ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई इलाकों पर फिर से हमले किए हैं. ईरानी मीडिया के मुताबिक किश द्वीप, जाम द्वीप, केश्म द्वीप, बुशेहर और बंदर अब्बास में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. हालांकि, इन हमलों में हुए नुकसान […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 14 जुलाई 2026, 05:41 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1
Photo: UB India News Archive
अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई इलाकों पर फिर से हमले किए हैं. ईरानी मीडिया के मुताबिक किश द्वीप, जाम द्वीप, केश्म द्वीप, बुशेहर और बंदर अब्बास में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. हालांकि, इन हमलों में हुए नुकसान और हताहतों की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. दूसरी ओर ईरान ने दावा किया है कि उसने कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इसके अलावा ईरान का कहना है कि उसने खाड़ी क्षेत्र में एक अमेरिकी दुश्मन के जहाज पर भी हमला किया है. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध घातक स्तर पर पहुंच गया है. यूएस ने मंगलवार (14 जुलाई) को दावा किया कि उसने ईरान के छह से ज्यादा ठिकानों पर अटैक किया है. अमेरिका की स्ट्राइक करीब 5 घंटे तक चली. ईरान ने भी करारा जवाब देते हुए यूएस के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. अहम बात यह भी है कि जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं. इसमें करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि 13 जुलाई की रात ईरान के खिलाफ पांच घंटे तक ऑपरेशन चला. इस दौरान अमेरिकी सेना ने बुशेहर, चाबहार, जास्क, कोनारक, अबू मूसा और बंदर अब्बास समेत कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए. अमेरिका का दावा है कि ये हमले इसलिए किए गए, जिससे ईरान का डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों को तबाह किया जा सके. उसने यह भी कहा कि इस समय मिडिल ईस्ट में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक तैनात हैं.

ईरान ने अमेरिका को दिया करारा जवाब

वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित अल-जुफैर बेस पर हथियार भंडार, सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर और अमेरिकी सैनिकों से जुड़ी एक बिल्डिंग को निशाना बनाया. IRGC ने अमेरिका के MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का भी दावा किया.

अमेरिका फिर शुरू करेगा नाकेबंदी

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान के बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी फिर से लागू करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगा. उनके मुताबिक इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों से 20 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा. हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है.

यूएई का आरोप, ईरान ने दो टैंकरों को बनाया निशाना

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आरोप लगाया है कि उसके दो तेल टैंकरों को ईरान की ओर से दागी गई क्रूज मिसाइलों ने निशाना बनाया. यूएई के मुताबिक इस हमले में एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं संभले, तो इसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा पर पड़ सकता है.

अमेरिका-ईरान युद्ध की 10 बड़ी बातें 

  • अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर पांच घंटे तक ऑपरेशन चलाया.
  • यूएस ने बुशेहर, चाबहार, जास्क, कोनारक, अबू मूसा और बंदर अब्बास को निशाना बनाया.
  • अमेरिका ने डिफेंस सिस्टम, मिसाइल, ड्रोन और नेवी को भी टारगेट किया.
  • मिडिल ईस्ट में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक हाई अलर्ट पर तैनात हैं.
  • IRGC ने बहरीन के अल-जुफैर बेस पर जवाबी हमले का दावा किया.
  • ईरान ने दो सुपर ऑयल टैंकरों पर हमला करने का भी दावा किया.
  • यूएई ने हॉर्मुज क्षेत्र में अपने दो तेल टैंकरों पर हमले का आरोप लगाया.
  • संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने अमेरिका पर समझौतों को कमजोर करने का आरोप लगाया.
  • युद्ध के बढ़ते खतरे से वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल आया.
  • अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से फ्यूल सप्लाई और समुद्री व्यापार के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा पर संकट गहरा गया.

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर सहमति बन गई थी, लेकिन ईरान ने हॉर्मुज में दो जहाजों पर अटैक कर दिया था. इसके बाद अमेरिका ने जवाब दिया और युद्ध की आग फिर से भड़क गई.

Iran-US War Live:

हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अबहा हवाई अड्डे पर किया हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के अबहा हवाई अड्डे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है. हूतियों का कहना है कि यह कार्रवाई सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले के जवाब में की गई है. वहीं, यमन सरकार ने कहा है कि सना हवाई अड्डे पर हमला उसकी सेना ने किया था. दूसरी ओर हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से बचने की चेतावनी दी है. हालांकि, दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

ईरान का दावा, अमेरिकी पांचवें नौसैनिक बेड़े पर किया हमला

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने बहरीन में मौजूद अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट (पांचवें नौसैनिक बेड़े) पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. आईआरजीसी के मुताबिक इस हमले में नौसैनिक अड्डे के ईंधन भंडार में आग लग गई. इसके अलावा पैट्रियट एयर डिफेंस रडार, बेड़े के एयर कंट्रोल रडार, सी-रैम (C-RAM) अर्ली वार्निंग रडार सिस्टम और मानवरहित सतही नौकाओं (USV) के कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सेंटर को भी नष्ट कर दिया गया. आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिका के खिलाफ उसकी जवाबी सैन्य कार्रवाई अभी जारी है.

ईरान के खिलाफ ताजा सैन्य हमले अब खत्म: अमेरिका

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चलाए गए ताजा सैन्य हमले अब समाप्त हो गए हैं. सेंटकॉम के मुताबिक हमलों का यह दौर 02:15 पर खत्म हुआ. हालांकि, अमेरिका ने अभी यह नहीं बताया है कि इस अभियान में किन-किन ठिकानों को निशाना बनाया गया या हमलों से कितना नुकसान हुआ.

यूएई ने ईरानी हमले को बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ईरान पर उसके दो तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला करने का आरोप लगाया है. यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ईरान ने दो क्रूज मिसाइलों से मोम्बासा और बहिया नाम के टैंकरों को निशाना बनाया, जिससे दोनों जहाजों में आग लग गई.  मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में मोम्बासा पर तैनात एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं. घायलों में चार भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। छह लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. यूएई ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और बेहद दुस्साहसिक बताया है. उसने कहा कि अपने नागरिकों और संपत्तियों की रक्षा करना उसका अधिकार है और वह उचित जवाबी कदम उठाएगा.

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चलाया 5 घंटे सैन्य का अभियान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि उसने ईरान के खिलाफ करीब पांच घंटे तक सैन्य अभियान चलाया. सेंटकॉम के मुताबिक अमेरिकी सेना ने बुशेहर, चाबहार, जास्क, कोनारक, अबू मूसा और बंदर अब्बास समेत कई स्थानों पर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. अमेरिका का दावा है कि इन हमलों में ईरान की तटीय रक्षा प्रणाली, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों तथा समुद्री सैन्य क्षमताओं पर सटीक हथियारों से हमला किया गया. सेंटकॉम के मुताबिक, इसका उद्देश्य ईरान की व्यापारिक जहाजों पर हमला करने की क्षमता को और कमजोर करना है.  सेंटकॉम ने यह भी बताया कि फिलहाल मध्य पूर्व में 50,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं.

IRGC का दावा, दोतेल सुपरटैंकरों पर किया हमला

ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम ने दावा किया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दो नियमों का उल्लंघन करने वाले तेल सुपरटैंकरों पर हमला किया है. एजेंसी के मुताबिक, यह जानकारी आईआरजीसी के एक बयान के हवाले से दी गई है. यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ घंटे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आरोप लगाया था कि ओमान के समुद्री क्षेत्र में हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास उसके दो तेल टैंकरों को ईरान ने निशाना बनाया. यूएई के मुताबिक इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई. हालांकि, दोनों पक्षों के इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत

ईरान और अमेरिका के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में खूनी  खेल चल रहा है. ताजा अपडेट यह है कि ईरान ने फिर से दो तेल टैंकरों पर हमला बोला है. इस हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है. जबकि आठ अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घायल क्रू मेंबर्स में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक बताए जा रहे हैं. इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच अमेरिका भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना दबाव बढ़ाने के लिए लगातार हमले कर रहा है. दो दिन पहले भी भारतीय नाविकों वाले एक जहाज पर हमला हुआ था. उसमें भी एक भारतीय नाविक तापता हो गए थे. जबकि 10 अन्य ने समंदर में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई थी.

अमेरिका ने ईरानी अड्डे पर छोड़े सी ड्रोन

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना ने पहली बार मानवरहित समुद्री ड्रोन (सी ड्रोन) का इस्तेमाल कर ईरान के एक जहाज रखरखाव केंद्र और एक पनडुब्बी को निशाना बनाया. सेंटकॉम के मुताबिक, इस हमले में तीन कॉर्सेयर अनमैन्ड सरफेस वेसल (USV) का उपयोग किया गया. इसे अमेरिकी सेना का समुद्री ड्रोन के जरिए पहला युद्धक अभियान बताया जा रहा है. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही दावा कर चुके हैं कि ईरान की नौसेना को लगभग पूरी तरह तबाह कर दिया गया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰