दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में आज , जयशंकर ने समन्वय पर दिया जोर

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में आज विदेश मंत्री जयशंकर ने सभी देशों के समन्वय पर जोर दिया। क्वाड देशों की बैठक में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका का प्रतिनिधित्व मार्को रूबियो कर रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक की शुरुआत होने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 26 मई 2026, 04:48 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में आज , जयशंकर ने समन्वय पर दिया जोर
Photo: UB India News Archive

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में आज विदेश मंत्री जयशंकर ने सभी देशों के समन्वय पर जोर दिया। क्वाड देशों की बैठक में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका का प्रतिनिधित्व मार्को रूबियो कर रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक की शुरुआत होने के बाद भारत का पक्ष रखते हुए अपने वक्तव्य में वैश्विक भू-राजनीति के बीच शक्तियों के संतुलन का पहलू भी रेखांकित किया। उन्होंने पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच 12 हफ्ते से जारी टकराव के कारण उपजे तनाव की तरफ संकेत करते हुए मौजूदा परिस्थियों में क्वाड की अहमियत भी बताई।

जयशंकर ने हिंद-प्रशांत पर क्यों दिया जोर?
क्वाड समूह में शामिल देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साझा गतिविधियों पर चर्चा करने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, यह चर्चा दुनियाभर में चुनौतियों के साथ-साथ अवसरों को भी ध्यान में रखेगी। बैठक का मुख्य ध्यान हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर केंद्रित रहेगा। बकौल विदेश मंत्री, वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला में गतिरोध को दूर करने जैसे मुद्दों पर भी चारों देशों के बीच विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। कनेक्टिविटी और विनिर्माण भी महत्वपूर्ण विषय हैं।

भारत का पक्ष रखते हुए जयशंकर ने साफ किया कि मौजूदा परिस्थितियों में संसाधनों की एकाग्रता और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में अंतराल भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, पिछले कई महीनों में अधिकारियों ने समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आर्थिक लचीलेपन पर सहयोग बढ़ाया है। मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) में भी प्रगति हुई है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के व्यापक निहितार्थ, महत्व और प्रभाव हैं। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक परिणामों को आकार देने में इस साझेदारी की भूमिका को रेखांकित किया और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते दायरे पर जोर दिया।

जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु की दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान उनके साथ हुई बैठक में जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि द्विपक्षीय संबंध पारंपरिक कूटनीति से परे हैं और इनका व्यापक रणनीतिक प्रभाव है। उन्होंने अपने शुरुआती संबोधन कहा, भारत और जापान के बीच एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है, जो यह संकेत देती है कि हमारे संबंधों का व्यापक निहितार्थ, महत्व और प्रभाव है। इसका एक उदाहरण मंगलवार को देखने को मिलेगा जब हम स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए क्वाड प्रारूप में मिलेंगे। जयशंकर की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में तोशिमित्सु भी भाग लेंगे। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान इस समूह का हिस्सा हैं। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे।

समुद्री सुरक्षा और आर्थिक हितों पर चर्चा
जयशंकर ने कहा कि प्रमुख ऊर्जा आयातक और व्यापारिक अर्थव्यवस्थाएं होने के नाते, दोनों देश समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता में समान हित साझा करते हैं। विशेष रूप से पश्चिम एशिया के मौजूदा घटनाक्रमों और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य की आभासी नाकेबंदी को देखते हुए यह सहयोग और भी अहम हो जाता है।

उन्होंने कहा, आज मैं हमारे द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। मौजूदा स्थिति में, पश्चिम एशिया में जो कुछ भी हो रहा है वह महत्वपूर्ण है क्योंकि हम दोनों ही ऊर्जा आयातक और बड़े व्यापारिक देश हैं, हमारे समुद्री हित साझा हैं। मैं आपके साथ आर्थिक सुरक्षा के मुद्दों पर भी चर्चा करना चाहूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि आज यह सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण चिंता का विषय है।

भारत-जापान को मुख्य चालक शक्ति बनना चाहिए
जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु कहा कि वैश्विक व्यवस्था में आ रहे बड़े संरचनात्मक बदलावों के बीच भारत और जापान को टोक्यो की स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत (एफओआईपी) पहल के तहत एक मुख्य चालक शक्ति के रूप में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों को अधिक लचीला और आत्मनिर्भर बनाना है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक देश की जरूरतों के हिसाब से सहयोग को आगे बढ़ाना है, ताकि पूरा क्षेत्र एक साथ मिलकर अधिक मजबूत और समृद्ध बन सके। इस उद्देश्य के लिए, भारत और जापान को वास्तव में इस तरह की पहल की मुख्य चालक शक्ति बनने की आवश्यकता है, और वह क्वाड ढांचे के माध्यम से भी भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰