ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो गया। IRGC ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की गलत जानकारी के कारण दोनों टैंकर समुद्र में बिछी माइंस से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गए। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 18 जुलाई 2026, 09:59 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….
Photo: UB India News Archive

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो गया। IRGC ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की गलत जानकारी के कारण दोनों टैंकर समुद्र में बिछी माइंस से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गए। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को झूठा बताया। वहीं, CENTCOM ने कहा कि उसने लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों, हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं पर हमले किए। अल जजीरा के मुताबिक, इन हमलों में सीरिक, बुशेहर, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और यज्द को निशाना बनाया गया। उधर, ईरानी सांसद अहमद बख्शायेश अर्देस्तानी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया, तो ईरान कुवैत और बहरीन में घुस जाएगा और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को तबाह कर देगा।

ट्रम्प से मुलाकात नहीं होने पर नेतन्याहू ने टाला अमेरिका दौरा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की अटकलों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अगले सप्ताह होने वाला अमेरिका दौरा टल गया है। नेतन्याहू के कार्यालय ने गुरुवार को बताया कि वह अब अगले सप्ताह अमेरिका नहीं जाएंगे। पहले एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी ने कहा था कि नेतन्याहू शनिवार रात अमेरिका रवाना होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, अब नेतन्याहू महीने के आखिर में अमेरिका जाएंगे। बयान में कहा गया कि अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम का अंतिम संस्कार अब महीने के आखिर में होगा, इसलिए यात्रा का कार्यक्रम बदला गया है। इजराइल के लंबे समय से समर्थक और नेतन्याहू के करीबी माने जाने वाले 71 वर्षीय ग्राहम का इस सप्ताह अचानक निधन हो गया।

अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को और बड़ा करने की तैयारी में है !

अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को और बड़ा करने की तैयारी में है. इसी रणनीति के तहत वह इजराइल में दर्जनों अतिरिक्त एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग विमान भेज रहा है, ताकि लंबी दूरी के लड़ाकू और बॉम्बर विमान बिना रुके लगातार मिशन चला सकें. इजराइल में पहले से ही 60 से ज्यादा अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान मौजूद है. एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, वाशिंगटन ने इजराइल को इस बड़े तैनाती के बारे में सूचित कर दिया है. आइए समझते हैं कि अमेरिका का यह नया वॉर प्लान क्या है, जमीन पर क्या हालात हैं और इजराइल में इन विमानों को लेकर घरेलू राजनीति क्यों गरमा गई है…

1. इजराइल में कितने विमान हैं और क्यों भेजे जा रहे हैं?

फिलहाल इजराइल के पास लगभग 60 अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान तैनात हैं. 30 विमान तेल अवीव के पास बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर और 30 विमान दक्षिणी इजराइल के रेमन एयरपोर्ट पर. आने वाले दिनों में पेंटागन दर्जनों और विमानों को इजराइल भेजने की तैयारी में है. इसका मकसद विमानों के बेड़े को युद्ध की शुरुआत वाले स्तर पर वापस लाना है. पेंटागन इन विमानों को बेन गुरियन एयरपोर्ट पर रखना चाहता है क्योंकि क्षेत्र के अन्य एयरबेस पर ईरान के मिसाइल या ड्रोन हमलों का खतरा अधिक माना जा रहा है.

2. ट्रंप प्रशासन के टेबल पर क्या हैं विकल्प?

मंगलवार को व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में ट्रंप को कई नए सैन्य विकल्पों की जानकारी दी गई. ट्रंप अब होर्मुज स्ट्रेट से आगे बढ़कर ईरान के अंदर बड़े हमलों पर विचार कर रहे हैं. हालांकि अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है, लेकिन अमेरिका ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने और अमेरिकी परमाणु शर्तों को मानने के लिए मजबूर करना चाहता है.

ये हैं संभावित निशाने

  • बुनियादी ढांचा: ईरान के पावर प्लांट (बिजली संयंत्र) पर बमबारी.
  • परमाणु ठिकाने: ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को और गहराई में दफन करने के लिए उसके न्यूक्लियर साइट्स पर स्ट्राइक.
  • पिकएक्स माउंटेन: इस साइट पर एक संदिग्ध भूमिगत परमाणु सुविधा बनाई जा रही है, जो अमेरिकी रडार पर है.

3. कहां-कहां हो रहे हैं हमले?

होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के दक्षिणी तट पर अमेरिकी हमले लगातार सातवें दिन भी जारी रहे. अमेरिका ने बंदर अब्बास के पास कम से कम सात पुलों को तबाह कर दिया है. बंदर अब्बास ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का एक प्रमुख लॉजिस्टिक हब है, जहां से होर्मुज में गोला-बारूद और रसद की सप्लाई की जाती है. बदले में ईरान ने जॉर्डन, कतर, बहरीन, इराक और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर अपने हमले तेज कर दिए हैं. IRGC ने सीरिया में भी एक अमेरिकी बेस पर हमले का दावा किया है, हालांकि सच्चाई यह है कि अमेरिकी सैनिक महीनों पहले ही वह बेस खाली कर चुके थे.

4. इजराइल में इन विमानों पर क्यों मचा है सियासी बवाल?

अमेरिका की यह सैन्य तैयारी इजराइल की घरेलू राजनीति के लिए सिरदर्द बन गई है. जब युद्ध चरम पर था और इजराइल का एयरस्पेस बंद था, तब बेन गुरियन एयरपोर्ट पर इन अमेरिकी विमानों की मौजूदगी कोई मुद्दा नहीं थी. लेकिन अब, जब गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और कमर्शियल उड़ानें शुरू हो चुकी हैं, दर्जनों विशालकाय सैन्य विमानों की पार्किंग से यात्री उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने का खतरा है.

इजराइल में सिर्फ तीन महीने बाद चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सहयोगी और परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने मांग की है कि इन विमानों को बेन गुरियन से हटाया जाए या इनकी संख्या सीमित की जाए. लेकिन इजराइली रक्षा मंत्रालय और इजराइली सेना ने इसका विरोध किया है. वाशिंगटन ने इजराइल से इन विमानों को जगह देने की अपील की है और अब अंतिम फैसला नेतन्याहू को करना है.

फिलहाल भारी जवाबी कार्रवाई के डर से ईरान ने इजराइल पर सीधे हमले से परहेज किया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने इजराइल पर कोई भी हमला किया, तो उसे पहले की तुलना में कहीं अधिक विनाशकारी जवाब मिलेगा.

अमेरिका के साथ समझौते पर ईरान में घमासान, कट्टरपंथियों ने तख्तापलट की आशंका जताई

अमेरिका के साथ हुए युद्धविराम समझौते को लेकर ईरान के भीतर सत्ता संघर्ष तेज होता दिख रहा है। देश के कट्टरपंथी धड़े राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची पर देश के सिद्धांतों से समझौता करने का आरोप लगा रहे हैं।

कट्टरपंथियों का दावा है कि अमेरिका के साथ समझौता करने वाले नेता सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और यह एक तरह का तख्तापलट है।

पिछले सप्ताह तेहरान में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान यह नाराजगी खुलकर सामने आई। राष्ट्रपति पजशकियान जब खामेनेई के ताबूत के साथ चल रहे थे, तब कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए।

इसी दौरान विदेश मंत्री अब्बास अराघची को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अमेरिका के साथ युद्धविराम वार्ता में अहम भूमिका निभाने वाले अराघची पर भीड़ ने पत्थर फेंके और उन्हें “गद्दार” कहकर नारे लगाए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें वहां से निकलना पड़ा।

कट्टरपंथी सांसद महमूद नबावियान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या ईरान में तख्तापलट होने वाला है? उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत का बदला लेने के बजाय सरकार समझौते की राह पर चल रही है।

अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता माना जा रहा है, लेकिन वह अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। उन्होंने न तो देश को संबोधित किया है और न ही खुलकर नेतृत्व करते दिखाई दिए हैं।

ऐसे में राष्ट्रपति पजशकियान, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालीबाफ और विदेश मंत्री अराघची ही सरकार के सबसे प्रमुख चेहरे बन गए हैं। ऐसे में कट्टरपंथी इन्हीं नेताओं पर सत्ता हथियाने का आरोप लगा रहे हैं।

ईरान में अमेरिकी हमलों में 7 नागरिकों की मौत का दावा

ईरान के दक्षिणी होर्मोजगान प्रांत में पिछले दो दिनों के अमेरिकी हमलों में 7 लोगों की मौत हुई है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रांत के सांसद अहमद मोरादी ने कहा कि सभी मृतक नागरिक थे।

रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी हमले में प्रांत के एक पुल को निशाना बनाया गया। इस दौरान वहां से गुजर रही दो कारें भी चपेट में आ गईं, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई।

बंदर अब्बास के तप्पे अल्लाह अकबर इलाके में हुए एक अन्य हमले में एक महिला की मौत हुई, जबकि उसका एक साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ काटना पड़ा। वहीं, पेट्रोल पंपों तक ईंधन पहुंचाने वाला एक टैंकर चालक भी आग लगने से मारा गया।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰