बंगाल में ममता की TMC और BJP में कांटे की टक्कर ……………..

जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, इसके संकेत मिलने लगे हैं. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगार, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 4 मई 2026, 03:31 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बंगाल में ममता की TMC और BJP में कांटे की टक्कर ……………..
Photo: UB India News Archive
जिसका इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, इसके संकेत मिलने लगे हैं. आज यानी 4 मई को पश्चिम बंगार, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आ रहे हैं.  शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच टाइट फाइट दिख रही है. असम चुनाव रिजल्ट के ट्रेंड में भाजपा काफी आगे चल रही है. वहीं पुडुचेरी में भी भाजपा का दबदबा दिख रहा है. केरल में एलडीएफ और यूडीएफ में बराबरी का मुकाबला है. यहां ध्यान देने वाली बात है कि ये शुरुआती रुझान हैं. दोपहर बाद तक नतीजों की तस्वीर साफ होगी. इस तरह पश्चिम बंगाल हो या केरल… हर जगह फाइट बहुत टाइट है. इसकी झलक एग्जिट पोल के नतीजों ने दिखा दी है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, असम में बीजेपी के हिमंत बिस्वा सरमा, तमिलनाडु में एमके स्टालिन, केरल में लेफ्ट के पिनराई विजयन और पुडुचेरी में एन रंगास्वामी का सियासी भविष्य दांव पर है. फिलहाल, मतगणना जारी है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है. तो चलिए जानते हैं विधानसभा चुनाव रिजल्ट लाइव.
पश्चिम बंगाल से केरल तक टाइट फाइट
बहरहाल, आज यानी 4 मई 2026 को नतीजे तो पांच राज्यों के आ रहे हैं. इनमें हैं पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी. मगर सबसे अधिक नजर देश और दुनिया की बंगाल पर है. बंगाल में एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में रहे हैं. अब ऐसे में दिखने वाली बात है कि ये एग्जिट पोल रिजल्ट की भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं. फिलहाल, पश्चिम बंगाल में इस बार कुछ भी हो सकता है. एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार की भविष्यवाणी की है. इसका मतलब है कि एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो ममता बनर्जी को झटका लग सकता है. केरल में पिछले दस साल से एलडीएफ की सरकार है. एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस नीत यूडीएफ इस बार सत्ता में आ सकता है. वहीं, असम की बात करें तो यहां फिर से भाजपा का ही भगवा झंडा लहरा सकता है. यहां भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.
किस राज्य में कितनी सीटों पर नतीजे आ रहे हैं.
  • पश्चिम बंगाल: 293 सीटें (कुल सीट 294, मगर एक सीट पर नतीजे अभी नहीं आएंगे.)
  • तमिलनाडु: 234 सीटें
  • असम: 126 सीटें
  • केरल: 140 सीटें
  • पुडुचेरी: 30 सीटें
असम चुनाव रिजल्ट: असम में 126 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं. असम में 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला हो रहा है. असम विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है. उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं. नगांव जिले में मतगणना तीन अलग-अलग केंद्रों पर होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी.
बंगाल चुनाव रिजल्ट : पश्चिम बंगाल में एक महीने तक विधानसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार के बाद अब सबकी नजरें सोमवार को हो रही मतगणना पर टिकी हैं. राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले हर व्यक्ति के जेहन में फिलहाल एक ही सवाल है कि क्या तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सत्ता बरकरार रख पाएगी या फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाएगी. बंगाल में 77 केंद्रों पर मतगणना हो रही है. कड़े सुरक्षा इंतजामों और गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच 294 सदस्यों वाली विधानसभा की 293 सीट के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं.
कहां चुनाव रद्द? भारत निर्वाचन आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी का हवाला देते हुए चुनाव रद्द कर दिया. इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा जबकि मतगणना 24 मई को होगी. राज्य में दो चरण में हुआ चुनाव 29 अप्रैल को संपन्न हुआ. निर्वाचन आयोग के अनुसार, स्वतंत्रता के बाद बंगाल में इस बार सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

विधानसभा चुनाव पर चुनाव आयोग का क्या अपडेट

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर अभी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कोई अपडेट नहीं है. भले ही सभी टीवी चैनल्स शुरुआती रुझानों के आंकड़े बता रहे हों, मगर चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक कोई रुझान सामने नहीं आया है. चुनाव आयोग काफी सटीक और आधिकारि आंकड़े ही देता है. ऐसे में उसके ट्रेंड्स और रिजल्ट में काफी देरी होने की संभावना है

बंगाल में ममता को झटका, सुवेंदु भवानीपुर से आगे

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी को डबल खुशखबरी मिली है. भाजपा के सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से अब आगे चल रहे हैं. इसका मतलब है कि सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को पछाड़ दिया है. अभी बंगाल में 220 सीटों के रुझान आ चुके हैं. अभी टीएमसी 107 और भाजपा 108 सीटों पर आगे है. कांग्रेस महज 5 सीटों पर आगे चल रही है. मतलब बंगाल में कुछ भी हो सकता है. पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर नतीजे आ रहे हैं.

पुडुचेरी में भाजपा को खुशखबरी, एनडीए को मिला बहुत

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव रिजल्ट में एनडीए को बड़ी खुशखबरी मिली है. पुडुचेरी के रुझानों में भाजपा नीत एनडीए को बहुमत मिल गया है. पुडुचेरी में भाजपा 22 सीटों पर आगे है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे. बता दें कि पुडुचेरी में 29 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है.

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कौन कहां-कितनी सीटों पर आगे-पीछे चल रहा है. चलिए रुझानों से समझते हैं कि कहां-किसकी सरकार बनती दिख रही है.

बंगाल:
टीएमसी- 106
भाजपा- 100
कांग्रेस- शून्य

तमिलनाडु
डीएमके- 51
एआईडीएमके- 21
टीवीके-8

केरल
एलडीएफ- 59
यूडीएफ- 52
एनडीए- 2

असम
बीजेपी- 62
कांग्रेस- 9

पुडुचेरी

भाजपा प्लस- 22
कांग्रेस प्लस- 6

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰