सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग श्रद्धालु का सिर फट गया, करीब 8 लोग घायल हुए है। भीड़ को कंट्रोल करने के दौरान ड्यूटी में लगे एक पुलिसकर्मी को भी चोट आई है। उनकी वर्दी फट गई है। घायलों को JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधे घंटे की अफरा-तफरी के बाद अब हालात काबू में है। स्थिति कंट्रोल में है, मंदिर में पूजा चल रही है।
जानकारी के मुताबिक सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुबह भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान मंदिर के गेट पर अचानक भीड़ बढ़ गई. इससे अफरा-तफरी मच गई. घटना सुबह करीब 6:25 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है. मंदिर में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होने लगी. भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस दौरान कुछ श्रद्धालु नीचे गिर गए. कई लोगों क भीड़ में दबने से चोट लगी. मौके पर पहले से पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात थी. स्थिति बिगड़ते ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया. अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस का सहयोग किया. उन्होंने भीड़ को किनारे किया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान कुछ महिलाएं भीड़ में दब गई थीं. उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला. घटना में करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है. घायलों को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूचना मिलते ही मधेपुरा डीएम, एसपी, एसडीएम और एसडीपीओ मंदिर पहुंचे और स्थिति को संभाला। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर भीड़ को कतार में किया गया। मंदिर न्यास समिति ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक घायल श्रद्धालुओं में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है. घटना के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं. मंदिर में श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना फिर से सामान्य तरीके से चल रही है.
बताया गया कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिर में पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद थी. इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. डीएम और एसपी भी मंदिर की व्यवस्था पर नजर रख रहे थे. हालांकि, सुबह अचानक मंदिर के मुख्य गेट पर भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई. पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से जल्द ही स्थिति को संभाल लिया गया. फिलहाल मंदिर परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में लोगों के बीच डर का माहौल बन गया था. लोग अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित करने में जुट गए. सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित कर लोगों को बाहर निकाला.







