पीएम मोदी का स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में साथ हुआ जोरदार स्वागत……………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत रविवार को स्लोवाकिया पहुंचे। इस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। ‘वंदे मातरम्’ की गूंज, भारतीय प्रवासियों का जोरदार स्वागत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 15 जून 2026, 09:17 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी का  स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में साथ हुआ जोरदार स्वागत……………….
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत रविवार को स्लोवाकिया पहुंचे। इस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

‘वंदे मातरम्’ की गूंज, भारतीय प्रवासियों का जोरदार स्वागत और स्लोवाकिया की ‘ब्रेड एंड साल्ट’ वाली खास परंपरा… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया दौरा (PM Modi Slovakia Visit) यादगार बन गया है. ब्रातिस्लावा पहुंचते ही उन्हें शानदार स्वागत मिला, जहां भारतीय संस्कृति और स्लोवाक परंपराओं का अनोखा संगम देखने को मिला. इस दौरान फेमस ग्रूप लुस्निका एन्सेम्बल ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की अपने ही अंदाज में शानदार प्रस्तुति दी. पीएम मोदी का यहां के सदियों पुरानी परंपरा ‘ब्रेड और सॉल्ट’ से भी स्वागत किया गया. वहीं भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी का उत्साह के साथ स्वागत किया.

पीएम मोदी का दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है.

गूंज उठा वंदे मातरम्…

ब्रातिस्लावा के एक होटल में फेमस ग्रूप लुस्निका एन्सेम्बल ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में “वंदे मातरम्” परफॉर्म किया. इसी ग्रूप ने 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान भारतीय राष्ट्रगान भी प्रस्तुत किया था. लूसनिका (Lúčnica) स्लोवाकिया का एक बहुत ही प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लोक कला समूह (National Folklore Ballet) है.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार इस अनुभव के बारे में बताते हुए ग्रूप के एक मेंबर ने कहा, “यह बहुत शानदार अनुभव था. प्रधानमंत्री मोदी बहुत विनम्र थे और उन्होंने हमारा आभार जताया. यह मेरे लिए खास यादगार पल था क्योंकि मैंने इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुति नहीं दी थी.” ग्रूप की एक अन्य मेंबर ईवा ने कहा, “वह बहुत विनम्र थे. मुझे भारतीय लोग पसंद हैं क्योंकि वे बहुत दयालु होते हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाक म्यूजिक ग्रूप ‘महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट’ की आध्यात्मिक प्रस्तुति भी देखी. ग्रूप के संस्थापक और ड्रम प्लेयर मारेक जिलिनेक ने भारतीय प्रधानमंत्री के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलने पर खुशी जताई.

ब्रातिस्लावा पहुंचने पर पीएम मोदी का स्लोवाकिया की सदियों पुरानी परंपरा ‘ब्रेड और सॉल्ट’ से भी स्वागत किया गया. यह परंपरा मेहमाननवाजी, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक मानी जाती है. स्लोवाक संस्कृति में ब्रेड समृद्धि और जीवनयापन का प्रतीक है, जबकि सॉल्ट दोस्ती, महत्व और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. यह परंपरा आमतौर पर विशेष मेहमानों के स्वागत के लिए अपनाई जाती है और यह दिखाती है कि स्लोवाक लोग मेहमानों का स्वागत कितनी गर्मजोशी से करते हैं.

खास है यह दौरा

भारत के विदेश मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में इस दौरे के महत्व को बताते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया पहुंच गए हैं. स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है, जो भारत-स्लोवाकिया संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है. होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत स्लोवाक गणराज्य के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री यूराज ब्लानार ने किया. उन्हें स्लोवाकिया की पारंपरिक ‘ब्रेड और सॉल्ट’ से स्वागत किया गया, जो मेहमाननवाजी, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक है. यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगी और साझेदारी के नए रास्ते खोलेगी.”

लाइव अपडेट

01:50 PM, 15-Jun-2026

पीएम मोदी स्लोवाकिया पीएम के साथ की द्विपक्षीय मुलाकात

पीएम मोदी स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने ब्रातिस्लावा कैसल में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक भारत और स्लोवाकिया के संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि साल 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है।

01:41 PM, 15-Jun-2026

स्लोवाकिया यात्रा पर पहुंच पीएम मोदी को दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको भी उनके साथ मौजूद रहे।

11:50 AM, 15-Jun-2026

पारंपरिक ब्रेड और नमक से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्वागत समारोह में शामिल स्लोवाक परंपरा ‘ब्रेड और सॉल्ट’ (रोटी और नमक) का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अतिथि सत्कार की भावना को दर्शाती है।

स्लोवाक लोक संस्कृति से हुए रूबरू
अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के मायावा क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकार समूह कोपानिसियारिक की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी। उन्होंने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि लोक परंपराएं किसी देश की संस्कृति और इतिहास को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं।

11:47 AM, 15-Jun-2026

ब्रातिस्लावा में मिले स्वागत से अभिभूत हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में मिले भव्य स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां मिला स्नेह, अपनत्व और गर्मजोशी वास्तव में विशेष और भावुक कर देने वाला अनुभव था। सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘कल शाम ब्रातिस्लावा में मिला स्वागत वास्तव में विशेष था। भारतीय समुदाय के स्नेह और आत्मीयता के लिए मैं उनका आभारी हूं। ऐसे भावनात्मक संबंध हमारे लोगों को जोड़ते हैं और भारत-स्लोवाकिया मित्रता को और मजबूत बनाते हैं।’

02:25 AM, 15-Jun-2026

ब्रातिस्लावा: पारंपरिक स्वागत और सांस्कृतिक झलक से प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन

पीएम मोदी ने ब्रातिस्लावा आगमन के दौरान स्लोवाकिया के म्यावा क्षेत्र के प्रसिद्ध बाल लोक-नृत्य समूह ‘कोपानिसियारिक’ द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया। यह प्रस्तुति वहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।

स्लोवाक संस्कृति में रोटी और नमक का स्वागत अतिथि-सत्कार, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। इसमें रोटी समृद्धि और जीवन-निर्वाह का संकेत देती है, जबकि नमक मित्रता, मूल्य और सुरक्षा का प्रतीक होता है। यह परंपरा स्लाविक संस्कृति में गहराई से जुड़ी हुई है और अतिथियों के प्रति सम्मान तथा अपनत्व व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
02:05 AM, 15-Jun-2026

संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत

ब्रातिस्लावा स्थित अपने होटल पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक आध्यात्मिक प्रस्तुति भी देखी, जिसे स्लोवाकिया के संगीत समूह महादेवा कीर्तन प्रोजेक्ट ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्लोवाकिया के प्रसिद्ध सांस्कृतिक समूह ल्यूक्निका एन्सेम्बल ने वंदे मातरम की मनमोहक प्रस्तुति भी दी।

01:57 AM, 15-Jun-2026

PM Modi Slovakia Visit: ब्रातिस्लावा में पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, बोले- यहां मिला यादगार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को स्लोवाकिया पहुंच गए। यहां वे राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करेंगे और व्यापार जगत के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद इस देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और गहरा करने और सहयोग के नए अवसर तलाशने का अवसर प्रदान करती है। मैं राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ होने वाली उत्पादक बैठकों के लिए उत्सुक हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले फ्रांस की यात्रा पर थे, जहां उन्होंने नीस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। फ्रांस दौरे के बाद अब वे स्लोवाकिया पहुंचे हैं, जहां उनकी दो दिवसीय यात्रा निर्धारित है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰