भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 15 जुलाई 2026, 07:49 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..
Photo: UB India News Archive

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने वनडे में अपने 150 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

मैच के दौरान कई दिलचस्प नजारे भी देखने को मिले। इंग्लैंड की पारी में जोस बटलर का कैच लेने की कोशिश में शुभमन गिल और गुरनूर बरार आपस में टकरा गए। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मैच देखने पहुंचे। स्टैंड्स में उनका एक नन्हें फैन के साथ बैठकर पॉपकॉर्न खाते हुए वीडियो वायरल हो गया।

बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने बर्मिंघम में एक विकेट लिया। इसके साथ ही इंग्लैंड में उनके 31 विकेट हो गए हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा। जडेजा ने 30 विकेट लिए हैं।

डॉसन ने 36 साल की उम्र में पहली फिफ्टी लगाई

डॉसन वनडे में पहली फिफ्टी लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज इंग्लिश खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 36 साल 135 दिन की उम्र में 68 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा उम्र में पहली फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड ज्योफ्री बॉयकॉट के नाम है। उन्होंने 38 साल 245 दिन की उम्र में ऐसा किया था।’

 टी-20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने जीत के साथ सुखद वापसी की। कप्तान शुभमन गिल (80), अक्षर पटेल (57 नाबाद) और वाशिंगटन सुंदर (52) के अर्धशतकों से टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 28 गेंद रहते छह विकेट से हरा दिया।

मंगलवार को इस जीत के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। दूसरा मैच गुरुवार को कार्डिफ में खेला जाएगा।

शुरुआती झटके : भारत को शुरुआती झटके लगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली 48 रन तक पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में गिल और श्रेयस अय्यर (35) ने शतकीय साझेदारी करके टीम को संभाला। हालांकि उसके बाद गिल रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए।

फिर अय्यर और राहुल के लगातार लौटने से फिर टीम बैकफुट पर हो गई और रन गति पर भी अंकुश लग गया।

पटेल-सुंदर की शतकतीय साझेदारी : तब अक्षर पटेल ने सुंदर के नाबाद शतकीय साझेदारी से टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। दोनों ने 105 गेंदों पर 102 रन जोड़े। सुंदर ने आदिल रशीद के सिर के ऊपर से छक्का मार टीम को जीत दिलाई। इससे पहले संकट में फंसने पर जो रूट (नाबाद 76) और लियाम डॉसन (68) ने इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

बेमिसाल बुमराह

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में एकदिवसीय मुकाबलों में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का विकेट लेकर इंग्लैंड में अपना 31वां विकेट झटक कर रवींद्र जडेजा (30) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही बुमराह ने वनडे करियर में 150 विकेट भी पूरे कर लिए।

968 दिन बाद वनडे खेला

‌करीब तीन साल (968 दिन) बाद बुमराह वनडे प्रारूप खेलने मैदान में उतरे। उन्होंने पिछला वनडे भारत में हुए विश्व कप 2023 के दौरान खिताबी मुकाबले के रूप में खेला था।

19वां अर्धशतक जड़ा

भारतीय कप्तान ने मैच के दौरान शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को संकट में संभाला। उन्होंने अपने 65वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में यह 19वां अर्धशतक जमाया। गिल ने अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी निभाई।

पटेल की पावर

अक्षर पटेल वनडे में 41 से 50 ओवर के बीच में चार विकेट लेने वाले रवींंद्र जडेजा के बाद दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं। साथ ही उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (62 रन देकर 4 विकेट) भी दर्ज किया। उन्होंने डीप मिडविकेट पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया जो 50वें एकदिवसीय मैच में उनका चौथा अर्धशतक है।

इंग्लैंड 258/10 (47.5) ओवर

खिलाड़ी रन गेंद 4/6

डकेट क. बुमराह ब. गुरनूर 43 45 6/2

बेथेल क. सुंदर ब. गुरनूर 14 31 1/0

जो रूट नाबाद 76 76 6/1

हैरी ब्रूक क. रोहित ब. बुमराह 01 03 0/0

बटलर क. गुरनूर ब. प्रसिद्ध 05 14 0/0

कुरन क. राहुल ब. प्रसिद्ध 00 03 0/0

जैक्स क. राहुल ब. शिवम 20 19 3/0

डॉसन क. रोहित ब. अक्षर 68 83 6/1

आर्चर क. सुंदर ब. अक्षर 12 06 1/1

रशीद स्टं. राहुल ब. अक्षर 01 05 0/0

जोश टंग ब. अक्षर 00 02 0/0

अतिरिक्त : 18

विकेट पतन : 1/61, 2/63, 3/64, 4/80,

5/80, 6/107, 7/228, 8/250, 9/258.

गेंदबाजी : जसप्रीत बुमराह 9-0-31-1

प्रसिद्ध कृष्णा 10-2-50-2

गुरनूर बराड़ 9-0-61-2

शिवम दुबे 6-0-27-1

वाशिंगटन सुंदर 4-0-13-0

अक्षर पटेल 9.5-0-62-4

भारत 262/4 (45.2) ओवर

खिलाड़ी रन गेंद 4/6

रोहित क. ब्रूक ब. कुरन 11 21 1/0

शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट 80 75 11/1

कोहली एलबीडब्ल्यू ब. आर्चर 05 06 1/0

श्रेयस अय्यर रनआउट 35 53 2/0

वाशिंगटन सुंदर नाबाद 52 63 4/1

के एल राहुल ब. टंग 01 03 0/0

अक्षर पटेल नाबाद 57 52 5/1

अतिरिक्त : 21

विकेट पतन : 1/43, 2/48, 3/157, 4/160.

गेंदबाजी : जोफ्रा आर्चर 10-0-60-1

जोश टंग 10-0-50-1

सैम कुरन 10-0-55-1

आदिल रशीद 5.2-0-34-0

जैकब बेथेल 1-0-10-0

लियाम डॉसन 2-0-10-0

विल जैक्स 7-0-43-0

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?
खेल

क्या टेस्ट में नो-बॉल पर दिया जाए फ्री-हिट?

हालिया सालों में टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉलों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है. श्रीलंका सीरीज में भारतीय स्पिन बॉलिंग कोच साइराज बहुतले ने मजाक में एक सुझाव दिया, लेकिन गावस्कर ने इसे दिल पर ले लिया

UB India News Desk30 अग॰
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..
खास खबर

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे […]

UB India News16 अग॰
आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
क्रिकेट

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई. इस मुकाबले में सभी की नजरें विराट कोहली […]

UB India News19 जुल॰
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….
क्रिकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा […]

UB India News14 जुल॰
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….
खास खबर

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। […]

UB India News8 जुल॰
वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………
खास खबर

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह दबाव पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। आज यही स्थिति युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाई दे रही है। कम उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से […]

UB India News2 जुल॰
गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..
खास खबर

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से सांसद यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें यह संदेश दिया था कि वे अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा दें ताकि ममता बनर्जी उस […]

UB India News6 जून
अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….
खास खबर

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ. जी हां, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने दावा किया है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग आज भी मौजूद है. उनके मुताबिक, क्रिकेट में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग भी शामिल हैम. ललित मोदी ने […]

UB India News4 जून
रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………
खास खबर

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली ने छक्का मारकर जीत दिलाई तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम मैदान में दौड़ पड़ी। पिछले साल टीम की पहली खिताबी जीत में भी विराट ने सर्वाधिक 43 रन बनाए थे, इस बार भी […]

UB India News1 जून