विचारधाराओं के उधार लिए गए चश्मे से देखा जा रहा ईरान युद्ध, सत्य के विरुद्ध अपराध…………

जो कोई भी मरने वालों की गिनती कर रहा था, उस सभ्यता पर छाए काले धुएं से डर रहा था, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी पूरी तरह मिटाने को तैयार थे, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों के निर्बाध गुजरने को लेकर शंका में था और लंदन व न्यूयॉर्क के विकल्प के तौर पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 25 अप्रैल 2026, 02:24 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
विचारधाराओं के उधार लिए गए चश्मे से देखा जा रहा ईरान युद्ध, सत्य के विरुद्ध अपराध…………
Photo: UB India News Archive

जो कोई भी मरने वालों की गिनती कर रहा था, उस सभ्यता पर छाए काले धुएं से डर रहा था, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी पूरी तरह मिटाने को तैयार थे, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों के निर्बाध गुजरने को लेकर शंका में था और लंदन व न्यूयॉर्क के विकल्प के तौर पर दुबई के फिर से उभरने पर संदेह कर रहा था। जब ट्रंप अपनी हताशा को गालियों और शब्दों के खेल के जरिये जाहिर कर रहे थे, तब जो लोग दूसरों की मुसीबत में मजा ले रहे थे, उनके लिए जीत और हार या फिर एक उम्मीद भरी गतिरोध की हद सिर्फ शब्दों के अर्थों से ही तय हो रही थी।

चैटरूम में, अखबारों में और रेडियो-टीवी पर परिभाषाएं गढ़ी और बेची जा रही थीं। ये सब, उन देशों के प्रति आपकी वैचारिक चिढ़ या खानदानी नफरत को दिखा रहा था, जो अब भी अपने बुरे इतिहास से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। और इसीलिए, जीत को तबाही की तस्वीरों, मारे गए नेताओं की सूची, और बहुत कमजोर पड़ चुकी सैनिक और परमाणु क्षमताओं के जरिये बेहतर ढंग से समझाया जा सकता है।

ये तस्वीरें एक ऐसे विचार की पृष्ठभूमि बनाती हैं, जिसे कोई भी महाशक्ति नहीं हरा सकती-एक ऐसी महाशक्ति, जिसकी सैनिक श्रेष्ठता, उसकी नैतिक हीनता के आगे बेअसर हो जाती है। तकलीफों के बीच, ईरान ने एक पीड़ित के तौर पर अपनी साख और मजबूत की है-एक ऐसा पीड़ित, जिसका इतिहास लंबी लड़ाइयों पर जीत हासिल करने का रहा है। मौत के बाद भी, उसकी जिंदगी कई गुना बढ़ जाती है। यह एक सशक्त कहानी है, जिसमें आस्था और दृढ़ता के इर्द-गिर्द एक नई फारसी पौराणिक कथा गढ़ी जा रही है। इसमें विजय को उसी धार्मिक आस्था की शब्दावली में पुनर्परिभाषित किया गया है, जिसे आमतौर पर दमन से जोड़ा जाता है।

जब गाजा से आने वाले बेदखली और मौत के संदेशों की जगह एक गौरवशाली देश के जले-भुने अवशेष ले लेते हैं, तब जो बात सबसे अधिक मायने रखती है, वह है एक ऐसे विचार का बने रहना, जो उदारवादी मन को सुकून देता है। यह एक ऐसा विचार है, जिस पर हमला हो रहा है, जो साम्राज्यवादी अहंकार के सामने खड़ा है और यह अहंकार खुद यहूदी राष्ट्र के उस वहम से और भी ज्यादा भड़क उठता है, जिस पर वह राष्ट्र टिका हुआ है। जीत की नई परिभाषा में, ईरान (जो ईश्वर के अपने शस्त्रागार से लैस है) राक्षस के प्रकोप को चुनौती देते हुए राख से उठ खड़े होने और अपने उत्पीड़क को थका देने की एक प्रेरणादायक गाथा है। यह एक जरूरी परिभाषा है, क्योंकि कुछ जीतें भी उस समय जरूरी होती हैं, जब हार को इस बात से नहीं मापा जाता कि आपने क्या खोया है, बल्कि इस बात से कि आपने क्या हासिल नहीं किया है।

ट्रंप का बार-बार एक घिरे हुए ‘टर्मिनेटर’ के रूप में नजर आना, जो ईरान के अंत की घोषणा करता है, हार का ही एक भड़कीला और दिखावटी रूप है। और अमेरिकी राष्ट्रपति ने वामपंथी टीकाकारों और रूढ़िवाद के अलग-थलग पड़े खेमे को निराश नहीं किया। उन्होंने एक विक्षिप्त साम्राज्यवादी की भूमिका को पूरी तरह से निभाया। हो सकता है कि आंकड़ों ने बुरी तरह से तबाह हो चुके इस्लामी गणराज्य के बारे में उनके दावे का समर्थन किया हो; लेकिन सौंदर्यबोध ने उन्हें हरा दिया। ईरानी मलबे से हार का अमेरिकी वॉर रूम में हस्तांतरण, एक ‘अनुकूल विजेता’ गढ़ने की उदारवादियों की बेसब्री के कारण और भी आसान हो जाता है।

परिभाषाओं की इस उथल-पुथल में, विरोधाभास मिट जाते हैं। अमेरिका को ही लें, जिसने अकेले ही एक युद्ध लड़ा। हालांकि, इस्राइल भी वहां मौजूद था। फिर इस्राइल तो हमेशा ही वहां था, अपने अस्तित्व के अधिकार के लिए लड़ता हुआ। इस युद्ध के सबसे आदर्शवादी रूप में, अमेरिका ने स्वतंत्रता की खातिर लड़ाई लड़ी। ट्रंप जो चाहते थे, वह था सत्ता परिवर्तन, ताकि ईरानियों को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के तानाशाही शासन से मुक्ति मिल सके, लेकिन सिर्फ इसलिए कि यह बात ट्रंप जैसे व्यक्ति ने कही थी, इसमें विश्वसनीयता की कमी थी।

इस ‘युद्ध-राष्ट्रपति’ के अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण में न केवल विल्सन जैसी परिष्कृत सोच का अभाव था, बल्कि उनके चरित्र की कमियां उन दरारों से कहीं ज्यादा साफ नजर आती थीं, जिन्हें वे पश्चिम-एशिया से मिटाना चाहते थे। अमेरिका-विरोध, तथाकथित ‘ट्रंप डेरेन्जमेंट सिंड्रोम’ के साथ मिलकर, एक आंशिक जीत को भी पूरी तरह हार में बदल सकता है। क्रांतिकारी गणतंत्र में भी एक नैतिक उलटफेर हुआ है। जैसे-जैसे युद्ध तेज हुआ और ईरान का रक्षा तंत्र ढह गया, एक विजेता उभरने लगा। साम्राज्यवादी अमेरिका के शिकार को हारने नहीं दिया जा सकता था; जीत की परिभाषा को ईरान के अनुकूल बनाने के लिए संशोधित कर दिया गया। अचानक आईआरजीसी, राजनीतिक इस्लाम की सबसे घातक मशीन नहीं, बल्कि प्रतिरोध का लोकप्रिय साधन बन गया। ईरानी युवा (जिन्हें चुप रहने के लिए समय-समय पर क्रूरता का शिकार बनाया जाता था) आईआरजीसी के नहीं, बल्कि अमेरिका के पीड़ित थे।

ईरानी क्रांति, जिसने इस्लाम का ‘गुलाग’ (जेल तंत्र) खड़ा किया और पश्चिम-एशिया में अमेरिका-विरोध को संस्थागत रूप दिया, पश्चिम की प्रगति और लोकतंत्र के विचार के प्रति एक सांस्कृतिक जवाब बन गई। ईरान के भयतंत्र का अस्तित्व बनाए रखना, अमेरिकी साम्राज्य को घुटनों पर लाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। जैसे-जैसे अच्छाई व बुराई, तथा जीत व हार की परिभाषाएं और भी अधिक अवास्तविक होती गईं, इस्लामी विचारधारा के एकमात्र साम्राज्य को नैतिक अस्त्रों की अबाध आपूर्ति प्राप्त होती रही। पुनः उपयोग की जाने वाली परिभाषाएं, अपनी कथात्मक महत्वाकांक्षा के तहत, स्वयं इतिहास को ही पुनर्परिभाषित करने का लक्ष्य रखती हैं।

जैसे-जैसे वैचारिक रूप से ध्रुवीकृत दुनिया, एक अधूरे लड़े गए युद्ध के वाक्पटुतापूर्ण औजारों से विजेताओं और पराजितों को गढ़ती है, क्या यह वास्तव में एक नए शक्ति-समीकरण की शुरुआत है, जिसमें अमेरिका का अलगाव, ट्रंप से भी कहीं अधिक व्यापक है? विचारधाराओं का नैतिक निरपेक्षता के साथ (और विस्तार से कहें तो, स्वतंत्रता के साथ भी) एक तनावपूर्ण रिश्ता होता है। विजेताओं और पराजितों की उलटी परिभाषाओं वाला यह अनिर्णायक युद्ध, ईरान की स्वतंत्रता को भी अनिर्णायक ही छोड़ देता है। हर युद्ध जब विचारधाराओं के उधार लिए गए चश्मे से देखा जाता है, तो वह सत्य के विरुद्ध एक अपराध होता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰