यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन की हरी झंडी देकर रवाना किया है. जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन चलेगी, जिसका किराया पांच से 26 रुपये रखा गया है. इस ट्रेन से शून्य प्रदूषण होगा. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026, 07:17 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है…………………………
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन की हरी झंडी देकर रवाना किया है. जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन चलेगी, जिसका किराया पांच से 26 रुपये रखा गया है. इस ट्रेन से शून्य प्रदूषण होगा. वहीं, 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज इस पवित्र धरती पर आकर मन गदगद हो गया है। आज जींद बीजेपी-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो इसका असर भारत पर भी पड़ता है, क्योंकि इसी समुद्री मार्ग से देश में पेट्रोल, डीजल और खाद समेत कई जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति होती है।

उन्होंने कहा कि यदि 2014 से पहले ऐसी स्थिति पैदा होती, तो देश का रेलवे नेटवर्क गंभीर संकट में आ जाता, क्योंकि उस समय रेलवे का बड़ा हिस्सा डीजल इंजनों पर निर्भर था। ऐसे में यदि डीजल की आपूर्ति बाधित हो जाती, तो ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो सकता था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा, “यह 2014 से पहले वाला भारत नहीं है। यह नया भारत है। यह मोदी है, जो बहुत पहले सोचता भी है और समस्याओं के समाधान को समय रहते जमीन पर भी उतारता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में रेलवे के बिजलीकरण की शुरुआत वर्ष 1925 में हुई थी। यानी 1925 से लेकर 2014 तक करीब 90 वर्षों में देश के रेल नेटवर्क का केवल 30 प्रतिशत ही बिजलीकृत हो पाया था, जबकि 70 प्रतिशत हिस्सा अब भी डीजल इंजनों पर निर्भर था।

उन्होंने कहा कि अगर उसी रफ्तार से काम चलता रहता, तो पूरे रेल नेटवर्क का 100 प्रतिशत बिजलीकरण होने में करीब 200 वर्ष और लग जाते। लेकिन पिछले 12 वर्षों में स्थिति पूरी तरह बदल गई है। अब देश के करीब 99 प्रतिशत रेल नेटवर्क का बिजलीकरण पूरा हो चुका है, जिससे रेलवे की डीजल पर निर्भरता काफी कम हो गई है। डीजल का संकट होने के बावजूद भारत की रेल रुकी नहीं है। ट्रेन निरंतर चलती रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह हाल ही में इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा से लौटे हैं। इस दौरान कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। एक विषय ऐसा भी है, जिसकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई। भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सरकारों के साथ मिलकर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और खेलों से जुड़े कई अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करेगा।

उन्होंने कहा कि इन सहयोगों का सबसे अधिक लाभ हरियाणा के युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेगा। केंद्र सरकार ने नई राष्ट्रीय खेल नीति, खेलो इंडिया अभियान और ओलंपिक की तैयारियों के लिए खिलाड़ियों को हर स्तर पर सहायता उपलब्ध कराई है। वहीं हरियाणा की भाजपा सरकार भी राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- फिलहाल यह ट्रेन करीब 90 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, लेकिन भविष्य में इसके विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। हम लगातार शोध करते रहेंगे, ताकि इसकी लागत कम हो और इसकी दक्षता (एफिशिएंसी) बढ़ाई जा सके।

दुनिया में अभी केवल तीन-चार देशों के पास ही हाइड्रोजन ट्रेन संचालित करने की क्षमता है और वहां भी यह तकनीक अभी शुरुआती दौर में है। ऐसे में भारत की हाइड्रोजन तकनीक और क्षमता पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है। इसकी क्षमता 3200 हॉर्सपावर है। इसके साथ ही यह परिचालन दूरी के लिहाज से भी दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन सेवाओं में से एक है। इस हाइड्रोजन ट्रेन को भारत के ही इंजीनियर्स ने डिजाइन किया है, भारत की ही कंपनी ने इसे बनाया है। अब जींद में और इंफ्रोस्ट्रक्चर बढ़ेगा। और कंपनियां आएंगी।

सफाई देखकर मन खुश हुआ

मोदी ने कहा- आज 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के अन्य प्रोजेक्ट भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे के, हाईवे के अनेक प्रोजेक्ट हैं। विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट हैं और दो नए मेडिकल कॉलेज भी समर्पित हैं। यहां के नौजवानों के लिए डॉक्टर व अन्य मेडिकल प्रोफेशनल बनने के रास्ते खुलेंगे।

साथियो, आज मैं जींद और पूरे हरियाणा के लोगों की एक और बात के लिए विशेष रूप से सराहना करना चाहता हूं। आपने स्वच्छता के इस अभियान को जिस गंभीरता और उत्साह के साथ अपनाया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। यहां के लोग नई ऊर्जा के साथ सफाई अभियान में जुटे हैं, जिसे देखकर मन प्रसन्न हो जाता है।

पिछले एक हफ्ते से मैं सोशल मीडिया पर लगातार यहां चल रहे सफाई अभियान की तस्वीरें और वीडियो देख रहा था। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि “मोदी जी, आप बार-बार जींद आइए, ताकि सफाई अभियान ऐसे ही चलता रहे।”

वह आज जींद के लोगों से कुछ मांगने आए हैं। क्या स्वच्छता और सफाई के लिए मोदी का आना ही जरूरी है? अगर जींद के लोग खुद ठान लें, तो मोदी के आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

संगठन के काम से जींद आता था

PM ने कहा- शक्तिपीठ माता जयंती का नाम और आशीर्वाद इस शहर पर बना रहता है। मेरे लिए तो जींद आना पुरानी यादों का झरोखा खोलने जैसा है। मैं बैठे-बैठे कई पुराने व परिचित चेहरे देख रहा था। कई दशक पहले मैं संगठन के काम से पहली जींद आया था। फिर आप लोगों ने मुझे जो अपनत्व व प्रेम दिया, वो आज तक मैं भूला नहीं हूं। मुर्रा भैंस का दूध-दही और घी। जींद का देसी बूरा और यहां का घेवर…ये वो यादें हैं जो जींद से जुड़ ही जाती हैं।

आज जींद और पूरे हरियाणा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। आज इसी धरती से देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। साथियों, आज भी हम पढ़ते और सुनते हैं कि भारत की पहली ट्रेन बॉम्बे (मुंबई) से ठाणे के बीच चली थी। उसी तरह भविष्य में जब भी देश में हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत का जिक्र होगा, तब जींद, सोनीपत और हरियाणा का नाम भी गर्व के साथ लिया जाएगा।

PM ने 8 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया

– भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन। – कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन। – पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, भिवानी का उद्घाटन। – महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल, नारनौल का उद्घाटन। – दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाईवे (हरियाणा सेक्शन –157.92 किमी) का उद्घाटन। – अंबाला-काला अंब नेशनल हाईवे का उद्घाटन। – जींद-गोहाना नेशनल हाईवे का उद्घाटन। – सिख संग्रहालय, कुरुक्षेत्र का शिलान्यास। हांसी-बरवाला नेशनल हाईवे का उद्घाटन।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय राजनीती

उज्बेकिस्तान की यात्रा पूरी करके किर्गिस्तान रवाना हुए पीएम मोदी, एससीओ सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ओलिय दरजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया। इस दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने मिर्जियोयेव के आतिथ्य की सराहना की और ताशकंद में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

UB India News30 अग॰
भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा
राजनीति

भारत-मध्य एशिया रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश, व्यापार से सुरक्षा तक अहम एजेंडा

पीएम का ताशकंद दौरा: उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी का इजहार किया। पीएम मोदी की मौजूदगी में ताशकंद की धरती पर तिरंगे और देश की संस्कृति के रंग बिखरे।

UB India News Desk30 अग॰
मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र
राजनीति

मन की बात की 137वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने कई अहम मुद्दों का किया जिक्र

पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में देशवासियों के नए प्रयासों और इनोवेटिव पहलों की जमकर सराहना की. उन्होंने इस मंच को देश की अथक ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों को सामने लाने का माध्यम बताया. संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक वेबसाइट का विशेष उल्लेख किया, जिसके जरिए लोग आसानी से अलग-अलग कालखंडों के भारतीय इतिहास और शासकों की जानकारी देख सकते हैं.

UB India News Desk30 अग॰
SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….
केंद्रीय राजनीती

SCO शिखर सम्मेलन में मोदी की कूटनीति का बड़ा संदेश, उज्बेकिस्तान के लिए हुए रवाना …………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का दौरा केवल एक सामान्य राजनयिक यात्रा नहीं है। यह उस बदलती विश्व व्यवस्था में भारत की सक्रिय भूमिका का संकेत है, जहां मध्य एशिया अब केवल भूगोल का हिस्सा नहीं, बल्कि सुरक्षा, ऊर्जा, व्यापार, कनेक्टिविटी और रणनीतिक संतुलन का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। 29 अगस्त 2026 […]

UB India News29 अग॰
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..
केंद्रीय राजनीती

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ (Sapta Dhara) का एक व्यापक विजन प्रस्तुत किया। यह केवल सात क्षेत्रों की प्राथमिकता तय करने वाला कार्यक्रम नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से सक्षम, आर्थिक […]

UB India News16 अग॰
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज
केंद्रीय राजनीती

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान […]

UB India News16 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..
केंद्रीय राजनीती

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे तो एक नया रिकॉर्ड बनेगा। दरअसल पीएम मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके साथ ही वह सबसे अधिक बार ऐसा करने वाले गैर-कांग्रेसी […]

UB India News14 अग॰
‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……
केंद्रीय राजनीती

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि कैसे मुश्किल हालात ने उनके व्यक्तित्व को गढ़ा। अपने संबोधन के दौरान […]

UB India News12 अग॰