
होर्मुज को दोबारा बंद किए जाने से वैश्विक बाजार में फिर हड़कंप , तेल-LPG की सप्लाई होगी ठप !
Photo: UB India News Archive
कल तक लग रहा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से पूरी तरह खुल जाएगा, लेकिन महज 24 घंटे में सब बदल गया, ईरान ने आज फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. शनिवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह खुला और सामान्य यातायात के लिए तैयार है. इसके बाद तुरंत ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका स्वागत करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया था. इस खबर के आते ही तेल की कीमतें 10 फीसदी तक गिर गईं. पूरी दुनिया के तेल बाजार ने राहत की सांस ली लेकिन ये ज्यादा दिन नहीं चल पाया.
कुछ घंटों बाद ही ईरान के अर्ध-सरकारी मीडिया ने ईरानी विदेश मंत्री अरागची के बयान की आलोचना की. इसके बाद अमेरिका ने साफ कर दिया कि ईरानी बंदरगाहों पर उसकी नाकाबंदी पूरी ताकत से जारी रहेगी. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने सीधे-सीधे बयान जारी कर कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास जाना दुश्मन के साथ सहयोग माना जाएगा. कोई भी जहाज जो नियम तोड़ेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा. IRGC ने कहा कि अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहने तक होर्मुज पर सख्ती बरती जाएगी. ओमान के तट से 20 मील दूर दो जहाजों पर ईरानी गनबोट्स ने गोलीबारी भी की.

ईरानी सुप्रीम लीडर का बयान

ईरान के सर्वोच्च नेता मोहम्मद मोजतबा खामेनेई ने पहली बार इस मुद्दे पर बयान जारी किया. मोजतबा की ओर से कहा गया- ‘हमारी बहादुर नौसेना दुश्मनों को नई हार का स्वाद चखाने के लिए पूरी तरह तैयार है.
ईरानी जनरल मोहम्मद नकदी ने और भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर युद्ध फिर शुरू हुआ तो हम मई 2026 में बनी नई मिसाइलें इस्तेमाल करेंगे. हम तेल उत्पादन रोक सकते हैं, लेकिन हमने दुनिया को परेशान नहीं करना चाहा, इसलिए हमने धैर्य रखा. ईरान की इस ताजा धमकी ने एक बार फिर से तेल-गैस संकट को लेकर पूरी दुनिया को परेशान कर दिया है. अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर इसी तरह गतिरोध जारी रहा, तो वैश्विक तेल-एलपीजी की सप्लाई पर बुरा असर पड़ेगा और परिणाम पूरी दुनिया झेलेगी.

ईरान-अमेरिका की वार्ता का क्या होगा?

  1. ट्रंप ने शनिवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत बहुत अच्छी चल रही है, लेकिन वे ब्लैकमेल नहीं मानेंगे. ईरान का राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद कह रहा है कि वह अमेरिका के नए प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है. दोनों पक्ष अभी भी परमाणु संवर्धन और समृद्ध यूरेनियम को लेकर बहुत दूर हैं.
  2. इस्लामाबाद में जो सीजफायर दोनों देशों ने माना था, उसकी मियाद 21 अप्रैल को खत्म हो रही है. ट्रंप ने कहा कि शायद मैं इसे बढ़ाऊंगा भी नहीं. फिर नाकाबंदी रहेगी और हमें फिर बम गिराने पड़ सकते हैं. दोनों तरफ बयानबाजी तेज हो गई है.
  3. व्हाइट हाउस में शनिवार को रक्षा मंत्री, CIA चीफ और जॉइंट चीफ्स के चेयरमैन की अचानक बैठक हुई.कल जो उम्मीद जगी थी, वह आज पूरी तरह धराशायी हो गई है. होर्मुज फिर बंद है और सीजफायर खत्म होने में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं.

आईआरजीसी नौसेना ने दी हमले की चेतावनी

ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने बिना अनुमति के होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों पर हमले की चेतावनी दी। आईआरजीसी ने कहा कि अगर किसी ने होर्मुज को पार करने की कोशिश की तो हम उस पर हमला कर देंगे। खासकर दुश्मनों और उनके सहयोगियों के जहाजों को निशाना बनाएंगे। ईरानियन नेवी ने कहा कि होर्मुज अब लगातार बंद है। आगे इसे “हम इसे अपने नेता के आदेश पर खोलेंगे, किसी मूर्ख के ट्वीट पर नहीं।” ईरान नेवी का यह तथाकथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ईरान न्यूज 24 नामक एक्स हैंडलर से इस ऑडियो को पोस्ट भी किया गया है।

ट्रंप के बयानों से अधर में लटकी शांति वार्ता

इस्लामाबाद में पहले दौर की ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फेल होने के बाद दूसरे दौर की शांति वार्ता का प्रयास शुरू हो गया था। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने का ऐलान किया था। अराघची ने एक पोस्ट में कहा था कि अब होर्मुज को सुरक्षित खोल दिया गया है। हालांकि इस दौरान ईरान ने अमेरिकी नौसैनिकों से नाकाबंदी हटाने को कहा था। मगर ट्रंप ने साफ कह दिया था कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच डील कंपलीट नहीं हो जाती, तब तक ईरानी पोर्टों और होर्मुज क्षेत्र में अमेरिकी सेना की ब्लॉकेड जारी रहेगी। इसके बाद ईरान ने दोबारा होर्मुज को बंद करने की घोषणा कर दी।

वैश्विक तेल बाजार में फिर आया भूचाल

ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते के सीजफायर के बाद तेल और गैस की कीमतें घटने लगी थीं, लेकिन दोबारा होर्मुज बंद होने से एक बार फिर ग्लोबल ऑयल एंड गैस मार्केट में भूचाल है। तेल और गैस की कीमतें फिर आसमान छूने लगी हैं। इससे महंगाई भी बेकाबू हो रही है। ट्रंप ने यह कहकर शांति की उम्मीदों को और अधिक धुंधला कर दिया कि अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान समझौता नहीं करता। होर्मुज की दोबारा नाकाबंदी से वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मच गया है। होर्मुज से रोजाना करोड़ों बैरल तेल गुजरता है। ईरान का दावा है कि अमेरिकी ब्लॉकेड के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰