इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तरी तट से लगभग 68 किलोमीटर (42 मील) उत्तर-पश्चिम में एंदे शहर के पास था। भूकंप की गहराई अपेक्षाकृत कम 10 किलोमीटर थी। प्रारंभिक भूकंप के बाद उसी क्षेत्र में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 अगस्त 2026, 07:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत
Photo: UB India News Archive

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तरी तट से लगभग 68 किलोमीटर (42 मील) उत्तर-पश्चिम में एंदे शहर के पास था। भूकंप की गहराई अपेक्षाकृत कम 10 किलोमीटर थी।

प्रारंभिक भूकंप के बाद उसी क्षेत्र में 5.6 और 5.9 तीव्रता के दो और तेज आफ्टरशॉक महसूस किए गए। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने भूकंप के कारण सुनामी लहरें उत्पन्न होने की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की है।

शुरुआती झटके के बाद उसी क्षेत्र में कई तेज झटके आए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.1 थी। अस्पताल ग्राहक सेवा अधिकारी लुकास लोटार ने एएफपी को बताया कि अचानक यह हिलने लगा और मैं घबरा गया। भूकंप में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

सुनामी को लेकर चेतावनी

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी यानी BMKG ने भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठने की आशंका जताई है. फिलहाल उपलब्ध जानकारी में भूकंप से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है.

इमारतें हिलीं, समुद्र में उठी तेज लहरें

भूकंप के बाद सामने आए कई वीडियो में इमारतें हिलती और गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं समुद्र किनारे मछली पकड़ रहे एक शख्स के वीडियो में अचानक पानी की लहरों में तेज हलचल दिखाई देती है. समुद्र का यह बदला हुआ मिजाज सुनामी की आशंका के बीच लोगों की चिंता और बढ़ा रहा है. फ्लोरेस द्वीप के आसपास भूकंप का असर इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि झटका जमीन के काफी करीब आया. शुरुआती भूकंप के बाद आए दो मजबूत आफ्टरशॉक ने भी इलाके में डर का माहौल बढ़ाया.
इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ इलाके में आता है. यह ऐसा क्षेत्र है जहां जापान से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया और प्रशांत महासागर के आसपास लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं. इसी वजह से इंडोनेशिया और उसके आसपास के देशों में भूकंप आते रहते हैं.

इससे पहले कोलंबिया में मची थी तबाही

इंडोनेशिया का यह झटका ऐसे समय आया है, जब इससे पहले कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. पश्चिमी कोलंबिया में आए उस भूकंप में अलग-अलग प्रभावित शहरों की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 254 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी. अकेले पेरेइरा में 101 और देश के तीसरे सबसे बड़े शहर काली में 95 लोगों की मौत बताई गई थी. कोलंबिया के भूकंप का वीडियो भी आया, जिसमें इमारतों को गिरते देखा गया. भूकंप के बाद राहतकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे थे. पेरेइरा में रहने वाली रोजा गोंजालेज ने बताया था कि उनका गेस्ट हाउस अचानक चरमराने लगा और बाहर निकलते ही इमारत ढह गई. उन्होंने अपने पति और 10 महीने के बच्चे के साथ किसी तरह जान बचाई.

जून में भी कांपा था इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में जून में भी सेंट्रल सुलावेसी द्वीप पर 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक इसका केंद्र पालू से करीब 43 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था. इसके बाद कई आफ्टरशॉक आए, जिनमें सबसे तेज 5.2 तीव्रता का था. उस समय सामने आई तस्वीरों और वीडियो में क्षतिग्रस्त इमारतें, टूटे हुए हिस्से और मलबा दिखाई दिया था.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में हजारों की तादाद में लोग लापता ,180 लोगों की मौत, 300 भारतीय की तलाश जारी…………

नेपाल ने एक बार फिर से बुधवार को ऐतिहासिक विनाश देखा है. यहां बड़ी संख्या में लोग चीन के तिब्बत क्षेत्र से भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ में बह गए. बाढ़ में कम से कम 180 लोगों की मौत की खबर है. इस प्राकृतिक आपदा में कई देशों के लोग लापता है. करीब 1500 […]

UB India News27 अग॰
प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….
अन्तर्राष्ट्रीय

प्रकृति की शक्ति के सामने मनुष्य की तैयारियां अब भी अपर्याप्त हैं……………………….

नेपाल के पहाड़ी जिले रसुवा में तिब्बत सीमा के निकट भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी और आपदा-प्रबंधन की सीमाओं को एक बार फिर सामने ला दिया है। अचानक आई इस बाढ़ से भारी मानवीय क्षति के साथ मकानों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान ने […]

UB India News27 अग॰
ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….
खास खबर

ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को क्यों रोका………….

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने दुनिया भर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में वीज़ा अपॉइंटमेंट को रोक दिया है या उनका समय बदल दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, सभी विदेशी राजनयिक केंद्रों पर एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम को लागू करने के लिए वीज़ा सेवाओं के अपॉइंटमेंट को रोका गया है। अमेरिकी […]

UB India News26 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों  कहा
खास खबर

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ क्यों कहा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों ब्रिटेन को ‘इस्लामी गणतंत्र’ की संज्ञा दे डाली। दो साल पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चुनाव प्रचार के दौरान मजाक में कहा था कि ब्रिटेन पहला परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामी गणतंत्र बनने वाला है। उस पर ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुवेला ब्रावरमैन ने कहा था, ‘वेंस साहब […]

UB India News24 अग॰
इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………
खास खबर

इमरान खान से बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में की मुलाकात …………

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी ने अडियाला जेल में मुलाकात की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मुलाकात हुई। नोरीन 9 महीने बाद इमरान से मिलीं। करीब 15 मिनट की मुलाकात में परिवार ने इमरान की सेहत के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें सुप्रीम […]

UB India News19 अग॰
अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?
खास खबर

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ था, वह सोमवार, 17 अगस्त को खत्म होने वाला है. दोनों देशों की तरफ से अभी तक इस समझौते को आगे बढ़ाने को लेकर कोई साफ संकेत नहीं मिला है. इस अंतरिम समझौते के तहत […]

UB India News17 अग॰