भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 14 जुलाई 2026, 09:00 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
Photo: UB India News Archive
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा दिखाएंगे, लेकिन जिस खिलाड़ी पर सबकी नजर रहेगी वह कोई और नहीं बल्कि यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह होंगे. दरअसल, बुमराह टीम इंडिया में 968 दिन के बाद वापसी करने जा रहे हैं.
भारतीय टीम के लिए बुमराह आखिरी वनडे साल 2023 में खेले थे. ये मुकाबला वनडे विश्व कप का फाइनल था. इसके बाद बुमराह टीम इंडिया के लिए मैदान पर तो उतरे, लेकिन वनडे में नहीं. ऐसे में बुमराह की वापसी से अब भारतीय टीम की गेंदबाजी लाइनअप बहुत ही मजबूत हो गई है. साथ ही बुमराह की वापसी से अंग्रेजों के भी पसीने छूट रहे हैं, क्योंकि उनकी खतरनाक यॉर्कर का खौफ अभी तक बरकरार है.

जसप्रीत बुमराह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कोई वनडे नहीं खेला है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे टीम में वापसी करेंगे।

वनडे में भारत का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी रहा है। टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले 5 वनडे मुकाबले जीते हैं। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 110 मैच खेले गए हैं। भारत ने 61 जीते और 44 हारे हैं। 2 मैच टाई और 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

यह सीरीज भारत के लिए इसलिए भी अहम है। क्योंकि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अब करीब 15 महीने का समय बचा है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 0-4 से गंवाई थी। इससे पहले टीम आयरलैंड से भी सीरीज हार चुकी है।

कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए अलग-अलग टाइमिंग थी. ऐसे में फैंस के लिए ये कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है कि वनडे मुकाबला कितने से बजे से शुरू होगा. ऐसे में बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस का समय 3 बजे का रहेगा.

गिल बोले- विराट 2027 वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा कि विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में विराट के साथ टीम कॉम्बिनेशन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। गिल ने कहा कि रोहित और विराट का अनुभव टीम के लिए बेहद अहम रहेगा।

बुमराह की वापसी, हार्दिक की कमी

भारत की गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। मोहम्मद सिराज टीम में नहीं हैं, जबकि हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर की भूमिका के लिए शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के बीच मुकाबला है। चोटिल हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है।

इंग्लैंड टी-20 की लय वनडे में भी बरकरार रखना चाहेगा

इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में भारत को 4-0 से हराया है। हालांकि पिछले डेढ़ साल में उसका वनडे रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम 2024 के बाद सात में से पांच द्विपक्षीय वनडे सीरीज हार चुकी है, जबकि पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में भी एक मैच नहीं जीत सकी थी।

फिर भी घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के लिए राहत की बात जो रूट की शानदार फॉर्म है। 2024 के बाद से उन्होंने वनडे में 65.93 की औसत से 1055 रन बनाए हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने 247 रन बनाए थे।

रोहित और विराट पर रहेंगी नजरें

यह इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की आखिरी वनडे सीरीज हो सकती है। रोहित का इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने यहां 7 वनडे शतक लगाए हैं और औसत 64.9 का है। एजबेस्टन में उनका औसत 89.4 है। वहीं विराट अपनी पिछली 7 वनडे पारियों में 6 बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। IPL 2026 में भी उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए थे।

एजबेस्टन में इंग्लैंड का दबदबा

एजबेस्टन इंग्लैंड का मजबूत किला माना जाता है। टीम ने एजबेस्टन में 2015 से लगातार सात वनडे जीते हैं।

पिच रिपोर्ट

एजबेस्टन की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है। इसके बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में पहले 10 ओवर मैच के लिहाज से सबसे अहम रहेंगे। मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड की प्लेइंग XI-
जेकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
क्रिकेट

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News15 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून
रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………
खास खबर

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली ने छक्का मारकर जीत दिलाई तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम मैदान में दौड़ पड़ी। पिछले साल टीम की पहली खिताबी जीत में भी विराट ने सर्वाधिक 43 रन बनाए थे, इस बार भी […]

UB India News1 जून