भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीत शनिवार हुई बेहद अहम बैठक हुई. इस मुलाकात के बाद दोनों देशों ने अपने रिश्तों को सामरिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया और इसके लिए ‘भारत-न्यूजीलैंड सामरिक साझेदारी: रोडमैप 2030’ को मंजूरी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 जुलाई 2026, 07:09 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….
Photo: UB India News Archive
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीत शनिवार हुई बेहद अहम बैठक हुई. इस मुलाकात के बाद दोनों देशों ने अपने रिश्तों को सामरिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया और इसके लिए ‘भारत-न्यूजीलैंड सामरिक साझेदारी: रोडमैप 2030’ को मंजूरी दी. इसके साथ ही रक्षा, व्यापार, खेल, पशुपालन, आपदा प्रबंधन, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग समेत कुल 18 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.
इससे पहले ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका औपचारिक स्वागत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. स्वागत समारोह के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, आर्थिक साझेदारी और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई.
करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है. ऐसे में इस दौरे को दोनों देशों के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. इस बैठक में दोनों नेताओं ने पिछले दो वर्षों के दौरान आपसी संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और भविष्य के सहयोग की नई रूपरेखा पर भी विचार किया.

‘हिन्द-प्रशांत व्यवस्था की मज़बूती…’ भारत के दूत ने बताया पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे का मकसद

न्यूज़ीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी-ईस्ट रुदेंद्र टंडन ने कहा, ‘इस दौरे का मकसद नियमों पर आधारित इंडो-पैसिफ़िक व्यवस्था को मज़बूत करना है. हम न्यूज़ीलैंड को दुनिया के इस हिस्से में एक अहम पार्टनर के तौर पर इसलिए देखते हैं, क्योंकि इंडो-पैसिफ़िक में नियमों पर आधारित व्यवस्था को मज़बूत करने की हमारी कोशिशें एक जैसी हैं और हिंद महासागर से जुड़े देश के तौर पर भारत के लिए यह बहुत ज़रूरी है.’

2030 तक कारोबार दोगुना करेंगे भारत और न्यूजीलैंड, आतंकवाद से मिलकर करेंगे मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड ने शनिवार को आतंकवाद से लड़ने, साइबर-सिक्योरिटी बढ़ाने और दूसरी उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहयोग को गहरा करने के अपने साझा इरादे को फिर से दोहराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके न्यूजीलैंड के समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन ग्लोबल शांति, सुरक्षा और लचीलेपन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय और बहुपक्षीय फोरम के जरिए ज्यादा जुड़ाव बनाने पर सहमत हुए.

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी भारत-न्यूजीलैंड के संयुक्त बयान में कहा गया, ‘दोनों प्रधानमंत्रियों ने आतंकवाद का मुकाबला करने, साइबर सुरक्षा और इससे जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संबंधित क्षेत्रीय व बहुपक्षीय मंचों पर संवाद और सहयोग सहित आपसी जुड़ाव को और मजबूत करने के अवसरों पर काम करने पर सहमति व्यक्त की.’

M Modi New Zealand Visit Live Updates:

15 सालों में भारत में 20 अरब डॉलर निवेश करेगा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की तरफ से अगले 15 सालों में भारत में 20 बिलियन डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता की गई है. यह सिर्फ निवेश का नहीं है, बल्कि भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनने की भी प्रतिबद्धता है. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था है. हमारा बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग, बड़े पैमाने पर डिजिटल तकनीक को अपनाना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भारत को विकास की एक अनोखी कहानी बनाते हैं. भारत में हमने ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ को अपने शासन का आधार बनाया है.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत में नीतिगत स्थिरता, राजनीतिक स्थिरता और विकास की निरंतरता है. इसलिए विश्व को हमारा संदेश है कि भारत सिर्फ एक बाजार नहीं है. भारत वैश्विक विकास के लिए एक लॉन्च पैड है.’

‘भारत सिर्फ बाजार नहीं, ग्लोबल ग्रोथ के लिए लॉन्च पैड है…’ न्यूजीलैंड के निवेशकों को पीएम मोदी ने दिया निवेश का न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मिलकर खेल और बिजनेस से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ‘भारत सिर्फ एक बाजार नहीं है. भारत ग्लोबल ग्रोथ के लिए एक लॉन्च पैड है.’

प्रमुख व्यापार और खेल जगत की हस्तियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ऑकलैंड में आप सबके बीच आकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है. मैं प्रधानमंत्री लक्सन का भारत के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए विशेष आभार प्रकट करता हूं. आप सभी की उपस्थिति न्यूजीलैंड की इनोवेशन, एंटरप्राइज और फ्यूचर ओरिएंटेड सोच का प्रतीक है. भारत की ओर से मैं 140 करोड़ लोगों की आकांक्षा और महत्वाकांक्षा का संदेश लेकर आया हूं.’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और न्यूजीलैंड के संबंध एक टर्निंग प्वाइंट पर हैं. आज हम अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के सूत्र में बांध रहे हैं. यह सिर्फ एक राजनयिक मील का पत्थर नहीं है. यह हमारे साझा भविष्य का नया संकल्प है. इस वर्ष दोनों देशों के बीच 9 महीनों के रिकॉर्ड समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है. यह आप सभी के लिए बाज़ार तक पहुँच, निवेश, सेवाएं, तकनीक और प्रतिभा गतिशीलता के नए अवसर लेकर आएगा.’

‘भारत की विकास यात्रा में सहभगी बनने का कमिटमेंट…’ न्यूजीलैंड से डील पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और न्यूजीलैंड के संबंध एक मोड़ पर हैं. आज हम अपने संबंधों रणनीतिक साझेदारी के सूत्र में बांध रहे हैं. ये केवल एक राजनयिक मील का पत्थर नहीं है, ये हमारे साझा भविष्य का एक नया संकल्प है. इस वर्ष दोनों देशों के 9 महीनों के रिकॉर्ड समय में मुक्त व्यापार समझौते हुआ है. ये आप सभी के लिए बाज़ार तक पहुंच, निवेश, सेवाएं, तकनीक और टैलेंट मोबिलिटी के नए अवसर लेकर आएगा. मुझे विश्वास है कि नए जोश और उत्साह के साथ काम करते हुए हम 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना बढ़ाएंगे. न्यूजीलैंड द्वारा अगले 15 वर्षों में भारत में 20 बिलियन डॉलर का निवेश कमिटमेंट किया गया है. ये केवल निवेश का नहीं, बल्कि भारत की विकास यात्रा में सहभगी बनने का भी कमिटमेंट है.’

‘संबंधों में ऐतिहासिक पड़ाव…’ न्यूजीलैंड के साथ डील पर बोले पीएम मोदी

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ वार्ता के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘यह हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जो हमारे संबंधों की नई ऊर्जा और हमारी मित्रता के नए संकल्प को दोहराने वाला है.’ लक्सन की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले समय आप होली के समय भारत आए थे. आपकी यात्रा ने हमारे संबंधों में भी नए रंग भर दिए थे, क्योंकि होली के रंग की अपनी एक अहमियत होती है और इसका हमें अनुभव हुआ.’ उन्होंने कहा, जब आप भारत आए थे और एफटीए की शुरुआत हुई. न्यूजीलैंड ने एक साथ होकर एफटीए को जमीन पर उतारा, जो शायद दुनिया में पहली बार इतने कम समय में सफल हुआ. इसके लिए मैं आपके नेतृत्व, आपकी सरकार और आपकी टीम को हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की शिखर वार्ता के बाद भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों ने नया ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया. दोनों देशों ने अपने रिश्तों को औपचारिक रूप से ‘सामरिक साझेदारी (Strategic Partnership)’ में बदलने का फैसला किया और इसके लिए ‘भारत-न्यूजीलैंड सामरिक साझेदारी: रोडमैप 2030’ को मंजूरी दी. इसके साथ ही रक्षा, व्यापार, खेल, पशुपालन, आपदा प्रबंधन, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग समेत कुल 18 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.

दिल छू लेने वाली झलक’ न्यूजीलैंड में मिले स्वागत पर बोले पीएम मोदी

न्यूजीलैंड में मिले गर्मजोशी भरे स्वागत पर पीएम मोदी ने कहा, ‘ऑकलैंड में गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. पारंपरिक माओरी ‘पोव्हीरी’ (pōwhiri) न्यूज़ीलैंड की समृद्ध विरासत और परंपराओं की एक दिल को छू लेने वाली झलक थी.’

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के न्योते पर न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर इस दौरे पर पहुंचे हैं. अप्रैल 2026 में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर होने के बाद यह पहला उच्चस्तरीय दौरा है. माना जा रहा है कि इससे व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई गति मिलेगी. इससे पहले मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन ने भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰