जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन शहर …………………

जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे चुके हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुनिया के नेताओं से बातचीत करने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का बेसब्री से इंतजार है. उन्होंने कहा कि भारत समृद्ध दुनिया के लिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 जून 2026, 11:43 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन शहर …………………
Photo: UB India News Archive

जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे चुके हैं. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दुनिया के नेताओं से बातचीत करने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का बेसब्री से इंतजार है. उन्होंने कहा कि भारत समृद्ध दुनिया के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएम यहां कनाडा, यूके और यूएई के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. पीएम मोदी से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस पहुंचे जहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट ने उनका स्वागत किया.

क्या उठेगा भारतीयों के हत्या का मुद्दा?

एक बड़ा सवाल ये भी है कि क्या पीएम मोदी जी-7 के मंच पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी हमले में मारे गये तीन भारतीय नाविकों को लेकर सवाल करेंगे. तीन भारतीयों की मौत के लिए माफी मांगने के बजाय उल्टा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से तैनात अमेरिकी सेना के आदेशों का सभी कमर्शियल जहाजों को तुरंत पालन करना चाहिए. इसे लेकर भारत में गुस्सा है तो वहीं अमेरिका के रवैये पर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं.

ट्रंप-पीएम मोदी की होगी मुलाकात: व्हाइट हाउस 

व्हाइट हाउस ने शनिवार (13 जून 2026) को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते फ्रांस में होने वाले जी7 समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के दूसरे नेताओं से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत में हुए विकास की समीक्षा करने की उम्मीद है. अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप 17 जून को पीएम मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसके बाद वे जी7 नेताओं, सहयोगी भागीदारों और तकनीकी अधिकारियों के साथ एक वर्किंग लंच में शामिल होंगे.

ट्रंप से क्यों नाराज हैं यूरोपीय देश

मिडिल ईस्ट में हाल के समय से जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने सहयोगी देशों को लेकर जिस तरह से टिप्पणी की है, उसे लेकर यूरोपीय देश के नेताओं में काफी नाराजगी है. ऐसे में जी7 में ट्रंप की मौजूदगी पर सबकी निगाहें टिकी है. इस साल इस वर्ष फरवरी से जारी भारी तनाव के बीच, आखिरकार अमेरिका और ईरान ने एक शांति समझौते पर सहमति जताई है. पिछले कुछ महीनों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा जी-7 के कई सहयोगी देशों के प्रति अपनाए गए कड़े और तल्ख रुख के कारण पुराने मतभेद एक बार फिर उभर आए हैं.

हाल के दिनों में उनके बयानों ने उन वैश्विक नेताओं के साथ भी वैचारिक टकराव की स्थिति पैदा कर दी है, जिनके साथ उनके संबंध पहले काफी बेहतर और सम्मानजनक हुआ करते थे. दरअसल, ट्रंप की इस नाराजगी की वजह ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल संघर्ष में अमेरिका के सहयोगियों की शामिल ना होने की इच्छा है. हालांकि, असल में, जी7 के साथ राष्ट्रपति के संबंध सालों से खराब रहे हैं. इसकी शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति के पहले कार्यकाल के दौरान तनाव भरे समिट से शुरू हुई थी.

ट्रंप-मैक्रों के बीच का समीकरण बदला

ट्रंप इस साल के समिट के होस्ट, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सबसे लंबे समय से जानते हैं. हालांकि, हाल के समय में मैक्रों को लेकर ट्रंप की टिप्पणी ने दोनों नेताओं के बीच के समीकरण को बदला है. हाल के समय में ट्रंप कभी मैक्रों पर टिप्पणी करते नजर आए तो कभी व्यक्तिगत तौर पर मैक्रों की शादी को लेकर टिप्पणी की. ऐसे हालात में मैक्रों हाल के समय में अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ ज्यादा नाराज दिखे. ऐसे में जी7 में ट्रंप के साथ भी देशों के रुख पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने एवियन पहुंचे प्रधानमंत्री, तस्वीर के जरिए दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस के एवियन शहर पहुंच चुके हैं। वहां पहुंचते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी और कहा कि वे दुनिया के बड़े नेताओं के साथ वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत पूरी दुनिया को अधिक सुरक्षित, समृद्ध और टिकाऊ बनाने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरे पर वे कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ खास बैठकें भी करेंगे।

पीएम मोदी जिनेवा पहुंचने पर क्या बोले?

प्रधानमंत्री मोदी ने जिनेवा पहुंचने के बाद एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘कुछ देर पहले जिनेवा पहुंचा, यहां से मैं G7 समिट के लिए एवियन जाऊंगा। एयरपोर्ट पर स्विस प्रेसिडेंट मिस्टर गाय पार्मेलिन से मुलाकात हुई। उनके साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰