ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में वाणिज्यिक हमलों पर ईरान द्वारा हमले किए जाने से नाराज होकर अमेरिका ने हमले किए थे और अब अमेरिका ने ईरान को चेतावनी जारी कर दी है कि अगर होर्मुज पर अब जहाजों पर हमले […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 जुलाई 2026, 03:21 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….
Photo: UB India News Archive

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में वाणिज्यिक हमलों पर ईरान द्वारा हमले किए जाने से नाराज होकर अमेरिका ने हमले किए थे और अब अमेरिका ने ईरान को चेतावनी जारी कर दी है कि अगर होर्मुज पर अब जहाजों पर हमले हुए तो अच्छा नहीं होगा।

अमेरिका ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ईरान वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज को खोले और जहाजों पर हमले बंद करे। अमेरिका ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। यह चेतावनी ऐसे समय दी गई है, जब अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वॉशिंगटन चाहता है कि ईरान एक सार्वजनिक बयान जारी करे कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी जहाजों के लिए खुला है और अब जहाजों पर हमले नहीं होंगे। साथ ही जहाजों पर कोई शुल्क भी नहीं लगाया जाएगा। अमेरिका ने साफ कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो ये ईरान के लिए अच्छा नहीं होगा।  ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर अंतरिम युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ईरान ने अब तक अपना वादा निभाया है, जबकि अमेरिका ने समझौते का उल्लंघन किया। अराघची ने कहा कि ये अमेरिका द्वारा किए जाने वाले उल्लंघनों और गलतियों की पुनरावृत्ति है।

ईरान के साथ शुरुआती समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले, राष्ट्रपति ट्रंप और उनके सहयोगियों ने अपनी रणनीति बताई थी। वह यह थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा, और अमेरिका तेल के निर्यात पर लगी रोक हटा देगा, ताकि ईरान अरबों डॉलर का तेल बेच सके। ट्रंप का मानना था कि वर्षों की पाबंदियों के बाद, ईरान को तेजी से भारी कमाई और पश्चिमी देशों के बैंकों में डॉलर तक आसानी से पहुंच मिलने लगेगी। पर, शायद ऐसा नहीं है।

समझौते के एक महीने से भी कम समय में, होर्मुज से गुजर रहे तीन जहाजों पर ईरान की तरफ से हमले हुए। इसके बाद ट्रंप ने उस छूट को रद्द कर दिया, जिसके तहत ईरान तेल बेच सकता था। अमेरिका ने दो रातों में ईरान के 170 से अधिक सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। और, अब स्थायी समझौते पर बातचीत का कोई कार्यक्रम नहीं है, जिस पर दोनों पक्षों ने 60 दिनों में बातचीत पर सहमति जताई थी। बमबारी और शुरुआती समझौते के नाकाम होने के बाद, अगर ट्रंप और उनके सहयोगियों के पास अब कोई ‘प्लान सी’ है, तो उन्होंने इसके बारे में कुछ नहीं बताया है। इसके बजाय, ऐसा लगता है कि वे तेल पर पाबंदियों और बमबारी की कार्रवाई की ओर लौट रहे हैं, जिन्हें ट्रंप विनाशकारी बताते हैं, और जिनसे अब तक सिर्फ मौजूदा उलझन ही पैदा हुई है।

बुधवार को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, ‘बात बिल्कुल साफ है। अगर वे जहाजों पर गोलीबारी करते हैं, तो हम उन्हें बुरी तरह से तबाह कर देंगे।’ दूसरे शब्दों में कहें, तो लालच की नीति छोड़ दी गई है और सख्ती का तरीका फिर से अपनाया जा रहा है। लेकिन, ट्रंप प्रशासन ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसे क्यों लगता है कि आर्थिक युद्ध और बमबारी का यह मिला-जुला तरीका इस बार अलग नतीजा देगा। अनुभवी राजनयिक रिचर्ड एन हास ने कहा, ‘अमेरिका एक तरह से रणनीतिक गतिरोध में फंस गया है। दुविधा यह है कि वह जितना ज्यादा हमला करता है, ईरान भी खाड़ी क्षेत्र के तेल और ऊर्जा से जुड़े ढांचे पर उतने ही हमले करने लगता है। वहीं, अमेरिका अभी तक यह नहीं समझ पाया है कि इन ठिकानों की सुरक्षा कैसे की जाए।’

ऐसा लगता है कि ईरान को तेल बेचने से फायदा उठाने देने का फैसला ट्रंप के लिए पूरी तरह से उल्टा पड़ गया। अपने पहले कार्यकाल में, और कुछ समय पहले तक, वह सख्त रवैया अपनाने में ज्यादा दिलचस्पी रखते थे। लेकिन, लगता है कि ट्रंप भी ईरान में मौजूद गहरे मतभेदों के बीच फंसे हुए हैं। ये मतभेद इस हफ्ते ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान भी साफ तौर पर दिखाई दिए। मुख्य वार्ताकारों में से एक विदेश मंत्री अब्बास अराघची पर भी अंतिम संस्कार के जुलूस के दौरान पत्थर फेंका गया और उन पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया गया। हमलावरों ने उन्हें बुरा-भला कहा और उनकी मौत की मांग की। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को भी गुस्साई भीड़ से बचाने के लिए सुरक्षा टीम को आगे आना पड़ा। लेकिन, जब ट्रंप ईरान के बारे में सबके सामने बात करते हैं, तो वह समाज में फैली फूट के बारे में बहुत कम बात करते हैं।

नाटो शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद, ट्रंप और उनके सहयोगियों ने अपने अगले कदमों के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत कम कहा। नाम न बताने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि प्रशासन अब भी शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है, और उन्हें उम्मीद है कि ‘तकनीकी बातचीत’ जारी रहेगी। लेकिन, इसमें भी विरोधाभास है, क्योंकि तेहरान और वाशिंगटन के बीच मतभेद ‘तकनीकी’ नहीं हैं, बल्कि वे राजनीतिक हैं, और निचले स्तर के वार्ताकारों के पास उन्हें हल करने का अधिकार नहीं होगा।

एक उदाहरण परमाणु कार्यक्रम के भविष्य से जुड़ा है। जून में हुए संघर्ष विराम समझौते में सभी अहम मुद्दों पर स्थिति साफ नहीं है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या ईरान अपने परमाणु ईंधन के भंडार पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। बराक ओबामा के कार्यकाल में 2015 के एक समझौते के तहत, ईरान ने अपने तब के भंडार का 97 प्रतिशत हिस्सा सौंप दिया था। ट्रंप इस बात को लेकर बहुत संवेदनशील हैं कि उन्हें ओबामा से कम हासिल हो सकता है। लेकिन, पहला राजनीतिक संघर्ष इस सवाल पर हो सकता है कि जलडमरूमध्य पर किसका नियंत्रण होगा। इस मामले में प्रशासन को उस समझौता ज्ञापन में अस्पष्ट भाषा वाले पैराग्राफ की कीमत चुकानी पड़ रही है, जिस पर ट्रंप ने वर्साय में हस्ताक्षर किए थे। यह इसका बेहतरीन उदाहरण है कि जब दस्तावेज में मतभेदों को स्पष्ट करने के बजाय उन्हें अस्पष्ट छोड़ दिया जाता है और बाद में उनकी अलग-अलग तरह से व्याख्या की जाती है, तो क्या होता है।

समझौते के पैराग्राफ पांच में लिखा है-‘इस एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद, ईरान अपनी पूरी कोशिश करके वाणिज्यिक जहाजों के लिए फारस की खाड़ी से ओमान सागर तक और ओमान सागर से फारस की खाड़ी तक सुरक्षित आवाजाही का इंतजाम करेगा, जिसके लिए सिर्फ 60 दिनों तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।’ ट्रंप और उनके सहयोगियों को लगा कि यही जहाजों की आवाजाही शुरू करने का मुख्य तरीका है और इससे ईरानियों पर जिम्मेदारी आ जाएगी। ईरानियों ने इसे तेल ले जाने वाले अहम रास्ते पर नियंत्रण करने के मौके के तौर पर देखा और जोर दिया कि जहाज उनके तट के सबसे करीब वाले रास्ते से गुजरें। आखिरकार, ईरान ने संकेत दिया है कि वह इस जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए शुल्क लेने की योजना बना रहा है। जब अमेरिकी नौसेना ने ओमान के पास एक अलग रास्ते से जहाजों को सुरक्षित ले जाना शुरू किया, तो ईरान ने कुछ जहाजों पर गोलीबारी की। अब, लॉयड्स ऑफ लंदन के अनुसार, इस जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बहुत कम हो गई है। इसी बात से ट्रंप परेशान हुए और उन्होंने घोषणा कर दी कि यह समझौता ‘खत्म’ हो गया है।

ट्रंप के सहयोगियों का कहना है कि वह समझौते का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह समझौता कामकाज के आधार पर है और ईरान के काम इस कसौटी पर खरे नहीं उतरे। इन सब बातों से ट्रंप फिर उसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां वह अप्रैल में थे, जब उन्हें पता चला था कि सैन्य ताकत से इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता। ईरान में कई लोग किसी भी कूटनीतिक समाधान को अगले इस्राइली-अमेरिकी हमले तक का समय काटने का माध्यम ही मानते हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰