पाकिस्तान में बेमौत मर रहे भारत के दुश्मन, एक हफ्ते में 3 आतंकियों का हुआ खात्मा

पाकिस्तान में एक बार फिर अज्ञात हमलावर सक्रिय हो गए हैं. इन हमलावरों के निशाने पर लश्कर और जैश के आतंकी हैं. पिछले एक हफ्ते में भारत विरोधी जैश और लश्कर के 2 आतंकी मारे जा चुके हैं. ताजा मामला सज्जाद अहमद से जुड़ा है. हिजबुल आतंकी सज्जाद अहमद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 1 मई 2026, 10:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान में बेमौत मर रहे भारत के दुश्मन, एक हफ्ते में 3 आतंकियों का हुआ खात्मा
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान में एक बार फिर अज्ञात हमलावर सक्रिय हो गए हैं. इन हमलावरों के निशाने पर लश्कर और जैश के आतंकी हैं. पिछले एक हफ्ते में भारत विरोधी जैश और लश्कर के 2 आतंकी मारे जा चुके हैं. ताजा मामला सज्जाद अहमद से जुड़ा है. हिजबुल आतंकी सज्जाद अहमद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. सज्जाद की हत्या राजधानी इस्लामाबाद में की गई है. सज्जाद की हत्या की पुष्टि उसके पड़ोसी जहांगीर नामक शख्स ने की है.

1997 में सज्जाद पाकिस्तान के आतंकियों के संपर्क में आया था. उसके बाद उसने आतंक का रास्ता अख्तियार कर लिया. वर्तमान में सज्जाद हिजबुल का कमांडर पद पर तैनात था.

2 दिन पहले आतंकी सलमान अजहर की हत्या हुई थी. अजहर जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर था. अजहर की मौत किसी अज्ञात वाहन से टक्कर में हो गई थी. अजहर को बहावलपुर के सुभानअल्लाह मरकज में दफनाया गया. सलमान को जैश सरगना मसूद अजहर का करीबी माना जाता था.

पिछले हफ्ते लश्कर के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी के खैबर पख्तूनख्वा में अनजान बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इससे पहले मार्च महीने में मसूद अजहर के भाई ताहिर अजहर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अजहर के अंडरग्राउंड होने के बाद ताहिर ही उसका सारा कामकाज देख रहा था.

20 से ज्यादा आतंकियों की अब तक हत्या

2019 में अज्ञात हमलावरों ने टारगेट किलिंग के तहत पाकिस्तान के आतंकियों को मारना शुरू किया था. अब तक अज्ञात हमलावरों के हाथों 20 से ज्यादा आतंकी मारे जा चुके हैं. दिलचस्प बात है कि पाकिस्तान की सरकार या खुफिया एजेंसी ऐसे मामलों की जांच भी नहीं करती है. अब तक सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि ये आतंकी कैसे मारे गए?

पाकिस्तान में लश्कर और जैश से जुड़े करीब 10 हजार आतंकी एक्टिव हैं. इन आतंकियों का मुख्य काम भारत में आतंक फैलाना है. पिछले साल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 बेगुनाह नागरिकों की हत्या कर दी थी. पाकिस्तान के पंजाब, गिलिगित और पीओके में आतंकियों का ट्रेनिंग कैंप बनावाया गया है, जहां आतंकियों को ट्रेंड किया जाता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰