दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत दौरे, हैदराबाद हाउस में PM मोदी से आज हुई अहम मुलाकात, मेगा डील तय

दिल्ली आज एक अहम कूटनीतिक हलचल का गवाह बन रहा है. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की मुलाकात हुई है. यह मुलाकात दिल्ली के हैदाराबाद हाउस में हुई है. इस औपचारिक बैठक को रणनीतिक ताकत के नए अध्याय के तौर पर देखा जा रहा है. वैश्विक तनाव, तकनीकी प्रतिस्पर्धा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 20 अप्रैल 2026, 07:09 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग का भारत दौरे,  हैदराबाद हाउस में  PM मोदी से आज हुई अहम मुलाकात, मेगा डील तय
Photo: UB India News Archive

दिल्ली आज एक अहम कूटनीतिक हलचल का गवाह बन रहा है. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की मुलाकात हुई है. यह मुलाकात दिल्ली के हैदाराबाद हाउस में हुई है. इस औपचारिक बैठक को रणनीतिक ताकत के नए अध्याय के तौर पर देखा जा रहा है. वैश्विक तनाव, तकनीकी प्रतिस्पर्धा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बदलते समीकरणों के बीच यह मुलाकात कई मायनों में खास है. भारत और दक्षिण कोरिया दोनों ही उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं और दोनों का फोकस अब हाई-टेक सेक्टर, रक्षा सहयोग और सप्लाई चेन मजबूत करने पर है. ऐसे में यह बैठक सिर्फ समझौतों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले वर्षों में एशिया की ताकत का संतुलन तय करने में भी भूमिका निभा सकती है.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग अपनी पहली भारत यात्रा पर तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्‍ली पहुंचे, जहां उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. उनके साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम हेया क्‍युंग भी हैं. दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और बिजनेस लीडर्स के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है.

  • दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई.
  • दिल्ली में ली जे म्युंग और उनकी पत्नी किम हे क्यंग ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी. इस दौरान दोनों ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए भारत की ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त किया.
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने भारत को दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला और तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच ऐसे कई अवसर हैं, जिनसे बिना किसी दबाव के पारस्परिक लाभ हो सकता है. उन्होंने शांति और लोकतंत्र को पसंद करने वाले भारत के साथ मिलकर उज्ज्वल भविष्य बनाने की बात कही और भरोसा दिलाया कि वे सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुए संबंधों को और मजबूत बनाकर लौटेंगे.

राष्ट्रपति ली की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है, इससे दोनों देशों के रिश्तों को नई गति मिलने की उम्मीद है. इस दौरान जहाज निर्माण, निवेश, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों पर फोकस रहेगा. इसके साथ ही सांस्कृतिक और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा होगी, जिससे रिश्ते सिर्फ सरकारों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज तक भी पहुंचे.

किन-किन मुद्दों पर होगी बात?

  • भारत और दक्षिण कोरिया के बीच यह बैठक कई स्तरों पर अहम मानी जा रही है. सोमवार सुबह राष्ट्रपति ली का औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया गया, इसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी विस्तृत बातचीत हुई. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई. खासतौर पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और सहयोग पर जोर दिया गया.

रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्ते सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल चुके हैं. दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक जुड़ाव को साझा करते हैं. इस दौरे के दौरान लोगों के बीच संपर्क, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा. यह कदम दोनों देशों के संबंधों को और गहरा बनाने में मदद करेगा.

तकनीक और रक्षा सहयोग पर बड़ा दांव

इस मुलाकात का सबसे बड़ा फोकस नई तकनीकों पर है. सेमीकंडक्टर और AI जैसे क्षेत्रों में सहयोग से भारत को तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती मिलेगी. वहीं, रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय संतुलन मजबूत होगा.

राजकीय स्वागत और कूटनीतिक संदेश

राष्ट्रपति ली के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दोपहर भोज और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा. यह सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि भारत की कूटनीतिक प्राथमिकताओं का स्पष्ट संकेत है कि वह एशिया में मजबूत साझेदारियों को आगे बढ़ाना चाहता है.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰