मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के 133वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में देशवासियों से जुड़ते हुए कहा कि उनसे संवाद करना हमेशा खुशी देता है. उन्होंने कहा कि चुनाव की व्यस्तताओं के बावजूद लोगों के पत्रों और संदेशों के जरिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 26 अप्रैल 2026, 07:18 AM 13 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..
Photo: UB India News Archive
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के 133वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में देशवासियों से जुड़ते हुए कहा कि उनसे संवाद करना हमेशा खुशी देता है. उन्होंने कहा कि चुनाव की व्यस्तताओं के बावजूद लोगों के पत्रों और संदेशों के जरिए देश की उपलब्धियों और खुशियों को साझा करने का सिलसिला जारी रहा. प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बार ‘मन की बात’ की शुरुआत देश की एक बड़ी उपलब्धि के साथ की जा रही है.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, भारत ने हमेशा विज्ञान को देश की प्रगति से जोड़कर देखा है और इसी सोच के साथ हमारे वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं. उनके प्रयासों से यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है, इससे औद्योगिक विकास, ऊर्जा क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ा लाभ मिला है. खेती-किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स तक, इस सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम ने कई क्षेत्रों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे न्यूक्लियर वैज्ञानिकों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है. तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल कर ली है, जो भारत की न्यूक्लियर ऊर्जा यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है. उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि यह परमाणु रिएक्टर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी सफलता है. PM मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में पवन ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. देश की विंड एनर्जी उत्पादन क्षमता अब 56 गीगावाट से अधिक हो चुकी है और पिछले एक साल में ही करीब 6 गीगावाट नई क्षमता जुड़ी है, जो स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की तेज़ प्रगति को दर्शाता है.
पीएम मोदी ने दिया भगवान बुद्ध का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने सिखाया कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है और स्वयं पर विजय ही सबसे बड़ी जीत है. उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया तनाव और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे समय में बुद्ध के विचार और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ा रही है, जो लद्दाख में जन्मे ड्रुब्पोन ओत्ज़ेर रिनपोछे के मार्गदर्शन में काम कर रही है. यह संस्था ध्यान और करुणा को लोगों के जीवन से जोड़ रही है, जबकि कोचीगुआज घाटी में बना स्तूप लोगों को शांति और सुकून का अनुभव कराता है.
मन की बात के 133वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में 23 जनवरी, यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 30 जनवरी, यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तक ‘गणतंत्र उत्सव’ मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि इस उत्सव का एक अहम हिस्सा ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह है और इसके पीछे एक विशेष कारण भी है. PM मोदी ने कहा कि यह समारोह विभिन्न बैंड्स के जरिए देश की विविध संगीत परंपराओं को प्रस्तुत करता है और पिछले कुछ सालों में इसमें भारतीय धुनों का समावेश बढ़ा है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. उन्होंने इस साल के बीटिंग रिट्रीट को खास बताया और कहा कि वायुसेना, थलसेना, नौसेना और सीएपीएफ के बैंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया.

‘लाखा जी के बाराती’ का पीएम मोदी ने किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो उठती है, जहां हर साल लाखों फ्लेमिंगो पक्षी आते हैं और पूरा इलाका गुलाबी रंग में रंग जाता है, इसलिए इसे ‘फ्लेमिंगो सिटी’ कहा जाता है. ये पक्षी यहीं घोंसले बनाते हैं और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं, जबकि कच्छ के लोग इन्हें ‘लाखा जी के बाराती’ कहते हैं. उन्होंने कहा कि अब ये ‘बाराती’ कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के एक सुंदर प्रतीक बन गए हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल ही में नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया ने एक विशेष पोर्टल के जरिए एक अनोखा डेटाबेस साझा किया है, जिसमें 20 करोड़ से अधिक अमूल्य दस्तावेजों को डिजिटाइज कर सार्वजनिक किया गया है. उन्होंने बताया कि इनमें कई बेहद दिलचस्प धरोहरें शामिल हैं, जैसे 7वीं शताब्दी की भोजपत्र पर लिखी गिलगित पांडुलिपियां और 8वीं शताब्दी का रोचक ग्रंथ ‘श्री भुवालय’, जो देश की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को दर्शाते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिनों में 9 मई को ‘पोच्चीशे बोइशाख’ के अवसर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि गुरुदेव एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, जो महान लेखक और विचारक होने के साथ-साथ कई प्रसिद्ध संस्थानों के निर्माण और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थे.

मन की बात 133वां एपिसोड

‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर किया जाता है. इसके अलावा Newsonair ऐप और यूट्यूब चैनलों के जरिए भी इसे लाइव देखा और सुना जाता है. हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इसे विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है, इससे देश के हर कोने तक यह कार्यक्रम पहुंच सके. पिछले एपिसोड्स पर नजर डालें तो प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार बदलते वैश्विक और तकनीकी परिदृश्य पर भी अपनी बात रखी है. 131वें एपिसोड में उन्होंने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल AI समिट का जिक्र करते हुए भारत की तकनीकी क्षमता और युवाओं में बढ़ती रुचि को सराहा था.

पीएम मोदी ने स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश
पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों की छुट्टियों का है और सभी बच्चों को चाहिए कि वे अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद लें।पीएम मोदी ने बच्चों से यह भी अपील की कि वे सिर्फ मनोरंजन ही न करें, बल्कि इस दौरान कुछ नया सीखने की कोशिश भी करें। उन्होंने कहा कि छुट्टियों का सही उपयोग बच्चों के विकास में मदद कर सकता है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर देता है।

भारत के डेयरी सेक्टर और पारंपरिक खाद्य संस्कृति पर चर्चा
पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में भारत के डेयरी सेक्टर और पारंपरिक खाद्य संस्कृति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में खाने-पीने की परंपरा सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और पहचान का हिस्सा भी है। इसी परंपरा का एक अहम हिस्सा भारतीय चीज भी है। पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारतीय चीज ब्रांड्स ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। इस उपलब्धि की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर में तेजी से बड़ा बदलाव हो रहा है। इस क्षेत्र में वैल्यू एडिशन यानी प्रोसेसिंग और नए उत्पादों के जरिए पारंपरिक स्वाद को नई पहचान मिल रही है। पीएम मोदी के अनुसार, आज भारतीय चीज दुनिया के कई देशों में अपनी जगह बना रही है और भारत का स्वाद अब वैश्विक प्लेटों तक पहुंच रहा है, जो देश के लिए गर्व की बात है।

जनगणना पूरे देश की साझा जिम्मेदारी- पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में लोग खुद से अपनी जानकारी भर चुके हैं, वहां अब जनगणना कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर सूची बनाने का काम भी शुरू हो गया है। अभी तक करीब 1.2 करोड़ परिवारों का यह काम पूरा किया जा चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि जनगणना सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की साझा जिम्मेदारी है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जो जानकारी लोग देंगे, वह पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी। इसे मजबूत डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था के तहत संरक्षित किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की जानकारी लीक न हो। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि सभी लोग इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और मिलकर जनगणना 2027 को सफल बनाएं।

जनगणना को लेकर साझा की अहम जानकारी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि नागरिक अब खुद भी अपनी जानकारी भर सकेंगे। यह सुविधा जनगणना कर्मचारियों के घर आने से लगभग 15 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार समय चुनकर जानकारी भर सकें। पीएम मोदी ने बताया कि फॉर्म भरने के बाद नागरिकों को एक विशेष आईडी दी जाएगी, जो उनके मोबाइल या ईमेल पर भेजी जाएगी। बाद में जब जनगणना कर्मचारी घर आएंगे, तो इस आईडी के जरिए जानकारी का सत्यापन किया जा सकेगा। उन्होंने इस पूरी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जुड़ा एक बड़ा सुधार बताया, जिससे देश में जनगणना प्रक्रिया और अधिक सरल, तेज और भरोसेमंद बनेगी।

देश में चल रहे जनगणना अभियान पर भी बोल पीएम
पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में देश में चल रहे आगामी जनगणना अभियान को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय देश में एक बड़ा और महत्वपूर्ण अभियान चल रहा है, जिसके बारे में हर नागरिक को जानना जरूरी है। यह जनगणना अभियान है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा जनगणना अभ्यास माना जाता है।

पीएम मोदी ने बताया कि इस बार जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। अब सारी जानकारी डिजिटल माध्यम से सीधे रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे प्रक्रिया ज्यादा तेज और पारदर्शी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों की भागीदारी को भी आसान बनाया गया है।

पीएम मोदी ने बेटियों की ओलंपियाड सफलता पर गर्व जताया
पीएम मोदी बताया कि इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के बोर्डो शहर में यूरोपीय गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड आयोजित हुआ, जिसमें भारत की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भारत की टीम ने दुनिया में छठा स्थान हासिल किया, जो देश के लिए गर्व की बात है।

इस टीम में मुंबई की श्रेया मुंधाड़ा, तिरुवनंतपुरम की सानजना चाको, चेन्नई की शिवानी भरथ कुमार और कोलकाता की श्रीमोयी बेहरा शामिल थीं। उन्होंने बताया कि श्रेया ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा, सानजना ने सिल्वर मेडल और शिवानी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। पीएम मोदी ने सभी छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें देश का गौरव बताया।

तकनीक हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज के तेजी से बदलते समय में तकनीक हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। यह हमें हमारे अतीत और वर्तमान से जोड़ने का काम कर रही है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में शिक्षा और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए एक खास पहल की गई है। भारत का राष्ट्रीय अभिलेखागार ने एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है, जिसमें देश के 20 करोड़ से ज्यादा महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेजों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने लोगों से इस पोर्टल को जरूर देखने की अपील की और कहा कि इससे भारत के इतिहास को समझने का एक शानदार अनुभव मिलेगा। पीएम मोदी ने इस पहल को ज्ञान और तकनीक का बेहतरीन संगम बताया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के बांस सेक्टर में सफलता की कहानियों की लंबी सूची है और यह क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे पूर्वोत्तर भारत से कम से कम एक बांस का उत्पाद जरूर खरीदें। उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को उपहार के रूप में भी दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से बांस उत्पाद बनाने वाले कारीगरों का हौसला बढ़ता है और उनकी मेहनत को सम्मान मिलता है। साथ ही इससे स्थानीय उद्योग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

पीएम मोदी ने बीटिंग रिट्रीट को बताया सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 30 जनवरी यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तक गणतंत्र पर्व मनाया जाता है। इस उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बीटिंग रिट्रीट समारोह होता है। पीएम मोदी ने कहा कि इस समारोह में अलग-अलग बैंड अपनी संगीत परंपराओं के साथ प्रदर्शन करते हैं, जिससे देश की विविधता और संस्कृति की झलक मिलती है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इसमें भारतीय संगीत को ज्यादा शामिल किया जा रहा है, जिसे देश के लोग भी बहुत पसंद कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस साल के बीटिंग रिट्रीट को खास और यादगार बताया और कहा कि इसमें वायुसेना, थलसेना, नौसेना और सीएपीएफ के बैंडों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसने पूरे कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

पीएम मोदी ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं दी
पीएम मोदी ने कहा कि मई का महीना एक शुभ अवसर के साथ शुरू हो रहा है और कुछ ही दिनों में पूरे देश में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। पीएम मोदी ने देशवासियों को इस पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना पहले था। बुद्ध ने सिखाया कि शांति की शुरुआत सबसे पहले अपने भीतर से होती है।

पीएम मोदी ने बताया कि बुद्ध का यह भी संदेश है कि खुद पर विजय पाना ही सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया तनाव और संघर्ष के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में बुद्ध के विचार और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰