इंटरनेट बैकएंड एल्गोरिदम, डाटा व एआई के जरिये एक नई सामाजिक-आर्थिक वर्गीय व्यवस्था पैदा कर रहा !

बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में इंटरनेट को सामाजिक समता और लोकतांत्रिक चेतना का सबसे बड़ा मुक्तिदाता माना गया था। कल्पना यह भी थी कि एक रेहड़ी-पटरी वाले और देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट अधिकारी की आवाज को डिजिटल मंचों पर बिना किसी दबाव के समान महत्व मिलेगा। पर, वर्तमान दौर में सच्चाई इस कल्पना के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 25 जून 2026, 05:16 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इंटरनेट बैकएंड एल्गोरिदम, डाटा व एआई के जरिये एक नई सामाजिक-आर्थिक वर्गीय व्यवस्था पैदा कर रहा !
Photo: UB India News Archive

बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में इंटरनेट को सामाजिक समता और लोकतांत्रिक चेतना का सबसे बड़ा मुक्तिदाता माना गया था। कल्पना यह भी थी कि एक रेहड़ी-पटरी वाले और देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट अधिकारी की आवाज को डिजिटल मंचों पर बिना किसी दबाव के समान महत्व मिलेगा। पर, वर्तमान दौर में सच्चाई इस कल्पना के विपरीत है।

भारत में इंटरनेट अब एक ऐसा ‘अदृश्य डिजिटल पिंजरा’ बन चुका है, जो बैकएंड एल्गोरिदम, डाटा व एआई के जरिये एक नई सामाजिक-आर्थिक वर्गीय व्यवस्था को जन्म दे रहा है। इसे हम ‘एल्गोरिद्मिक रंगभेद’ या ‘डिजिटल अछूतों का निर्माण’ कह सकते हैं, जहां उपयोगकर्ता को बिना बताए उसकी पहुंच, रोजगार और सामाजिक हैसियत को एक गुप्त कोड से नियंत्रित किया जा रहा है। सूचना साम्राज्यवाद के दौर में इंटरनेट एक ऐसा आभासी मायाजाल रचता है, जिसका सबसे हिंसक असर समाज के कमजोर व असुरक्षित तबके पर पड़ता है। इसकी पुष्टि वैश्विक मानवाधिकार संस्थाओं के दस्तावेज भी करते हैं।

एमनेस्टी इंटरनेशनल और वैश्विक मानवाधिकार संगठनों की हालिया ‘सुरक्षा और तकनीक’ रिपोर्टों के अनुसार, दुनियाभर की सरकारें और सीमा सुरक्षा बल अब प्रवासियों की पात्रता तथा आयु की जांच के लिए ‘एआई फेशियल रिकग्निशन’ तकनीकों को बड़े पैमाने पर लागू कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ये एल्गोरिदम अश्वेतों, महिलाओं और प्रवासियों के प्रति पूर्वाग्रही हैं। भारतीय संदर्भ में यह एल्गोरिद्मिक रंगभेद सामाजिक और भौगोलिक विभाजनों को और गहरा कर रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण और जीएसएमए मोबाइल जेंडर गैप रिपोर्ट के अनुसार, पुरुषों में इंटरनेट उपयोग दर लगभग 57 फीसदी है, जबकि महिलाओं में महज 33 प्रतिशत। डिजिटल कौशल में भी पुरुषों की भागीदारी 22.78 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं की केवल 13.91 फीसदी। यह अंतर दर्शाता है कि डिजिटल पहुंच में लैंगिक असमानता भारत की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनी हुई है।

वहीं, वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2025 व 2026 के अनुसार, एआई द्वारा संचालित भ्रामक सामग्री और डीपफेक आज वैश्विक लोकतंत्रों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। रिसेंबल डॉट एआई की रिपोर्ट (2025) के अनुसार, 2019 की तुलना में 2025 में डीपफेक वीडियो की संख्या में करीब 571 गुना, जबकि 2025 की तीसरी तिमाही तक हर तिमाही में 2023 की तुलना में डीपफेक घटनाओं में 1,500 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अगर कोई उपयोगकर्ता इन घटनाओं को लेकर अपनी असहमति दर्ज कराता है, तो उसके ‘शैडो-बैनिंग’ किए जाने का खतरा बना रहता है। दरअसल, वर्चुअल मंचों पर वैचारिक विरोध को दबाने के लिए ‘शैडो-बैनिंग’ जैसी अदृश्य सेंसरशिप का सहारा लिया जाता है। इसमें उपयोगकर्ता के अकाउंट को ब्लॉक नहीं किया जाता, बल्कि उसकी पहुंच को शून्य कर दिया जाता है। उसे लगता है कि वह चर्चा का हिस्सा है, पर उसकी आवाज को एक तकनीकी पिंजरे में कैद कर दिया जाता है, जहां कोई उसे सुन ही नहीं पाता। यह ‘सूचना साम्राज्यवाद’ का सबसे सूक्ष्म व हिंसक रूप है। अभिव्यक्ति को कुचलने वाली इस अदृश्य सेंसरशिप और सिलिकॉन वैली के कारण बढ़ते ध्रुवीकरण और व्यावसायिक स्वार्थों को लेकर वैश्विक संस्थाएं भी चिंतित हैं। इसीलिए, यूनेस्को लगातार ‘एथिक्स ऑफ एआई’ पर वैश्विक नियम जारी कर रहा है। पर, जब तक एआई और एल्गोरिदम के विकास में नैतिक मानदंडों और सामाजिक सुरक्षा को शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक यह तकनीक शक्तिशाली देशों और वैश्विक कंपनियों के हितों को साधने वाली ‘डिजिटल रंगभेद’ ही बनी रहेगी।

इस वैश्विक विमर्श के आलोक में, भारत को स्वीकार करना होगा कि कोई भी एल्गोरिदम या तकनीक कभी ‘न्यूट्रल’ या निष्पक्ष नहीं होती। यदि इंटरनेट को इस ‘अदृश्य डिजिटल पिंजरे’ और वैचारिक रंगभेद से मुक्त कराना है, तो भारत के ‘डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट’ जैसे विनियामक कानून नाकाफी होंगे। इसके लिए हमें तकनीकी कंपनियों के बैकएंड कोड्स की सार्वजनिक ऑडिटिंग, स्वदेशी डाटा संप्रभुता और एआई प्रणालियों में सामाजिक न्याय के अंतर्निहित सिद्धांतों को अनिवार्य रूप से लागू करना होगा। समय आ गया है कि हम तकनीक के इस उपभोगवादी और दमनकारी तंत्र के सामने मूक दर्शक या केवल ‘उपभोक्ता’ बनने के बजाय, एक सचेत, प्रश्नकर्ता और प्रतिरोधी ‘डिजिटल नागरिक’ की भूमिका का निर्वाह करें।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………
खास खबर

इस बड़े तूफान के लिए इंसान तैयार नहीं………………

AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आईटी से लेकर एजुकेशन सेक्टर तक में AI यूज किया जा रहा है. AI की वजह से काफी नौकरियां भी जा रही हैं. लेकिन, अब Microsoft के संस्थापक Bill Gates ने इसको लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि इंसान आने वाले वर्षों में AI जो बदलाव ला सकता है, […]

UB India News27 अग॰
एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..
टेक्नोलॉजी

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त या बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करा रहा है। दुनिया इन मॉडलों को खूब अपना भी रही है। नतीजतन, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में चीनी एआई मॉडल तेजी से लोकप्रिय हो […]

UB India News31 जुल॰
बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं
अपराध

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook, X , Instagram और YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने (टेकडाउन) की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज होगी. इसके लिए […]

UB India News31 जुल॰
क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !
टेक्नोलॉजी

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक का प्रयोग किया. इस तकनीक के बूते ही दिल्ली पुलिस ये ट्रेस नहीं कर पाई कि आखिर प्रदर्शनकारियों के बीच क्या बात हो रही है? न ही पुलिस को ये अंदाजा था कि कितनी संख्या […]

UB India News23 जुल॰
वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी
टेक्नोलॉजी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को तीन दिन और बढ़ा दिया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को बताया कि अब कंपनी को 9 जुलाई तक अपना जवाब सौंपना होगा। इससे पहले सरकार ने इस मामले में वॉट्सएप से 6 जुलाई […]

UB India News6 जुल॰
बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………
खास खबर

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के मोबाइल स्क्रालिंग, चैटिंग, रील्स देखने के साथ-साथ रील्स बनाने में मां-बाप की सक्रिय सहभागिता चिंता का विषय बन रही है। इसके कारण 80 प्रतिशत से भी अधिक बच्चों के चित्र अथवा उनके वीडियो इंटरनेट पर […]

UB India News5 जुल॰
एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………
टेक्नोलॉजी

एआई का भविष्य व्यवस्था, बाजार और तकनीक की ‘ट्रिनिटी’ पर निर्भर करेगी ?……………

पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर के प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आ रही रिपोर्टों, स्टोरियों और स्तंभों में एक अलग दुनिया दिख रही है। अमेरिका के कई हिस्सों के लोग तकनीक, बाजार और राज्य की व्यवस्था से परे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन बाजार के खिलाड़ी इस प्रतिरोध को ‘हिलबिली अपराइजिंग’ […]

UB India News3 जुल॰
व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………
खास खबर

व्हाट्सएप के नये फीचर पर सरकार क्यों हुई सख्त, रोलआउट रोकने का क्यों दिया निर्देश !……………

भारत सरकार ने व्हाट्सएप के उस नए “यूज़रनेम (Username)” फीचर पर सख्त रुख अपनाया है, जिसके लागू होने के बाद उपयोगकर्ता बिना अपना मोबाइल नंबर बताए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। सरकार ने इस फीचर के भारत में रोलआउट पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं और Meta (व्हाट्सएप की मूल कंपनी) से तीन […]

UB India News2 जुल॰
तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए
खास खबर

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों में एक बड़ा अंतर देखा है। एक पक्ष को आगे ‘नौकरियों का खात्मा’ और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी नजर आती है; वहीं दूसरा पक्ष इसे एक बड़ी छलांग के तौर पर देखता है। क्या एआई […]

UB India News27 जून