सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 10 अगस्त 2026, 08:23 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..
Photo: UB India News Archive

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मनोकामना मांगी। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। रात 12 बजे से मंदिर में जलाभिषेक जारी है। रविवार शाम से ही पहलेजा घाट से जल लेकर कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। करीब 3 लाख कांवरियों के बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलार्पण करने का अनुमान है। स्थानीय श्रद्धालुओं और कांवरियों को मिलाकर करीब 5 लाख भक्तों के बाबा मंदिर पहुंचने की उम्मीद है।

कांवरिया पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर तुर्की, रामदयालु होते हुए बाबा गरीबनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। रास्ते में हर-हर महादेव और जय बाबा गरीबनाथ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। कई स्थानों पर कांवरिया विश्राम के लिए बनाए गए शिविरों में रुक रहे हैं। पैदल यात्रा पूरी कर श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान कठिन साधना करते हुए दंडी कांवरियों को आगे बढ़ाने और उनकी सहायता के लिए जगह-जगह सेवादल के सदस्य पूरी निष्ठा से तत्पर दिखे।

भागलपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा बूढ़ानाथ, बाबा भूतनाथ और शिवशक्ति मंदिर में भक्तों ने जलार्पण किया। भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

बेगूसराय के हरिगिरीधाम गढ़पुरा में 2 किलोमीटर लंबी लाइन है। अहले सुबह से मंदिर में पूजा हो रही है। वहीं, भागलपुर के सुल्तानगंज से लेकर झारखंड के देवघर तक करीब 105 किलोमीटर तक सड़क केसरिया रंग के कपड़े पहने भक्तों से रंगा है। झारखंड के देवघर में कांवरियों की भारी भीड़ है। आज करीब साढ़े 3 लाख भक्तों के जलाभिषेक करने का अनुमान है। नालंदा में एक छोटा बच्चा मंदिर की सीढ़ियां चढ़ता नजर आया।

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भीड़

सावन की दूसरी सोमवारी पर लखीसराय के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

दरभंगा के बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर में 3 किमी लंबी कतार

सावन की दूसरी सोमवारी पर दरभंगा के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मिथिलांचल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल और मिथिला के बैद्यनाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। रात करीब 12 बजे से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। सुबह होते-होते यह कतार करीब तीन किलोमीटर तक पहुंच गई। मंदिर परिसर, शिवगंगा घाट और आसपास का पूरा इलाका शिवभक्तों से पट गया।

हरिहरनाथ मंदिर में दो अरघा से जलाभिषेक

दूसरी सोमवारी के मौके पर सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। ज्यादा भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी और प्रशासन द्वारा दो अरघा लगाया गया है। जिसमें श्रद्धालु जल अर्पित कर रहे हैं।

सुल्तानगंज से 5 घंटे में 1 लाख कांवरिया जल भरकर देवघर रवाना

सावन की दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज से 5 घंटे में 1 लाख कांवरिया जल भरकर देवघर रवाना हुए हैं। आज साढ़े तीन लाख कांवरियों के देवघर पहुंचने की संभावना है।

राजगीर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर भक्तों लगी कतार

सावन की दूसरी सोमवारी पर राजगीर के शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज सुनाई दे रही है। शिव तीर्थ के रूप में विख्यात, राजगीर के वैभारगिरि पर्वत पर स्थित बाबा सिद्धनाथ (सोमनाथ महादेव) मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। दूर-दराज के इलाकों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने असीम आस्था के साथ पर्वत की कठिन चढ़ाई कर महादेव के दर्शन की। करीब 536 सीढ़ियों की चढ़ाई कर भक्त महादेव के दर्शन कर रहे हैं। एक बच्चा भी दर्शन के लिए सीढ़ी चढ़ता दिखा

बक्सर के ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में 50 हजार भक्त करेंगे जलाभिषेक

बक्सर के ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से ही शिव भक्तों की कतार लगी हुई है।अभी तक 10 हजार से ऊपर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर लिया है। अनुमान है कि आज पूरे दिन में 50 हजार से ज्यादा जलाभिषेक करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….
अध्यात्म

कल रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,………………….

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लग रहा है। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण […]

UB India News27 अग॰
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….
अध्यात्म

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी है। […]

UB India News17 अग॰
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल
अध्यात्म

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने […]

UB India News17 अग॰
स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह
अध्यात्म

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने […]

UB India News15 अग॰
साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………
खास खबर

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी […]

UB India News11 अग॰
सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना
अध्यात्म

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा हो रही है। देवों के देव महादेव की आराधना के लिए शिव का दरबार सज गया है। शहर के महावीर मंदिर, गर्दनीबाग ठाुकरबाड़ी, कदमकुआं चूड़ी मार्केट, खाजपुरा, पंचशिव मंदिर कंकड़बाग समेत अन्य शिव मंदिरों को […]

UB India News3 अग॰