महाशक्तियों की मुलाकात: ट्रंप का चीन दौरा भू-राजनीतिक बदलाव का संकेत…………….

ईरान युद्ध की पृष्ठभूमि में जब विभिन्न अर्थव्यवस्थाएं अनिश्चितताओं से घिरी हैं और महाशक्तियों समेत विभिन्न देश एक किस्म के अविश्वास के दौर से गुजर रहे हैं, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से तो महत्वपूर्ण है ही, वैश्विक भू-राजनीति की दृष्टि से भी इसके संदेश अहम हैं। इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 14 मई 2026, 08:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाशक्तियों की मुलाकात: ट्रंप का चीन दौरा भू-राजनीतिक बदलाव का संकेत…………….
Photo: UB India News Archive

ईरान युद्ध की पृष्ठभूमि में जब विभिन्न अर्थव्यवस्थाएं अनिश्चितताओं से घिरी हैं और महाशक्तियों समेत विभिन्न देश एक किस्म के अविश्वास के दौर से गुजर रहे हैं, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से तो महत्वपूर्ण है ही, वैश्विक भू-राजनीति की दृष्टि से भी इसके संदेश अहम हैं।

इस यात्रा का महत्व इससे भी समझा जा सकता है कि पिछले तकरीबन एक दशक में यह पहली बार है, जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर रहते हुए चीन पहुंचा हो। कई बार टलने के बाद अब अगर दो बड़े वैश्विक नेता वार्ता के लिए तैयार हुए हैं, तो इसका अर्थ ही है कि वे आश्वस्त हैं कि रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को खतरनाक टकराव में बदलने से रोकने के लिए सीधी बातचीत जरूरी है। हालांकि यह मान लेना जल्दबाजी होगी कि ट्रंप की यात्रा से दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद आसानी से खत्म हो जाएंगे।ताइवान का मुद्दा संवेदनशील है, जिसे सैन्य समर्थन देने के मामले में चीन अमेरिका से, वहीं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीनी सक्रियता के मद्देनजर अमेरिका चीन से अधिक संयम बरतने की मांग कर सकता है। इसके अतिरिक्त, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर तकनीक और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है। अमेरिका की यह आशंका पूरी तरह निराधार भी नहीं है कि चीन तकनीकी और सैन्य रूप से उसकी बराबरी करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के संबंध ही वर्तमान युग में वैश्विक भू-राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। शायद इसीलिए दुनिया के विभिन्न देशों की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं और इसके निष्कर्षों में ही उन्हें अपने लिए रणनीतिक जमीन ढूंढनी होगी। जहां तक नई दिल्ली की बात है, तो पिछले कुछ दशकों में अमेरिका ने उसे चीन के खिलाफ एक संतुलनकारी ताकत के रूप में देखा है, जिसका रणनीतिक फायदा भारत को मिला है। लेकिन अब अगर वाशिंगटन और बीजिंग के बीच रिश्तों में गर्माहट बढ़ती है, तो यह समीकरण बदल सकता है।

यही नहीं, अगर चीन पर अमेरिकी दबाव कम होता है, तो वह दक्षिण एशिया में अपनी पैठ को और गहरा करने की कोशिश कर सकता है। हालांकि ये सब अटकलें ही हैं। दरअसल, ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और इसकी पारंपरिक अवधारणाओं में आ रहे बदलावों को रेखांकित करती है। भारत के लिए जरूरी है कि वह इस बैठक के नतीजों का विश्लेषण करे, खुद को बदलती वैश्विक व्यवस्था के अनुरूप ढाले और अपने हितों को प्राथमिकता देते हुए किसी एक राष्ट्र पर अत्यधिक निर्भरता के बगैर नीतियां बनाए।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰