पीएम मोदी ने 1 साल तक सोने की खरीदारी बंद करने के लिए क्यों कहा………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से सोने की खरीद और विदेश यात्रा को 1 साल के लिए बंद करने की अपील की। पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति के बीच देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से ये अपील की। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 11 मई 2026, 11:31 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी ने 1 साल तक सोने की खरीदारी बंद करने के लिए क्यों कहा………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से सोने की खरीद और विदेश यात्रा को 1 साल के लिए बंद करने की अपील की। पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति के बीच देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से ये अपील की। प्रधानमंत्री मोदी की इस अपील का सबसे बड़ा उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अलावा, उन्होंने पेट्रोल और डीजल के इस्तेमाल को भी कम करने की अपील की, क्योंकि पश्चिम एशिया संकट की वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर गंभीरता से विचार करने की अपील

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “अब समय आ गया है कि हम पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें। हमें सिर्फ उतना ही इस्तेमाल करने की कोशिश करनी चाहिए, जितना जरूरी हो, ताकि विदेशी मुद्रा बचाई जा सके और युद्ध संकट के बुरे असर को कम किया जा सके।” उनकी ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब कच्चा तेल और सोना आयात करने में भारत को बड़ी मात्रा में अपनी विदेशी मुद्रा को खर्च करना पड़ रहा है। अगर सोना और तेल का इस्तेमाल कम होता है तो इन चीजों का आयात भी घट जाएगा, जिससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर बहुत ज्यादा बुरा असर नहीं पड़ेगा।

तेजी से गिर रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 

RBI के आंकड़ों के मुताबिक, 1 मई को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.794 अरब डॉलर घटकर 690.693 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले, 27 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह में ये रिकॉर्ड 728.494 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर था। इसके बाद, मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपये पर लगातार दबाव बढ़ता चला गया और RBI को डॉलर बेचकर हस्तक्षेप करना पड़ा।

भारत की कुल जरूरत का 80-85 प्रतिशत कच्चा तेल होता है आयात

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का युद्ध अपने तीसरे महीने में है और निकट भविष्य में इसके समाधान के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। ये युद्ध वैश्विक तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की मुख्य वजह बना, जो भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। खासकर, जब भारत अपनी 80-85% जरूरतों को पूरा करने के लिए कच्चे तेल के आयात पर निर्भर है। आरबीआई के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी से आर्थिक विकास दर 0.15 प्रतिशत कम हो जाती है और महंगाई 0.30 प्रतिशत बढ़ जाती है।

कुल खपत का 90 प्रतिशत सोना आयात करता है भारत

भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना उपभोक्ताओं में से एक हैं। हम अपनी घरेलू मांग का 90% से ज्यादा हिस्सा पूरा करने के लिए आमतौर पर हर साल 700-800 टन सोना आयात करते हैं। सोने का ये भारी आयात हमारे आयात बिल का एक बड़ा हिस्सा है, खासकर अब बढ़ती कीमतों के कारण आयात की लागत भी काफी ज्यादा बढ़ रही है। 2025-26 में, सोने का आयात 24% बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जो 2024-25 में 58 अरब डॉलर, 2023-24 में 45.54 बिलियन डॉलर था और 2022-23 में 35 बिलियन डॉलर था। सोने के आयात में बढ़ोतरी ने देश के व्यापार घाटे को 2025-26 के दौरान 333.2 बिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया।

भारत के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 775 बिलियन डॉलर की वस्तुओं का आयात किया। इसमें 134.7 बिलियन डॉलर का कच्चा तेल, 72 बिलियन डॉलर का सोना, 19.5 बिलियन डॉलर का खाद्य तेल और 14.5 बिलियन डॉलर का उर्वरक शामिल है। कच्चा तेल, सोना, खाद्य तेल और उर्वरक के आयात में होने वाला खर्च, देश के कुल आयात का लगभग 32-33 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें लगभग 10 प्रतिशत सिर्फ सोने का खर्च है।

महंगे कच्चे तेल के बीच रुपये पर बुरा असर डाल रहा है सोने का आयात

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े सोने के आयातकों में से एक है और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सोने का भारी आयात देश के व्यापार घाटे और रुपये पर अतिरिक्त दबाव डालता है। उन्होंने कहा कि मोदी के संदेश को “मुख्य रूप से भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता और आयात प्रबंधन के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।”

सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट

इस बीच, सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। आज सोने का भाव 0.25% गिरकर 1,52,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, सोने की कीमतें मुख्य रूप से वैश्विक कारकों से तय हो रही हैं और इसमें घरेलू कारणों का कोई खास प्रभाव नहीं है। भू-राजनीतिक तनाव के बीच अभी तक सोने की कीमतें उल्टी दिशा में जाती हुई नजर आई हैं और इसमें लगभग 5% की गिरावट दर्ज की गई है। आमतौर पर युद्ध जैसे हालातों में सोने की कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। दरअसल, निवेशकों को डर है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें महंगाई को बढ़ा सकती हैं और केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों पर पानी फेर सकती हैं। यही वजह है कि युद्ध के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है।

सोने की मांग में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं

मांग के रुझानों के मामले में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। भारत में सोने का आकर्षण अभी भी बचत, निवेश और सांस्कृतिक खरीदारी के तरीकों से गहराई से जुड़ा हुआ है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में, सोने के आभूषणों की गैर-जरूरी खरीदारी धीमी हो सकती है और बुलियन तथा आभूषणों से जुड़े व्यवसायों में सतर्कता का माहौल बन सकता है।”

सोने की कीमतों पर क्या पड़ेगा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद असर सोने की खरीदारी में गिरावट आती भी है तो इससे कीमतों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। दरअसल, आमतौर पर सोने की कीमतें विदेशी कारणों से प्रभावित होती हैं, जैसे- अमेरिकी डॉलर की कीमतें, बढ़ती बॉन्ड यील्ड, अमेरिकी फेडरल की घोषणाओं और कच्चे तेल का भाव। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल सोने की कीमतें मौजूदा स्तर से लगभग 12-15 प्रतिशत तक ऊपर जा सकती हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰