क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश बना रहा है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन को यह अलर्ट भेजा था। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 10 जुलाई 2026, 03:38 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश बना रहा है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन को यह अलर्ट भेजा था। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और इससे पहले वे इस कथित साजिश को ट्रैक भी नहीं कर रहे थे। व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट पर सीधे टिप्पणी नहीं की।इससे पहले ट्रम्प ने नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था, “वे मुझे खत्म करना चाहते हैं। मैं उनकी हर लिस्ट में सबसे ऊपर हूं।” उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें लगातार सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इजराइल का यह इनपुट ट्रम्प के ईरान को लेकर फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश का हिस्सा भी हो सकता है।

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक और बड़ा दावा सामने आया है. खबर है कि इजरायल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश रच रहा है. अमेरिका के कुछ अधिकारियों को डर है कि इसी बात को सुनकर ट्रंप ने ईरान के खिलाफ फिर से जंग शुरू कर दी. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन घुमाया है और खाड़ी क्षेत्र में चल रही अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी. साथ ही तुर्की को F-35 फाइटर जेट बेचने की खबर से परेशान नेतन्याहू को भरोसा दिलाने की भी कोशिश की

ईरान ट्रंप की हत्या की नई साजिश रच रहा है- इजरायल का दावा

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार को कुछ गुप्त सूत्रों के हवाले से खबर छापी कि इजरायल ने अमेरिका को एक नई खुफिया जानकारी दी है. इजरायल का दावा है कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश बना रहा है. अगर यह दावा सही साबित होता है, तो इससे अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लड़ाई और ज्यादा गंभीर हो सकती है. बता दें कि ईरान कई सालों से खुलकर कहता रहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप से बदला लेगा. इसकी वजह यह है कि ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के बड़े जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी गई थी. अब तो जंग में ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को भी मौत के घाट उतार दिया है. अली खामेनेई को शुक्रवार, 10 जुलाई को सुपुर्द-ए-खाक  किया गया.

इससे पहले बुधवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में पत्रकारों से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही थी. उन्होंने कहा था, “वे अमेरिका के नेता यानी मुझे मारना चाहते हैं. मैं उनकी हर लिस्ट में हूं. मैंने आज सुबह देखा कि मेरा नाम उनकी हर लिस्ट में है. अभी तक मैं थोड़ा किस्मत वाला रहा हूं, लेकिन यह किस्मत कब तक साथ देगी, यह नहीं पता.”

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?

एक सूत्र का हवाला देते हुए CNN ने बताया है कि अमेरिका को हत्या की साजिश के बारे में चेतावनी इस हफ्ते मिली. हालांकि, एक दूसरे सूत्र ने बताया कि अमेरिकी इंटेलिजेंस को हाल के हफ्तों में इस योजना की भनक लग गई थी, लेकिन इजरायल की चेतावनी नई थी और एक खास साजिश से जुड़ी थी. कुछ अमेरिकी अधिकारियों को चिंता है कि इजरायली इंटेलिजेंस की यह जानकारी ट्रंप के फैसले को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है, क्योंकि वह अभी सोच ही रहे थे कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई तेज की जाए या सीजफायर प्लान को जारी रखा जाए.

इजरायली चेतावनी के बारे में अभी कोई साफ जानकारी नहीं है, लेकिन CNN ने बताया कि अमेरिका ने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है और न ही इजरायली चेतावनी से पहले वह इस पर नजर रख रहा था.

ट्रंप और नेतन्याहू से की बात

इजरायल के पीएम ऑफिस ने बताया कि गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी. यह बातचीत ऐसे समय हुई, जब ईरान ने अमेरिका पर नए हवाई हमले करने का आरोप लगाया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है और इसी दौरान ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की कार्रवाई की जानकारी दी.

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी ने भी पुष्टि की कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर बात हुई, लेकिन उसने बातचीत की बाकी जानकारी नहीं दी. इस बातचीत के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के सामने तुर्की को लेकर भी अपनी चिंता जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान और उनके सहयोगी ऐसे बयान दे रहे हैं जो इजरायल के अस्तित्व के खिलाफ हैं. मंगलवार को एर्दोगान ने इजरायल के उस दावे को गलत जानकारी बताया, जिसमें कहा गया था कि अगर अमेरिका तुर्की को F-35 फाइटर जेट और उनके पुर्जे बेचेगा, तो इससे क्षेत्र में ताकत का संतुलन बिगड़ जाएगा.

सोमवार को बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका से अपील की थी कि वह अपने नाटो सहयोगी तुर्की को F-35 जेट न बेचे.

क्या ईरान के खिलाफ तीसरी जंग की तैयारी?

अमेरिका और इजरायल ने दो साल में दो बार ईरान पर हमला किया है- जून 2025 में और इस साल फरवरी के आखिरी में… एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अब गुरुवार को एक सैन्य कार्यक्रम में इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इजरायल ईरान पर तीसरी बार भी हमला करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि इस बार हमला पहले से भी ज्यादा ताकत के साथ किया जाएगा. वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “हम हर तरह की स्थिति के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं.”

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. अमेरिका ने बुशहर परमाणु ठिकाने के पास हमला किया: ईरान के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने बुशहर परमाणु ठिकाने को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया। हालांकि फैसिलिटी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
  2. ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, ईरान ने अमेरिका के हमलो के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। हालांकि, इन देशों ने कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है।
  3. अमेरिका ने ईरान में चीन-रूस से जुड़े पुल पर हमला किया: ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में चीन और रूस से जुड़े एक रणनीतिक रेलवे पुल पर क्रूज मिसाइल से हमला किया। ईरान ने इसे युद्ध अपराध बताया।
  4. होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप: रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव दोबारा बढ़ने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही गुरुवार को ठप रही। इससे वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी और कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1% की बढ़ोतरी हुई।
  5. ईरान ने एक रात में 1 करोड़ बैरल कच्चा तेल भेजा: अल जजीरा के मुताबिक, ईरान ने एक ही रात में कम से कम 1 करोड़ बैरल कच्चा तेल और फ्यूल ऑयल निर्यात के लिए भेज दिया। अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लागू होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰